ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव के बाद हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ने दर्ज किए नौ मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चुनाव के बाद हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ने दर्ज किए नौ मामले

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
कोर्ट का सीबीआई से सवाल- मीट कारोबारी मोइन कुरैशी से जुड़े केस में अपने 3 पूर्व प्रमुखों से क्यों नहीं की पूछताछ?
सीएसईएम के खिलाफ सीबीआई का 'ऑपरेशन मेघचक्र', 20 राज्यों में 56 ठिकानों पर रेड
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा मामले में गुरुवार को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ मामले दर्ज किए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की सभी चार इकाइयां कोलकाता से अपने दलों को  संबंधित अपराध स्थलों पर भेज रही हैं। सूत्रों ने आगे बताया कि कुछ और मामले दर्ज किए जाने की प्रक्रिया में हैं और उनमें से कुछ मामले राज्य सरकार ने सौंपे हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद कथित दुष्कर्म और हत्या के मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी है।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को दी थी जांच की जिम्मेदारी
बता दें कि इससे पहले 19 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। हाईकोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था कि सीबीआई अदालत की निगरानी में ही जांच करेगी। हाईकोर्ट ने कहा था कि हत्या और दुष्कर्म के मामलों की जांच सीबीआई करेगी, वहीं अन्य मामलों की जांच एसआईटी करेगी।

मानवाधिकार आयोग ने हाईकोर्ट से की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
मानवाधिकार आयोग की जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में ममता बनर्जी सरकार को दोषी माना था। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दुष्कर्म व हत्या जैसे मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाए और इन मामलों की सुनवाई बंगाल के बाहर हो। वहीं अन्य मामलों की जांच विशेष जांच दल(एसआईटी) से कराई जानी चाहिए। संबंधितों पर मुकदमे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए, विशेष लोक अभियोजक तैनात किए जाएं और गवाहों को सुरक्षा मिले।

चुनाव परिणाम के बाद भड़की थी हिंसा
बता दें कि दो मई को विधानसभा परिणामों की घोषणा के बाद, पश्चिम बंगाल के कई शहरों में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं हुईं। इस घटना के बाद राज्यपाल धनखड़ ने हिंसा प्रभावित कई क्षेत्रों का दौरा किया था।

कोरोना से अमेरिका में 1480 लोगों की मौत, यह एक में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा
सीएम साय ने कहा- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़
‘जशपुर के दनगरी घाट तक पहुंचेगी सुगम सड़क, पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार’
छावनी चौक अब होगा गो-माता चौक, गाय की प्रतिमा होगी स्थापित, सौंदर्यीकरण भी होगा
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम बघेल ने किसानों को दिया तोहफा, 1804.50 करोड़ रूपए की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालिबान ने देश चलाने को दुनिया से लगाई आर्थिक मदद की गुहार, भारत के लिए भेजा एक खास संदेश तालिबान ने देश चलाने को दुनिया से लगाई आर्थिक मदद की गुहार, भारत के लिए भेजा एक खास संदेश
Next Article Daya met Raman for the development of Transport Nagar ट्रांसपोर्ट नगर के विकास के लिए दया ने की रमन से मुलाकात…कहा-सरकार को कराए ध्यानाकर्षण, घोषणा के बावजूद काम शुरू नहीं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?