ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल

By @dmin
Published: July 19, 2021
Share
घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल
घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले, पुलिस के हाथ लगे कंकाल
SHARE

जोधपुर (एजेंसी)। राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के सनसिटी जोधुपर के मिल्कमैन कॉलोनी क्षेत्र में बने एक घर में रविवार (18 जुलाई) की रात को आग लग गई। इस हादसे में परिवार के चारों सदस्यों के जिंदा जल जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को सभी सदस्यों के कंकाल मिले। मरने वालों में बुजुर्ग दपंती और उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी आग लगने के कारण मौत हो गई।

दमकल कर्मियों को मिले चार लोगों के कंकाल
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गईं, लेकिन दमकल कर्मियों के बचाव राहत कार्य से पहले ही देर रात परिवार वाले आग की चपेट में पूरी तरह से आ चुके थे। ऐसे में जब वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो उन्हें केवल चार लोगों के कंकाल मिले। हादसे की सूचना पाकर प्रशासन के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल घर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को आग लगने की दी थी सूचना
बताया जा रहा है कि मृतकों में एक, परिवार के मुखिया 75 वर्षीय सुभाष चौधरी काजरी के रिटायर्ड ऑफिसर थे। रविवार की देर रात चौधरी के घर में आग लगने के कारण 70 साल की उनकी पत्नी नीलम चौधरी, 50 साल की बेटी बेटी पल्लवी चौधरी और 45 साल की बेटी लावण्या चौधरी जीवित ही जल गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने रात के समय अचानक मकान से धुंआ उठते देखा, जिसके बाद पुलिस स्टेशन और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया और जब घर अंदर से बंद मिला तो दमकलकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, जहां उन्हें सुभाष और उनकी पत्नी व दोनों बेटियां एक कमरे में जले हुए मिले।

‘ भारत बंद ‘ को देखते हुए केंद्र का राज्यों को निर्देश, कहा- सुरक्षा कड़ी और शांति सुनिश्चित की जाए
लापरवाही : मात्र 100 मीटर दूर खड़ा था भरा टैंकर, अस्पताल में खत्म हो गई ऑक्सीजन और पांच ने तोड़ दिया दम
shreekanchanpath 20 # 03 November 2024
राज्योत्सव व प्रधानमंत्री के नवा रायपुर प्रवास की तैयारियों की समीक्षा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
सड़क हादसा: बिलासपुर में दो टूरिस्ट बस पलटीं, एक की मौत, 14 से ज्यादा घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ICMR's warning: The third wave of corona may come after three weeks आईसीएमआर की चेतावनी: तीन हफ्ते बाद आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर… जाने किस वजह से आएगी तीसरी लहर, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Next Article Private hospitals and government hospitals have to give daily information about stock and use of Remedisvir Injection कोरोना की तीसरी लहर: सरकार ने शुरू की तैयारी, जीवन रक्षक दवाओं का बन रहा एक महीने का स्टॉक
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?