रायपुर। दोपहिया वाहन में घूम-घुम कर मोबाइल फोन लूट करने वाले अलग-अलग थाना क्षेत्र से आठ अरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 नग मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। कबीर नगर से दो आरोपित छह मोबाइल के साथ। गुढिय़ारी में चाकू की नोक पर एक मोबाइल के साथ लूट करने वाले दो गिरफ्तार। वहीं सरस्वती नगर से चार आरोपित सात मोबाइल के साथ गिरफ्तार किए गए है।

कबीर नगर थाने में प्रार्थी यशी कुमार अवस्थी ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वे श्याम चैंबर्स के पास फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से दो युवक बाइक से आए और आकर मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। जिस पर अज्ञात आरोपितों की तलाश कर एक नाबालिग और हेमंत निषाद को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से छह मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया।
गुढिय़ारी थाना क्षेत्र में प्रार्थी देवेंद्र साहू गुरुवार सुबह मार्निंग वाक के लिए निकले थे। गोंदवारा रोड स्थित एकता नगर सांई मोटर गैरेज के सामने पहुंचा था इसी दौरान एक्टिवा सवार दो लड़के प्रार्थी के पीछे से आकर गाड़ी रोककर प्रार्थी का कालर पकड़े और अपने पास रखें चाकू से प्रार्थी के हाथ में वार कर जेब में रखे मोबाइल को लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपित आशीष मिर्झा और शेख शब्बीर निगरानी बदमाश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित पूर्व में लूट, चोरी सहित अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं।
सरस्वती नगर थाना पुलिस ने मोबाइल फोन लूट के तीन आरोपित और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से सात नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है। 22 अगस्त को थाने में प्रार्थी धनंजय गुप्ता लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
वे दोपहर में आडीटोरियम सांइस कालेज गेट के सामने खड़े होकर अपने मोबाइल फोन में बात कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से एक मोटर सायकल में तीन लड़के आए और प्रार्थी को चाकू दिखाकर डरा धमका कर मोबाइल लूट कर फरार हो गए। रिपोर्ट के आधार पर टीम ने जांच करते हुए आशीष देवांगन, तिलेश्वर ठाकुर, खिलेश दास मानिकपुरी, जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।




