ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चंद्रयान 3 से भारत को क्या मिला, जानिए 7 दिनों में चांद से प्रज्ञान ने क्या भेजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

चंद्रयान 3 से भारत को क्या मिला, जानिए 7 दिनों में चांद से प्रज्ञान ने क्या भेजा

By Om Prakash Verma
Published: August 29, 2023
Share
चंद्रयान 3 से भारत को क्या मिला, जानिए 7 दिनों में चांद से प्रज्ञान ने क्या भेजा
चंद्रयान 3 से भारत को क्या मिला, जानिए 7 दिनों में चांद से प्रज्ञान ने क्या भेजा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी). चांद की सतह पर चंद्रयान 3 को लैंड किए हुए 7 दिन गुजर चुके हैं। इस दौरान दुनिया ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO की नजरों से चांद के दक्षिणी ध्रुव का दीदार किया। खास बात है कि चांद का 1 दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। ऐसे में रोवर प्रज्ञान और लैंडर विक्रम को प्रयोगों में तेजी लानी होगी। हालांकि, इन 7 दिनों के दौरान उपलब्धियों की फेहरिस्त यहां खत्म नहीं होती है।

7 दिनों में चंद्रयान 3 ने चांद पर क्या किया

23 अगस्त: सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ समय बाद ISRO की ओर से पहली तस्वीर जारी की गई। विक्रम के जरिए ली गई इस तस्वीर में लैंडिंग साइट का हिस्सा नजर आ रहा था। स्पेस एजेंसी ने बताया था कि लैंडर और बेंगलुरु स्थित मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (MOX) के बीच संपर्क स्थापित हो गया है। MOX इसरो की टेलीमेट्री ट्रेकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) पर स्थित है।

24 अगस्त: इसरो ने जानकारी दी, ‘भारत ने चांद पर चहलकदमी की।’ तब चंद्रयान 3 के रोबोटिक रोवर ने चलना शुरू कर दिया था। इसरो ने बताया था कि लैंडर मॉड्यूल के पेलोड्स एक्टिव कर दिए गए हैं। कहा गया, ‘सभी गतिविधियां समय पर चल रही हैं। सभी सिस्टम सामान्य काम कर रहे हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड्स ILSA, RAMBHA और ChaSTE को आज शुरू किया गया।’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया गया कि रविवार को SHAPE पेलोड को भी शुरू किया गया था।

25 अगस्त: ISRO ने विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर का बाहर आते हुए और चलते हुए वीडियो जारी किया। एक अन्य वीडियो में इसरो ने बताया कि कैसे रैंप की मदद से प्रज्ञान की चांद की सतह पर पहुंचाया गया। स्पेस एजेंसी ने जानकारी दी कि सोलर पैनल की मदद से रोवर को पॉवर बनाने में मदद मिली।

साथ ही शुक्रवार शाम इसरो ने बताया कि प्रज्ञान ने चांद की सतह पर 8 मीटर की दूरी तय कर ली है और इसके पेलोड्स को भी शुरू कर दिया है।

26 अगस्त: इसरो ने बताया कि चंद्रयान 3 मिशन के तीन में से दो बड़े उद्देश्यों को पूरा कर लिया गया है। इनमें चांद की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग, चांद की सतह पर चहलकदमी और यथास्थान प्रयोग करना शामिल हैं। अब ISRO शुरुआती दो चीजों में तो सफल हो गया है, लेकिन प्रयोग का दौर अभी जारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडिंग के स्थान को ‘शिव शक्तिÓ पॉइंट रखने का ऐलान किया और चंद्रयान 2 की क्रैश लैंडिंग साइट को ‘तिरंगा पॉइंट’ बनाने का फैसला किया गया। 23 अगस्त को ‘नेशनल स्पेस डे’ के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया है।

27 अगस्त: भारतीय स्पेस एजेंसी ने चांद पर तापमान से जुड़ा एक ग्राफ साझा किया। चांद पर इतने ज्यादा तापमान पर वैज्ञानिक भी हैरानी जाहिर कर रहे थे। ISRO ने बताया था कि ChaSTE पेलोड चांद की सतह पर तापमान की जानकारी जुटाई है, ताकि सतह के थर्मल बिहेवियर को समझा जा सके।

28 अगस्त: इसरो के बेंगलुरु मुख्यालय ने बताया कि प्रज्ञान सफलतापूर्वक अपने नए रास्ते पर चल रहा है। दरअसल, 27 अगस्त को ही इसरो ने जानकारी दी थी कि प्रज्ञान के रास्ते में चार मीटर डायमीटर का क्रेटर आ गया था।

Big news : पुलिस विभाग में भारी फेरबदल, 50 निरीक्षक स्तर के अफसरों का ट्रांसफर…. देखें पूरी सूची
पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने किया शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री ने लोइंग निवासी बहादुर सिदार के घर षडरस सब्जी के साथ लिया भोजन का स्वाद
छत्तीसगढ़ का बजट सत्र शुरू : मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए सीएम साय, 3 मार्च को पेश होगा बजट
साय कैबिनेट का फैसला : सीजीपीएससी की परीक्षा देने वालों का शुल्क वापस करेगी सरकार, व्यापारियों का वैट होगा माफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, मंत्री अकबर ने की पूजा सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, मंत्री अकबर ने की पूजा
Next Article वैज्ञानिक का बड़ा दावा: मंगल ग्रह पर जीवन की खोज 50 साल पहले हुई, वर्तमान परिस्थितियां जीवन के अनुकूल नहीं वैज्ञानिक का बड़ा दावा: मंगल ग्रह पर जीवन की खोज 50 साल पहले हुई, वर्तमान परिस्थितियां जीवन के अनुकूल नहीं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?