ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रीन वैली में गार्ड की मौत, नशेड़ियों ने कार से मारी थी ठोकर, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

ग्रीन वैली में गार्ड की मौत, नशेड़ियों ने कार से मारी थी ठोकर, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

By Mohan Rao
Published: January 26, 2025
Share
अस्पताल में भर्ती गार्ड,
SHARE

भिलाई। जुनवानी स्थित ग्रीन वैली में दो दिन पहले जिस गार्ड को नशेडियों ने कार से उड़ाया था अब उसकी मौत हो गई है। शनिवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। नशेड़ियों की करतूत के बाद गंभीर रूप से घायल गार्ड गनपत साहू को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दो दिन जिंदगी की जंग लड़ने के बाद आखिर कर वह हार गया। नशेड़ियों के घमंड के कारण एक गरीब गार्ड की जान चली गई। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथियों को गिरफ्तार कर उनका पूरी कालोनी में जुलूस निकाला था।

गार्ड को ठोकर मारने वाले कार चालक का नाम सचिन सिंह है जो कि एक स्टूडेंट है। सचिन सिंह का पहले भी गार्ड गनपत से विवाद हो चुका था। 23-24 की दरमियानी रात को सचिन सिंह शराब के नशे में धुत था और अपने साथियों के साथ गेट खोल रहे गार्ड गनपत साहू को उड़ा दिया था। इसे पहले भी सचिन सिंह ने शराब के नशे में गार्ड को धमकी दी थी। उसने कहा था कि तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा और उसने किया भी ऐसा ही। फिलहाल मुख्य आरोपी सचिन सिंह को जेल भेज दिया गया है और अब उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या था मामला
दरअसल यह पूरा मामला 23-24 की दरम्यानी रात का है। गार्ड गनपत साहू देर रात चौहान ग्रीन वैली में ड्यूटी पर तैनात था। उसने रात में मेन गेट को बंद कर रखा था। इसी दौरान, आरोपी सचिन सिंह राजपूत अपनी कार सीजी 07 बीजे 8877 से रात 1 बजे आया। उसे देखकर गार्ड ने रोकने की कोशिश की। ये बात सचिन सिंह को काफी बुरी लगी। वह चिल्लाते हुए गार्ड को धमकी दी थी। इसके बाद सचिन सिंह अपने दोस्तों के साथ कार में नशे की हालत में देर रात 1:45 बजे फिर वापस पहुंचा। इस दौरान कार को जुनवानी की ओर से चौहान ग्रीन वैली के अंदर की ओर आते देख गार्ड ने गेट को खोलने की कोशिश की, लेकिन सचिन ने गेट खुलने का इंतजार नहीं किया। उसी रफ्तार में गेट को तोड़ते हुए गार्ड को चपेट में ले लिया और अंदर चला गया। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि लोहे का गेट गनपत साहू की छाती में लगा। इस ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत काफी गंभीर थी।

पुलिस के साथ भी की थी हुज्जत
घटलना के बाद जब पुलिस देर रात सचिन सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची वह कमरे में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। सचिन सिंह के साथ वहां अभिषेक मलागार, आदित्य मिश्रा, राहुल तिवारी, राहुल साहू, रियांशु ठाकुर, मेहुल गुप्ता के साथ दो लड़कियां श्रृष्टि शर्मा और मनीषा सिंह भी शराब खोरी कर रही थी। पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस से ही हुज्जतबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने सचिन सिंह और उसके सभी साथियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी का कॉलोनी में जुलूस भी निकाला गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सही किया, रूस-यूक्रेन युद्ध पर सरकार का पक्ष लेते हुए बोले मनमोहन सिंह
मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए आयाम
यातायात पुलिस ने बनाया ग्रीन कोरिडोर: स्पर्श अस्पताल से मरीज को 40 मिनट में पहुंचाया रायपुर के रामकृष्णा केयर हास्पिटल
राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन का हो रहा मेजर रीडेवलपमेंट, 482.48  करोड़ की लागत से संवर रहा स्टेशन
Bhilai Breaking : नशे पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया युवक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, सरगुजा में सीएम साय ने फहराया ध्वज
Next Article भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कुम्हारी से मीना वर्मा, अहिवारा से नटवर और अमलेश्वर से दयानंद लड़ेंगे चुनाव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?