ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनावी रणनीति: राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

चुनावी रणनीति: राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट

By Om Prakash Verma
Published: February 4, 2024
Share
चुनावी रणनीति: राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट
चुनावी रणनीति: राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी मंत्र, 11 सीटें जीतने का टारगेट
SHARE

रायपुर । छत्तीसगढ़ बीजेपी की रविवार को अपने प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तरीय लोकसभा चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने और पार्टी हाईकमान के मुताबिक 10 फीसदी अधिक वोट अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए सभी को जो जिम्मेदारी दी गई है, उन जिम्मेदारियां को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जाकर पूरा करना है। हर कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को विधानसभा चुनाव की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी करनी है। संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसका सार्थक प्रतिफल हमें मिला है और यही परिश्रम हमें आगे भी जारी रखनी है। हमें समन्वय बनाकर काम करना है। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोडऩा है, इसके साथ ही संगठन ने जो भी दायित्व दिया गया है, उन दायित्वों को सभी को पूरा करना है।

कार्यकर्ताओं से ली अब तक की जानकारी
उन्होंने कार्यशाला में आए सभी लोगों से अब तक किए कार्यों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक लोकसभा प्रभारी से विधानसभावार विगत वर्षों के हार जीत की जानकारी प्राप्त कर समीक्षा की । कहा कि क्लस्टर प्रभारी लोकसभा स्तर तक और लोकसभा प्रभारी विधानसभा स्तर तक जाकर और लोकसभा संयोजक मंडल स्तर तक जाकर बूथों के सशक्तिकरण पर ध्यान दें।

11 की 11 सीटें जीतने का टारगेट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज पार्टी ने जो आप सभी को दायित्व दिए हैं, उसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमें जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीट जीतकर मोदी जी को देना है ताकि देश में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में जनता की सेवा के लिए भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि लोकसभा के महासमर के लिए आप सभी योद्धा तैयार हो जाये। मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज देश ने विकास की नए आयाम गढ़े हैं। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर हमें आगामी लोकसभा चुनाव में जनता तक जाना है।

गांव चलो अभियान पर फोकस
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बैठक में प्रस्तावना रखी। उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ भाजपा को जो भी निर्देश और कार्य योजनाएं मिलेंगी, उसका पालन प्रदेश भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगें। हम सभी को एकजुट होकर पार्टी की सबसे सूक्ष्म इकाई बूथ तक ऐसा समायोजन स्थापित करना है कि बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी संवाद पारदर्शी बने रहे। क्लस्टर प्रभारियों का मुख्य कार्य यही पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि हमे जितनी भी जिम्मेदारियां शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त होंगी उन्हे बूथ तक पहुंचाना और उन पर क्रियान्वयन करवाना है जैसे नवमतदाता सम्मेलन, गांव चलो अभियान, मीडिया, सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करना।

चलेगा भाजपा ज्वॉइनिंग अभियान
किरण सिंहदेव ने कहा कि हमें भाजपा की रीति नीति से प्रभावित लोगों के लिए भाजपा ज्वॉइनिंग का अभियान चलाना है। महिला समूहों और गैर राजनीतिक संस्थाओं का भी एक अभियान चलाना है। गांव चलो अभियान का शुभारंभ हो चुका है उसे आगामी 7 फरवरी से जिला से लेकर मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर करना है। उन्होंने कहा जिस प्रकार कार्यकर्ताओ की अथक मेहनत के फलस्वरूप भाजपा ने मात्र 5 वर्षों में ही जबरजस्त वापसी की है, उसी तरह जनता से आशीर्वाद मांग कर छत्तीसगढ़ की ग्यारह की 11 लोकसभा सीटें मोदी जी को जीतकर देना है।

ये रहे मौजूद
बैठक का संचलान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला में प्रमुख रूप महामंत्री संगठन पवन साय, महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, अजय चंद्राकर, गौरीशंकर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मूणत ,अमर अग्रवाल शिवरतन शर्मा से सभी क्लस्टर प्रभारी, संभाग प्रभारी, लोकसभा चुनाव प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे।

Big News : देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, शिंदे व अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने माना, हवा से भी फैल रहा है कोरोना वायरस का संक्रमण
Railway News : बिलासपुर-कोरबा-रायपुर जाने वाली 9 लोकल ट्रेनें रद्द, पावर ब्लाक के कारण प्रभावित रहेंगे गाड़ियां
वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र…. किया प्रदेश के नक्सल पीडि़त क्षेत्रों में विकास कार्यो के लंबित प्रस्तावों को स्वीकृति देने का अनुरोध
कोरोना पर नया रिसर्च: अब रूसी वैज्ञानिकों ने किया यह दावा, कोरोना वायरस को मारने का यह है कारगर उपाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : बैंक लोन दिलाने के नाम किसान से ठगी, बदमाशों ने खाते से पार किए रुपए, तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट: सभी जवान सुरक्षित, फंसाने के लिए बनाए स्पाइक होल नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट: सभी जवान सुरक्षित, फंसाने के लिए बनाए स्पाइक होल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?