ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव से पहले सीएम भूपेश का मास्टर स्ट्रोक! संविदा कर्मियों को 15 अगस्त को मिल सकती है बड़ी सौगात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

चुनाव से पहले सीएम भूपेश का मास्टर स्ट्रोक! संविदा कर्मियों को 15 अगस्त को मिल सकती है बड़ी सौगात

By Om Prakash Verma
Published: July 28, 2023
Share
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल मास्टर स्ट्रोक चल सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे संविदाकर्मियों को सीएम 15 अगस्त को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। नियमितीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे संविदाकर्मी को सरकार अब नियमित करने का फैसला लेने जा रही है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने दिशा तय कर ली है। दैनिक वेतनभोगी, संविदाकर्मी और अनियमित दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को नियमित करने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार, अंशकालीन और मानदेय में कार्यरत कर्मियों के के लिए भी विकल्प देने की तैयारी कर रही है। इन्हें किस तरह से लाभ दिया जाए उसके लिए लगातार मंथन चल रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सरकार संविदाकर्मियों को नियमितीकरण की सौगात देकर बीजेपी को बैकफुट पर लाने की रणनीति बना रही है। बता दें कि हाल ही में संविदाकर्मियों के धरना स्थल में पहुंचे बीजेपी की नेताओं ने घोषणा की थी कि बीजेपी की सरकार बनते ही संविदाकर्मियों को नियमित किया जाएगा।

मांगी गई है जानकारी
छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी शासकीय विभागों को सर्कुलर भेजकर नए सिरे से संविदा कर्मी, दैनिक वेतन भोगियों और अनियमित दैनिक श्रमिकों की जानकारी मांगी है। यह जानकारी विभागों को 7 दिनों के अंदर सरकार को देनी है। माना जा रहा है कि यह जानकारी मंगाने का उद्देश्य यह है कि अब सरकार इन्हें सीधे नियमित करने वाली है। खास बात यह भी है कि साल 2004 से लेकर 2018 और 2019 से 2023 के बीच रखे गए कर्मचारियों का अलग-अलग ब्यौरा मांगा गया है।

कितने कर्मचारियों को हो सकता है फायदा
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 47 विभागों में अनियमित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या करीब 50 हजार 385 है। वहीं, संविदा और अन्य की संख्या 36 हजार 871 है। राज्य सरकार ने इन सभी कर्मचारियों का ब्यौरा मांगा है। सूत्रों की मानें 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्मचारियों के नियमति करने की घोषणा कर सकते हैं।

लंबे समय से हड़ताल पर हैं कर्मचारी
बता दें कि लंबे समय से छत्तीसगढ़ के संविदाकर्मी हड़ताल में हैं। सरकार, संविदाकर्मियों को काम पर लौटने का अल्टीमेटम भी दे चुकी है लेकिन उसके बाद भी संविदाकर्मी आंदोलन में अड़े हुए हैं। आंदोलनकर्मियों की मांग हैं कि उन्हें नियमित किया जाए। संविदाकर्मियों का कहना है कि सरकार ने अपनी घोषणा पत्र में नियमित करने का वादा किया था जो कि अब तक पूरा नहीं हुआ है।

Bhilai Breaking : खुर्सीपार में युवक पर जानलेवा हमला, कूल्हे व सिर पर हमला कर भागे बदमाश
लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा का ये है सियासी गणित, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति
एसआर हॉस्पिटल चिखली का भिलाई निगम में नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर 17 मार्च को
सीएम निवास में जन्माष्टमी की धूम: बाल गोपालों की अठखेलियों से गुलजार हुआ सीएम निवास
Road Accident: नेशनल हाईवे पर छह वाहन आपस में टकराए, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने 'आईसीआईसीआई प्रू प्रोटेक्ट एन गेन' लॉन्च किया आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ‘आईसीआईसीआई प्रू प्रोटेक्ट एन गेन’ लॉन्च किया
Next Article Bhilai Politics: भाजपा का ब्रह्मास्त्र जनता के बीच फुस्सी बम! इस बार भ्रष्टाचार होगा भाजपा का प्रमुख मुद्दा, लेकिन जनता के बीच यह बेमायने Bhilai Politics: भाजपा का ब्रह्मास्त्र जनता के बीच फुस्सी बम! इस बार भ्रष्टाचार होगा भाजपा का प्रमुख मुद्दा, लेकिन जनता के बीच यह बेमायने

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?