ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीन ने ताइवान में उड़ाए तीन दिन में 100 लड़ाकू विमान, भड़के अमेरिका की चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedWorld

चीन ने ताइवान में उड़ाए तीन दिन में 100 लड़ाकू विमान, भड़के अमेरिका की चेतावनी

By @dmin
Published: October 4, 2021
Share
चीन ने ताइवान में उड़ाए तीन दिन में 100 लड़ाकू विमान, भड़के अमेरिका की चेतावनी
चीन ने ताइवान में उड़ाए तीन दिन में 100 लड़ाकू विमान, भड़के अमेरिका की चेतावनी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। चीन अपनी बदमाशियों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन ने ताइवान के रक्षा क्षेत्र के ऊपर से लगभग 100 सैन्य विमान उड़ाए, जिसके बाद से ताइवान ने भी चीन को चेतावनी देने के लिए अपने विमान भेजे थे। अब इस मामले पर अमेरिका भी भड़क गया है और उसने चीन को चेतावनी दे दी है। अमेरिका ने इस मामले पर चीन से उसकी उकसाने वाली सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए कहा है।

अमेरिका ने अपने बयान में कहा , ‘हम बीजिंग से अपील करते हैं कि वह ताइवान पर सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव और दंडात्मक कार्रवाई रोके।Ó ताइवान के रक्षा मंत्रालय न बताया कि चीन की वायु सेना ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिर से सैन्य विमानों को भेजा था। अकेले शनिवार को 39 विमानों को ताइवान के क्षेत्र में देखा गया था।

ताइवान पिछले 1 साल से चीन की ऐसी घटिया हरकतों की शिकायत करता आ रहा है लेकिन चीन अपनी चालाकियों से बाज नहीं आ रहा है। चीन ने अभी तक अपनी गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं की है, और यह स्पष्ट नहीं है कि बीजिंग ने मिशनों को माउंट करने का निर्णय लेने का क्या कारण हो सकता है। हालांकि शुक्रवार को देश का राष्ट्रीय दिवस था। इससे पहले अपने बयानों में चीन कह चुका है इस तरह की उड़ानें देश की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए थीं और इसका उद्देश्य ताइवान और अमेरिका के बीच मिलीभगत के खिलाफ है।

बयान में कहा गया कि अमेरिका ताइवान का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता है और वहां की सरकार की पर्याप्त आत्मरक्षा क्षमता के लिए मदद करना जारी रखेगा। गृह युद्ध के बाद 1949 में ताइवान और चीन अलग हो गए थे। ‘कम्युनिस्टÓ समर्थकों ने चीन पर कब्जा कर लिया था और उसके प्रतिद्वंद्वी ‘नेशनलिस्ट’ समर्थकों ने ताइवान में सरकार बनाई थी।

ताइवान चीन के पूर्वी तट से 160 किलोमीटर दूर है और उसकी आबादी 2.40 करोड़ है। चीन पिछले एक साल से अधिक समय से ताइवान के दक्षिण में लगातार सैन्य विमान भेज रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रविवार को चीन के 12 लड़ाकू विमान और चार अन्य सैन्य विमान उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में दाखिल हुए।

विधायक देवेंद्र यादव ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन…पहले मां का लिया आशीर्वाद… हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर मांगा छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना…
स्वास्थ्य मंत्रालय व आईसीएमआर की प्रेसवार्ता: स्वास्थ्य सचिव ने कहा- दोबारा संक्रमण के भारत में सामने आए तीन मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना: 24 घंटे में मिले 2149 नए कोरोना मरीज, 19421 हुई एक्टिव मरीज़ों की संख्या…
जमकर सितम ढाएगी गर्मी, लू के थपेड़े बढ़ाएंगे मुसीबत; आईएमडी ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में सफलता, एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार पति पत्नी साथ नहीं रह सकते तो एक दूसरे को छोड़ देना ही बेहतर-सुप्रीम कोर्ट
Next Article बिग ब्रेकिंग : नवरात्रि के लिए गाइडलाइन जारी… पूजा से लेकर पंडाल व भंडारा तक प्रशासन ने तय किए मापदंड… जाने क्या है कलेक्टर के दिशानिर्देश बिग ब्रेकिंग : नवरात्रि के लिए गाइडलाइन जारी… पूजा से लेकर पंडाल व भंडारा तक प्रशासन ने तय किए मापदंड… जाने क्या है कलेक्टर के दिशानिर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?