ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंपा के फूलों की खुशबू से महकेगा केनाल रोड, नंदिनी रोड़ के लिए मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी…. निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने केनाल रोड का किया निरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

चंपा के फूलों की खुशबू से महकेगा केनाल रोड, नंदिनी रोड़ के लिए मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी…. निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने केनाल रोड का किया निरीक्षण

By @dmin
Published: October 4, 2021
Share
एलुमिनी मीट के दौरान मिले पुराने स्टूडडेंबट्स
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत लगभग 28 करोड़ की लागत से केनाल रोड का तीव्र गति से निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कार्य का निरीक्षण किया, केनाल रोड में शोभायमान पौधे रोपित किए जा रहे हैं, डिवाइडर में चंपा लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं इसके अलावा ट्रीमेंलिया एवं जल्द बढऩे वाले कोनोकार्पस जैसे पौधे रोपित किए जा रहे हैं, केनाल रोड की सुंदरता बढ़ाने आकर्षक रंग, रोगन के साथ ही हेज भी लगाया जा रहा है। इस मार्ग से लोग आवाजाही भी कर रहे हैं।
बता दें डबरा पारा से ट्रांसपोर्ट नगर जाने वाली रोड के समीप दुर्गा मंदिर क्षेत्र से शुरू होने वाली यह सड़क सीधे नंदनी रोड में जाकर मिलती है। सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर बना हुआ है जिसके नीचे से दो बड़ी पाइपलाइन बिछाई गई है जो केनाल के पानी को आगे की ओर गति देगी। शिवाजी नगर जोन के अधिकारियों का मानना है कि 30 अक्टूबर तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, आंशिक रूप से ही कुछ कार्य शेष रह गए हैं। सड़क के किनारे प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत पोल लगाया गया है। सड़क निर्माण के सभी कार्यों पर तीव्रता के साथ कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े एवं उप अभियंता चंद्रकांत साहू मौजूद रहे।

7 वार्डों से होकर गुजरता है केनाल रोड
केनाल रोड खुर्सीपार क्षेत्र के 7 वार्डों से होकर गुजरता है, वार्ड क्रमांक 31 दुर्गा मंदिर से शुरुआत होते हुए वार्ड क्रमांक 32, 33, 34, 35, 36 एवं 37 के वार्ड से होकर सीधे नंदिनी रोड में मिलता है। इन वार्ड क्षेत्र के लगभग 40,000 नागरिकों को इस सड़क की सुविधा का लाभ मिलेगा।नेशनल हाईवे के डबरा पारा चौक से होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर की ओर दुर्गा मंदिर स्कूल से केनाल रोड प्रारंभ होता है, वही हाईवे से खुर्सीपार गेट के चौक से केनाल रोड की कनेक्टिविटी है। इस सड़क का उपयोग करते हुए नेशनल हाईवे से सीधे केनाल रोड होते हुए नंदनी रोड का मार्ग अपनाते हुए, पावर हाउस मार्केट की ओर, बैकुंठ धाम क्षेत्र, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, घासीदास नगर क्षेत्र, नंदिनी अहिवारा, एससीसी औद्योगिक प्लांट, जामुल रोड की ओर जा सकते हैं। इस मार्ग की ओर जाने वाले नागरिकों को ट्रैफिक समस्या का कम सामना करना पड़ेगा।

अंडरग्राउंड पाइप लाइन से तालाबों को भरने की योजना
शिवाजी नगर जोन के कार्यपालन अभियंता संजय बागड़े ने बताया कि डिवाइडर के ठीक नीचे दो बड़ी पाइपलाइन बिछाई गई जो आगे नंदनी रोड को क्रॉस करते हुए शीतला कांप्लेक्स की ओर जाती है, शीतला कांप्लेक्स जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इस क्षेत्र में बड़ा नाला है। जिसके माध्यम से कैंप क्षेत्र के तालाबों को भरा जा सकता है, उन्होंने बताया कि इस पर कार्य योजना बना ली गई है।

साढ़े तीन लाख रुपए दोगुना करने का आश्वासन देकर पुलगांव के किसान की ली जमीन, चार साल बाद माँगने गये तो कर रहे आनाकानी
एनिमल की रिलीज को लेकर उत्साहित है रश्मिका मंदाना, दिसंबर है लकी महीना…
पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, तीन दिन पहले किया था अपहरण
Bhilai Breaking : हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, 12वीं के छात्र की हत्या के बाद विधायक रिकेश ने कहा था होगी कार्रवाई
एटीएस ने तीन और संदिग्ध आतंकियों को प्रयागराज, रायबरेली व प्रतापगढ़ से दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं एससी की मुहर: कोरोना से मरने वालों के परिजनों को 50 हजार का मुआवजा, 30 दिनों में होगा भुगतान
Next Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भी लागू हुआ एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला, कईयों पर गिरी गाज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?