ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चूल्हे की चिंगारी ने छीना आशियाना, आंखों के सामने अपने घर जलते देखते रहे बेबस मजदूर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चूल्हे की चिंगारी ने छीना आशियाना, आंखों के सामने अपने घर जलते देखते रहे बेबस मजदूर

By @dmin
Published: April 6, 2022
Share
चूल्हे की चिंगारी ने छीना आशियाना, आंखों के सामने अपने घर जलते देखते रहे बेबस मजदूर
चूल्हे की चिंगारी ने छीना आशियाना, आंखों के सामने अपने घर जलते देखते रहे बेबस मजदूर
SHARE

सहसपुर (एजेंसी)। देहरादून स्थित सहसपुर भाऊवाला के सुंदरवन इलाके में एक झुग्गी बस्ती में आग लग जाने से 45 झोपडिय़ां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि आग से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन बस्ती में रहने वाले 40 मजदूर परिवारों का सारा घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया है। उधर, आग लगने से हुए नुकसान की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक ने आग से पीडि़त परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। उप जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग की टीम से बस्ती में हुए नुकसान का आंकलन कराने की बात कही है।

भाऊवाला के सुंदरवन क्षेत्र में बसी एक मजदूर बस्ती में अचानक आग लग गई। एक झोपड़ी से दूसरी झोपड़ी में आग बढऩे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पानी के टैंकरों व अन्य संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसे रोक पाने में उनकी सारी कोशिशें नाकाम हो गई।

उधर, घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक यहां मौजूद 45 झोपडिय़ां जलकर राख हो गईं। सेलाकुई के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से एक झोपड़ी में आग लगने से घटना घटी है।

उन्होंने बताया कि बस्ती में लगभग 40 मजदूर परिवार रहते थे, जिनका अधिकतर सामान जलकर राख हो गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मौके पर पहुंचकर पीडि़त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मजदूरों का ढांढस बढ़ाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उधर विकासनगर के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि आग से हुए नुकसान के आकलन के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। आकलन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सामूहिक नामांकन रैली कर बृजमोहन दिखाना चाहते थे ताकत, प्रत्याशियों ने फेर दिया पानी
फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम, बिलासपुर में एसपी का ऐलान
पंजशीर घाटी में झुका तालीबान: बंदूक की नहीं चली तो वार्ता कर रहा तालिबान…. समझौते को भेजे 40 प्रतिनिधि
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम: सांसद सरोज से छिना राष्ट्रीय महासचिव का पद…. छत्तीसगढ़ से डॉ रमन सिंह व सौदान सिंह शामिल… देखें पूरी सूची
क्रिसमस पर दोस्तों को दें ख़ास गिफ्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ी सफलता: कोरोना को संक्रामक बनाने वाली आणविक संरचना की पहचान, वायरस को जड़ से मिटाने में मिलेगी मदद बड़ी सफलता: कोरोना को संक्रामक बनाने वाली आणविक संरचना की पहचान, वायरस को जड़ से मिटाने में मिलेगी मदद
Next Article बाघ-बाघिन की लड़ाई में बाघिन की मौत, घटना कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर की बाघ-बाघिन की लड़ाई में बाघिन की मौत, घटना कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर की

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?