ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घोषणा पत्र कांग्रेस के लिए पवित्र ग्रंथ जैसा, अजा वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखेंगी शेषराज : रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

घोषणा पत्र कांग्रेस के लिए पवित्र ग्रंथ जैसा, अजा वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखेंगी शेषराज : रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: August 28, 2023
Share
घोषणा पत्र कांग्रेस के लिए पवित्र ग्रंथ जैसा, अजा वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखेंगी शेषराज : रत्नावली
घोषणा पत्र कांग्रेस के लिए पवित्र ग्रंथ जैसा, अजा वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखेंगी शेषराज : रत्नावली
SHARE

कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की सब कमेटी सदस्य हरबंस से की भेट
मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ शासन रोजगार गारंटी परिषद मनरेगा की सदस्य एवं अनुसूचित जाति कांग्रेस महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंस से मुलाकात की। शेषराज हरबंस को कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय घोषणा पत्र समिति की सब कमेटी में सदस्य बनाए जाने पर सुश्री कौशल ने शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे पार्टी के घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के हित में अहम मुद्दे शामिल करवाएंगी।

शेषराज हरबंस से रत्नावली कौशल की मुलाकात बिलासपुर स्थित उनके निवास में हुई। सुश्री कौशल ने शेषराज हरबंस का सम्मान बुके भेंटकर किया। उन्होंने शेषराज हरबंस से कहा कि आपको कांग्रेस घोषणा पत्र समिति की सब कमेटी में सदस्य नामजद किए जाने से अनुसूचित जाति वर्ग के लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मुंगेली जिले में निवासरत अनुसूचित जाति के लोग आपको सदस्य बनाए जाने से बहुत ज्यादा खुश हैं। सुश्री कौशल ने कहा कि अब तक आप अनुसूचित जाति कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से सतनामी समाज तथा अनुसूचित जाति के अन्य समाजों के हित में बेहतर काम करती आई हैं। आपको घोषणा पत्र समिति में शामिल किए जाने से इन समाजों की अपेक्षाएं अब आपसे और बढ़ गई हैं। मैं इन समाजों की तरफ से आपसे आग्रह करती हूं कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को जरूर शामिल करवाएंगी। रत्नावली कौशल से मिलकर सुश्री हरबंस बहुत खुश हुईं। उन्होंने रत्नावली से कहा कि मुंगेली क्षेत्र में आपकी सक्रियता और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता की चर्चा बिलासपुर में भी होती है। मुझसे मिलने मुंगेली जिले के जो भी लोग आते हैं, वे आपकी तारीफ जरूर करते हैं। लोग कहते हैं कि हमारी रत्नावली बहन अनुसूचित जाति समाज के हक के लिए मुखर होकर काम कर रही है। किसानों के हित में भी आपके द्वारा की गई पहल की जानकारी मुझे मिली है। किसान और अनुसूचित जाति के लोग आपकी बड़ी इज्जत करते हैं। शेषराज हरबंस ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए आप जिस तरह काम कर रही हैं, वह अतुल्य है। उन्होंने रत्नावली को प्रेरणा दी कि समाज हित में ऐसे ही सक्रिय बनी रहें, समाज का आशीर्वाद आपके साथ है। समाज हित में काम करने में मैं भी कोई कसर बाकी नहीं रखूंगी।

समाज हित में काम कर रही हैं हरबंस
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने बताया कि अनुसूचित जाति कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शेषराज हरबंस अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम करती आ रही हैं। इस वर्ग की महिलाओं और युवतियों के हित में उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटा बेटी में भेद न कर आगे बढऩे के लिए बेटियों को भी पर्याप्त मौका दिलाने, पाखंड, आडंबर और दकियानूसी से समाज को मुक्त करने, राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने जैसे उल्लेखनीय कार्य शेषराज हरबंस ने किए हैं। इस वजह से समाज के बीच उनकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता काफी सुदृढ़ हो चुकी है। वे एक सफल नेत्री साबित हुई हैं।

घोषणा पत्र कांग्रेस के लिए पवित्र ग्रंथ
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रत्नावली कौशल ने कहा कि घोषणा पत्र कांग्रेस के लिए महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि पवित्र ग्रंथ की तरह होता है और वह उसकी पवित्रता पर कभी भी आंच नहीं आने देती। चुनावों के दौरान कांग्रेस जो भी घोषणाएं करती है, उन पर वह शत प्रतिशत अमल भी करती है। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में किसानों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं से जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता सम्हालते ही घोषणा पत्र में किए गए वादे पर अमल करते हुए छत्तीसगढ़ के बीस लाख किसानों का 10 हजार करोड़ रु. का कर्जा माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हमारी पार्टी ने जो घोषणा पत्र जारी किया था, उसमें कुल 36 वादे राज्य के लोगों से किए गए थे। इनमें से 34 वादों को हमारी भूपेश बघेल सरकार ने पूरा कर दिखाया है। सुश्री कौशल ने भरोसा जताया कि इस दफे के हमारे घोषणा पत्र में हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। क्योंकि कांग्रेस के घोषणा पत्र और उसके वादों पर जनता पूरा भरोसा करती है। इसीलिए छत्तीसगढ़ में भूपेश है, तो भरोसा है की लोकोक्ति चल पड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र ग्रंथ तैयार करने में बड़ी बहन शेषराज हरबंस का भी योगदान रहेगा। यह सचमुच हमारे अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बड़े ही गौरव की बात है।

इस जिले के सभी होटल, पर्यटन केन्द्र, मोटल, रिसोर्ट के संचालन को मिली अनुमति
छत्तीसगढ़ के दोनों छोरों से पर्यटन रथ यात्रा और बाइक रैली की शुरूआत आज से….. राम वन गमन पथ का अनुसरण करेगी रैली
उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कहा: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी हो कोरोना पीडि़तों के इलाज… सभी जिलों को फंड जारी करने का भी निर्देश
Gustakhi Maaf: थोड़ी सी पारदर्शिता यहां भी हो जाए
68 साल पुरानी लाइब्रेरी हुई हाईटेक, 250 बच्चे एक साथ कर सकेंगे पढ़ाई, सीएम बघेल कल करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Accident: 15-16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी वाहन खाई में गिरी, चीख-पुकार मचते ही बचाने के लिए दौड़े लोग Accident: 15-16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही यूटिलिटी वाहन खाई में गिरी, चीख-पुकार मचते ही बचाने के लिए दौड़े लोग
Next Article एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम एक्सिस बैंक ने अपने डिजिटल रुपी ऐप पर यूपीआई इंटर ऑपरेबिलिटी की शुरुआत की
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?