ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेन्नई में बारिश से हहाकार: गलियां हुईं पानी-पानी, अब तक 14 की मौत, फ्लाइट्स भी सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चेन्नई में बारिश से हहाकार: गलियां हुईं पानी-पानी, अब तक 14 की मौत, फ्लाइट्स भी सस्पेंड

By @dmin
Published: November 11, 2021
Share
चेन्नई में बारिश से हहाकार: गलियां हुईं पानी-पानी, अब तक 14 की मौत, फ्लाइट्स भी सस्पेंड
चेन्नई में बारिश से हहाकार: गलियां हुईं पानी-पानी, अब तक 14 की मौत, फ्लाइट्स भी सस्पेंड
SHARE

चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु के कई हिस्सों में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई। यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण राज्य में कम से कम अगले दो दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है। चेन्नई और आसपास के चेंगलपेट, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और विल्लुपुरम में बुधवार शाम को बिना रुके बारिश हुई। बारिश और बाढ़ ने अब तक 14 लोगों की जान ले चुकी है।

भारी बारिश से चेन्नई का हाल बेहाल है। शहर के अधिकांश गलियों में पानी भर गया है। जलजमाव के कारण झुग्गियों में रहने वाले लोगों का भी नुकसान हुआ है। हालांकि प्रशासन बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियाव चला रहा है।

#WATCH Chennai's popular Marina beach flooded due to heavy downpour as a result of cyclonic circulation in the Bay of Bengal#TamilNadu pic.twitter.com/L6N4iIhj1u

— ANI (@ANI) November 11, 2021

तमिलनाडु के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान तंजावुर और तिरुवरुर जिलों में भारी बारिश से दो और लोगों की मौत हो गयी। इसकी के साथ जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गयी है। वहीं भारी बारिश के कारण अबतक 157 मवेशियों की मौत हो गयी है। राज्य में भारी बारिश से तबाही मची हुई है जिसमें 1146 झोपड़ी और 237 मकान क्षतग्रिस्त हो गए हैं।

चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग सस्पेंड
अधिकारियों ने गुरुवार को यहां बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण यहां उड़ानों का आगमन शाम तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि प्रस्थान जारी रहेगा। चेन्नई एयरपोर्ट ने एक ट्वीट में कहा, भारी बारिश और हवाओं के कारण चेन्नई हवाई अड्डे पर आगमन गुरुवार को दोपहर एक बजे से लेकर शाम छह बजे तक निलंबित रहेगा। प्रस्थान जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा पहलू और हवा की गंभीरता को देखते हुए निर्णय लिया गया है।

outcry in chennai due to rain streets flooded 14 killed so far flight suspended

भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान के उप महानिदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि चेन्नई सहित उत्तरी तमिलनाडु के अधिकांश जिलों में शाम को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान को बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जिसके गुरुवार शाम को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के बीच तट को पार करने की संभावना है। चेन्नई में भी 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

सीएम ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को अधिकारियों को सतर्क रहने और तूफानी मौसम के मद्देनजर समय-समय पर स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति पर प्रकाशम, नेल्लोर, चित्तूर और कडप्पा के जिला कलेक्टरों के साथ एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस के दौरान, सीएम ने विशेष रूप से नेल्लोर और चित्तूर जिलों में भारी बारिश को देखते हुए हाई अलर्ट का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैयार हैं। उन्होंने कलेक्टरों को बाढग़्रस्त क्षेत्रों के लोगों की उचित सुविधाओं के साथ देखभाल के लिए राहत शिविर तैयार करने के निर्देश दिए और प्रत्येक पीडि़त को एक-एक हजार रुपये की राहत राशि प्रदान करने के लिए कहा है।

राहुल की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील- चेन्नई में बारिश से प्रभावित लोगों की करें मदद
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चेन्नई में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में मदद करें। उन्होंने ट्वीट किया, चेन्नई में भारी बारिश चिंता का विषय बन गई है। वहां के अपने भाइयों-बहनों से आग्रह है कि वे सुरक्षा उपायों का अनुसरण करें। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे राहत एवं बचाव कार्य में मदद करें। चेन्नई, अपना खयाल रखो।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र 2 से 6 जनवरी तक, आरक्षण व नियमितिकरण पर हंगामे के आसार
क्षेत्रीय फिल्में नहीं करना चाहते पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों…
Bhilai Politics: कांग्रेस में महिला कोटे के लिए वैशाली नगर तय, लेकिन दूसरी सीट कौन सी?
हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले देवेंद्र यादव, विधायक पत्नी ने उतारी आरती
आज रात धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय उल्कापिंड, जानिए टकराने की कितनी है संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ क्षेत्राधिकार बढ़ाने का मामला: केंद्र के समर्थन में कैप्टन अमरिंदर, कहा- यह पंजाब पुलिस की क्षमता पर सवाल नहीं बीएसएफ क्षेत्राधिकार बढ़ाने का मामला: केंद्र के समर्थन में कैप्टन अमरिंदर, कहा- यह पंजाब पुलिस की क्षमता पर सवाल नहीं
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले के अभिनंदन समारोह में कहा- पंथी नृत्य ने बनाई विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मश्री डॉ. राधेश्याम बारले के अभिनंदन समारोह में कहा- पंथी नृत्य ने बनाई विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?