ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी
चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध कार्रवाई का सिलसिला जारी
SHARE

जिला प्रशासन चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों की पूंजी वसूलने कर रहा कम्पनियों परिसंपत्तियों की कुर्की और नीलामी
धमतरी के कुरूद तहसील में प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
कुरूद तहसील के कोड़ेबोड़ गांव में मिलियन माईल्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलेपर्स लिमिटेड कम्पनी की भूमि नीलाम से मिले 2.15 करोड़

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चिटफंड कम्पनियों से राज्य के निवेशकों की राशि को वापस लौटाने के लिए लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रशासनिक अमले को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपनी गाढ़ी कमाई को चिटफंड कम्पनियों में निवेश कर फर्जीवाड़ा के शिकार हुए प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाई जाए। इसके लिए चिटफंड कम्पनियों पर कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। जिसके परिपालन में प्रदेश के कई हिस्सों में जिला प्रशासन द्वारा चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जिले के निवेशकों की राशि को वापस लौटाने के लिए मिलियन माईल्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलेपर्स लिमिटेड कम्पनी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कम्पनी की कुरूद तहसील के कोड़ेबोड़ गांव में स्थित भूमि की कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में कुरूद के तहसीलदार ने जिला प्रशासन धमतरी को प्रस्तुत प्रतिवेदन में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि मिलियन माईल्स इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड डेवलेपर्स लिमिटेड कम्पनी की ग्राम कोड़ेबोड़ में कुल खसरा नंबर 34 जिसका रकबा 11.848 हेक्टेयर है कि नीलामी की कार्रवाई गाईडलाईन के अनुसार कुल एक करोड़ 36 लाख 88 हजार 281 रूपए तथा निर्धारित बिक्री छाट के अनुसार कुल मूल्य एक करोड़ 61 लाख 79 हजार 575 रूपए होता है। उक्त भूमि की नीलामी से 2 करोड़ 15 लाख 15 हजार रूपए प्राप्त हुए, जो कि बिक्री छाट एवं प्रचलित गाईडलाईन मूल्य से अधिक है।

कलेक्टर धमतरी ने बताया कि तहसील द्वारा भूमि की नीलामी नियमानुसार की गई है। उन्होंने कहा कि उक्त चिटफंड कम्पनी की 20 करोड़ की जमीन 2 करोड़ रूपए में नीलाम किए जाने संबंधी सूचना भ्रामक एवं निराधार है।

फ्लैक्स लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, करंट लगते ही मौके पर तोड़ा दम, शख्स को झुलसते देख चिल्लाने लगे लोग
कोरोना काल में शहर को मिला तीसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, विधायक वोरा की पहल पर पटरी पार में 75 लाख से होगा निर्माण
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लियामतगणना की तैयारियों का जायजा… अफसरों को दिए यह निर्देश
युवक की हत्या कर नदी में फेंक दी लाश, दो दिन बाद लोगों की पड़ी नजर… जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू संक्रमण जानलेवा: चांपा की महिला ने बिलासपुर में तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अयोध्या में रामलला को चढ़ेगा छत्तीसगढ़ का देवभोग अयोध्या में रामलला को चढ़ेगा छत्तीसगढ़ का देवभोग
Next Article डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी में सन्नाटा, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टरों की हड़ताल: ओपीडी में सन्नाटा, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?