ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 ब्लश…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 ब्लश…

By Sonu Sahu
Published: January 17, 2023
Share
SHARE

ब्लश एक तरह का मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल गाल को हाइलाइट करने के लिए किया जाता है और यह चेहरे पर एक फ्रेशनेस भी लेकर आता है। हालांकि, मार्केट में मौजूद ज्यादातर ब्लश केमिकल्स युक्त और महंगे होते हैं। इसलिए आप चाहें तो इसे घर पर खुद ही बना सकते हैं। आइए आज हम आपको घर पर ब्लश बनाने के पांच आसान तरीके बताते हैं।

Contents
  • चुकंदर का ब्लश
  • गुड़हल और दालचीनी का ब्लश
  • गुलाब का ब्लश
  • शिया बटर और शकरकंद का ब्लश
  • बीजवैक्स और नारियल तेल का ब्लश

चुकंदर का ब्लश

चुकंदर न केवल आपके गालों पर प्राकृतिक निखार लाएगा, बल्कि आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने समेत पोषण भी देगा। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को अंदर से स्वस्थ और चमकदार भी बनाएंगे। इसके लिए चुकंदर पाउडर और अरारोट पाउडर को एकसाथ मिलाएं। उसके बाद उसमें एक्टिवेटेड चारकोल को अच्छी तरह से मिलाएं। जरूरत पडऩे पर अपने गालों पर इस ब्लश का इस्तेमाल करें। इससे आपको अलग ही निखार देखने को मिलेगा।

गुड़हल और दालचीनी का ब्लश

यह प्राकृतिक ब्लश आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि इसमें गुड़हल और दालचीनी के गुण होते हैं। वहीं, इसमें मिलाए जाने वाले एसेंशियल ऑयल इसे त्वचा के लिए लाभदायक बनाते हैं और एक अच्छी सुगंध जोड़ते हैं। ब्लश बनाने के लिए अरारोट पाउडर, गुड़हल पाउडर और पिसी हुई दालचीनी को एक साथ मिलाएं। उसके बाद इसमें लैवेंडर ऑयल और लोबान एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इसे एक ब्रश से गालों पर लगाएं।

गुलाब का ब्लश

यह ब्लश सभी प्रकार की त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है और आपको एक गुलाबी निखार दे सकता है। ब्लश बनाने के लिए ताजी गुलाब की पंखुडिय़ां और स्टार्च को मिक्सी में डालकर तब तक पीसें जब तक अच्छे से मिल न जाए। फिर इस मिश्रण को दो घंटे के लिए गरम ओवन में रखकर सुखा लें। बस आपका होममेड ब्लश इस्तेमाल के लिए तैयार है।

शिया बटर और शकरकंद का ब्लश

यह क्रीमी ब्लश आपके गालों को हाइलाइट करने के साथ-साथ मॉइस्चराइज करने में भी मदद कर सकता है। साथ ही यह लंबे समय तक टिकेगा। ब्लश बनाने के लिए शिया बटर को गरम करके इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब आंच से उतारकर इसमें गुलाबी शकरकंद का पाउडर और कोको पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडा करके अपने गालों पर लगाएं।

बीजवैक्स और नारियल तेल का ब्लश

यह होममेड ब्लश न केवल आपके गालों को पोषण देगा, बल्कि कुछ ही समय में आपको गुलाबी रंगत भी देगा। ब्लश बनाने के लिए बीजवैक्स को माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए गरम करें। उसके बाद इसमें नारियल तेल मिलाएं और दोबारा 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। अब इसे ठंडा होने दें और फिर इसमें पिंक आईशैडो पाउडर मिलाएं। इसके बाद आपका ब्लश इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।

पहले ही दिन RBI की डिजिटल करेंसी ने बनाया रिकार्ड, चार शहरों जारी हुए इतने करोड़
आदित्य ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- स्कूलों का राजनीतिकरण नहीं बर्दाश्त होगा
बलौदा बाजार कलेक्टर ने सहकारी समिति सुहेला में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण
Gustakhi Maaf: चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने की सीएम साय से मुलाकात, प्रमोशन के लिए जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्री-डायबिटीज से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 तरीके…
Next Article स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, घर पर बनाएं सरसों का साग…

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?