ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घुसपैठ कर रहा पाकिस्तानी आतंकी मारा गया, हथियार और अन्य सामान बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

घुसपैठ कर रहा पाकिस्तानी आतंकी मारा गया, हथियार और अन्य सामान बरामद

By @dmin
Published: November 26, 2021
Share
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने की गोलीबारी, एक जवान शहीद, तीन घायल
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। राजोरी जिले के बिंबर गली में घुसपैठ कर रहा पाकिस्तानी आतंकी को सेना ने मार गिराया है। उसके पास से हथियार और अन्य सामग्री मिली है। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। इसके अलावा सीमा पर सुरक्षा ग्रिड बढ़ा दी गई है। फिलहाल आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले गुरुवार को सेना ने गुलपुर सेक्टर के चक्कां दा बाग क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके से भारतीय क्षेत्र में घुस आए एक किशोर को पकड़ा है। वह सीमा पार रावलाकोट जिले का रहने वाला है। 

गुलपुर सेक्टर में तैनात सेना की 3/3 गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने अग्रिम चौकी छबीली के पास संदिग्ध अवस्था में एक बालक को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते देखा। उसे तुरंत पकड़ कर गुलपुर स्थित मुख्यालय लाया गया। जहां पूछताछ चल रही है। इस वर्ष अभी तक जिले में नियंत्रण रेखा के उस पार से इस प्रकार नाबालिगों के भारतीय क्षेत्र में घुस आने का यह पांचवां मामला है।

इससे पूर्व पेश आए चार मामलों में से मामलों में तीन पाकिस्तानी नाबालिगों को चक्कां दा बाग के रास्ते वतन वापस लौटा दिया गया था। परंतु उसके बाद पेश आए दो मामलों में इस बार घुस आने वालों से पूछताछ के दौरान उनको जानबूझ कर इस पार भेजे जाने का खुलासा होने के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

उन दो मामलों में से एक नाबालिग तो ऐसा है जो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार भारतीय क्षेत्र में घुसते हुए दबोचा गया है। वह पहले पुंछ से दबोचे जाने पर वतन लौटाए जाने के बाद इस वर्ष दोबारा मेंढर के मनकोट क्षेत्र में घुसपैठ करते दबोचा गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी द्वारा इस तरफ भेजा गया था। 

J&K: A Pak terrorist was eliminated as Army foiled an infiltration bid in Rajouri’s Bhimber Gali last night. Weapon and ammunition were recovered. The operation is in progress: White Knight Corps
— ANI (@ANI) November 26, 2021


 
भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चलाया गया एंटी टनल ऑपरेशन 
पठानकोट में सैन्य शिविर के बाहर ग्रेनेड हमले के बाद कठुआ जिले में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी चौकसी को काफी बढ़ा दिया गया है। संघर्ष विराम के बीच पाकिस्तान की घुसपैठ करवाने की ओछी हरकतों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं।

वीरवार को बीएसएफ, एसओजी और सीआरपीएफ की ओर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। विशेष रूप से एंटी टनल ऑपरेशन को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में अंजाम दिया गया। सुरक्षा दस्तों ने आईबी पर मनियारी से लेकर बीओपी फकीरा के बीच के इलाके को अच्छी तरह से खंगाला।

दो घंटे तक पाकिस्तानी सीमा से लगे इलाकों को खंगालने के बाद भी हालांकि कुछ हाथ नहीं लगा है। खूफिया सूत्रों की मानें तो सर्दियों से पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के पुराने इतिहास को देखते हुए भी कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। बताया कि फिलहाल यह एंटी टनल ऑपरेशन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

नौकरी के नाम पर 6 जिलों में ठगी, शातिर बदमाश दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 30 लाख से ज्यादा का है मामला
आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- तेजी से प्रगति कर रहा प्रदेश
सुकमा में आईईडी ब्लास्ट : मवेशियों को चराने गई महिला की मौत… टारगेट पर थे जवान
Big news : दुर्ग में सामने आया तीन तलाक का मामला, केन्द्र सरकार ने खत्म किया कानून फिर भी नहीं मान रहे लोग
हाईकोर्ट का फैसला: CGPSC की मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत से अधिक आरक्षण नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं ईडब्ल्यूएस कोटे की घटेगी आय सीमा? केंद्र सरकार कर रही है तैयारी, जानें क्या होगा असर
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल कोरोना: नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, बीते 24 घंटे में 488 लोगों की गई जान, 10 हजार नए मामले
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?