ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिरायु योजना बना वरदान: दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे मासूम का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

चिरायु योजना बना वरदान: दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे मासूम का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

By Om Prakash Verma
Published: April 16, 2023
Share
चिरायु योजना बना वरदान: दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे मासूम का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन
चिरायु योजना बना वरदान: दिल में छेद की समस्या से जूझ रहे मासूम का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन
SHARE

चिरायु योजना से रायपुर में हुआ सफल आपरेशन
रायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना से सारंगढ़ के मासूम भावेश के हृदय का सफल इलाज किया गया है। सारंगढ़ के चिरायु दल द्वारा स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान भावेश के हृदय की गंभीर बीमारी का पता चला था। चिरायु दल ने शासकीय प्राथमिक शाला कलमी में पढऩे वाले भावेश को आगे की जांच के लिए रायपुर रिफर किया था। इलाज में आने वाले बड़े खर्च को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवार को चिरायु योजना के अंतर्गत उपचार के लिए प्रेरित किया। रायपुर के एसएमसी अस्पताल में 23 मार्च को भर्ती होने के बाद 1 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया। अब उसकी सेहत में काफी सुधार है।

भावेश के पिता लक्ष्मण यादव ने बताया कि सारंगढ़ की चिरायु टीम ने स्कूल में उनके बेटे की जांच कर जानकारी दी कि भावेश के दिल में छेद है। चिरायु दल और स्कूल के शिक्षकों ने उनका मार्गदर्शन कर मनोबल बढ़ाया और शासन की योजना के तहत इलाज के लिए जरूरी पहल की। उन्होंने बताया कि अब भावेश तेजी से स्वस्थ हो रहा है। उन्होंने बेटे के गंभीर हृदय रोग के नि:शुल्क इलाज के लिए राज्य शासन, चिरायु दल और स्कूल के शिक्षकों के प्रति आभार जताया है।

चिरायु योजना ने उनकी बड़ी आर्थिक समस्या हल करने के साथ ही बेटे को सेहतमंद भी कर दिया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चिरायु योजना के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों और आंगनबाडिय़ों में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाता है। इलाज की जरूरत वाले बच्चों को नि:शुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जाता है।

Big Breaking : छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, 18 गाडियों में मिलेंगे 1300 से अधिक बर्थ… यहां देखें ट्रेनों की पूरी सूची
बीजेपी उम्मीदवार को डेट कर रही हैं नुसरत जहां? जानें निखिल जैन से तलाक की खबर पर टीएमसी सांसद का जवाब
प्रवासी श्रमिकों के लिए संबल बनी मनरेगा : 241 प्रवासी श्रमिकों को मिली 11 लाख रूपए से अधिक की मजदूरी
राहुल गांधी ने की हाइड्रो पावर बेस्ड पंपिंग स्किम इरिगेशन प्रोजेक्ट की सराहना
16 लाख गबन करने की नियत से फरार मैनेजर बनारस से गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : थाने में रेप के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, जलता बल्ब निगला… मुश्किल में फंसी पुलिस की जान
Next Article 25 अप्रैल से भिलाई में होगी शिव महापुराण कथा, महापौर व आयुक्त ने किया कथा स्थल का निरीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?