ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्राहक बनकर धनवंतरी मेडिकल में पहुंचे निगमायुक्त प्रकाश सर्वे, दवाई की उपलब्धता की जांच… कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का लोगों को मिल रहा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

ग्राहक बनकर धनवंतरी मेडिकल में पहुंचे निगमायुक्त प्रकाश सर्वे, दवाई की उपलब्धता की जांच… कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का लोगों को मिल रहा लाभ

By @dmin
Published: April 2, 2022
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई में अब तक पांच धन्वंतरी मेडिकल स्टोर खुल चुके हैं, लोगों में मेडिकल के प्रति विश्वसनीयता बढ़ती जा रही है, कम कीमत में अच्छी क्वालिटी की दवाइयां इस योजना से मिल रही है। आज निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे अचानक ग्राहक बनकर धन्वंतरी मेडिकल स्टोर पहुंचे और उन्होंने मेडिकल स्टाफ से दवाइयों की उपलब्धता को लेकर चर्चा की। उन्होंने मेडिकल दुकान में आए हुए ग्राहकों से भी बात की। ग्राहकों ने बताया कि कम कीमत पर अच्छी दवाइयां उपलब्ध हो रही है जिससे हम मेडिकल के रेगुलर ग्राहक बन गए हैं। लंबी बीमारी से जूझ रहे लोगों को दवाइयों की ज्यादा जरूरत होती है तथा उन्हें दवाइयों का सेवन प्रतिदिन भी करना पड़ता है ऐसे में धन्वंतरी मेडिकल योजना कारगर साबित हो रही है लोगों को पैसों की बचत हो रही है वही गुणवत्तापूर्ण दवाइयों का सेवन कर मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

इधर जब से मेडिकल स्टोर्स भिलाई में खुले हैं लोग मेडिकल में पहुंचकर दवाइयां ले रहे हैं। दवाइयों के साथ ही मेडिकल स्टोर्स में अन्य जरूरी हर्बल प्रोडक्ट भी उपलब्ध है। वर्तमान में भिलाई में महिला मदर्स मार्केट पावर हाउस, शास्त्री मार्केट पावर हाउस, 18 नंबर रोड आंगनबाड़ी के पास, भगवा चौक कुरूद तथा सुपेला शास्त्री अस्पताल में धन्वंतरी के मेडिकल स्टोर्स संचालित है। मेडिकल स्टोर्स में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग दवाइयां लेने पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन ग्राहकी के मुताबिक हजारों रुपयों की बचत लोगों की हो रही है। अब तक की बचत की बात करें तो 49 लाख का फायदा लोगों को दवाई खरीदने से छूट के माध्यम से मिला है। 251 से अधिक प्रकार की दवाइयां मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध है। लोगों की सुविधाओं को देखते हुए निगम के 4 जोन क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स संचालित हो रहे हैं।

लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की दिशा में लाभ प्रदान करने तथा कम आय वर्ग के लोगों के बजट को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने धनवंतरी मेडिकल योजना लागू किया है। महापौर नीरज पाल ने कहा कि शासन की इस योजना से स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जहां पहले महंगी दरों पर दवाइयां खरीदनी होती थी अब वही दवाइयां सस्ती दरों पर धन्वंतरी मेडिकल स्टोर में 55 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को इस योजना का लाभ मिल रहा है।

सीएम बघेल ने कहा-हाथी अभयारण्य के दायरे में आने वाली कोयला खदानों में उत्खनन नहीं
Breking News: निरंजन दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी आयुक्त बनाया
आरंग विकासखंड के ग्राम गोढ़ी के 85 एकड़ भूमि में बनेगा विशेष जेल
Breaking News : जी-20 समूह की बैठक अगले साल छत्तीसगढ़ में होगी… सीएम बघेल ने किया ट्वीट
खाद कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य पर विक्रय करने वालों पर कार्रवाई, तीन उर्वरक विक्रेता संस्थानोें को नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बॉलीवुड, छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक गीत-संगीत के साथ हुआ भोरमदेव महोत्सव का विधिवत समापन
Next Article रावघाट लौह अयस्क खनन परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस में झड़प रावघाट लौह अयस्क खनन परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों और पुलिस में झड़प

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?