ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीण विकास में महती भूमिका निभा रही शासन की योजनाएं: मंत्री उमेश पटेल
Share
Notification Show More
Latest News
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय
October 14, 2026
बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत
October 14, 2026
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

ग्रामीण विकास में महती भूमिका निभा रही शासन की योजनाएं: मंत्री उमेश पटेल

By @dmin Published March 31, 2022
Share
SHARE

रायपुर । उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में 62 लाख 22 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान, श्रमिक, आदिवासी परिवारों के विकास को ध्यान में रख कार्य किया जा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान, उद्यानिकी और अन्य फसलों में किसानों को इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। वनांचल में लघु वनोपज का भी समर्थन मूल्य में खरीदी के दायरे को विस्तार देकर समर्थन मूल्य में वृद्धि की गयी। जिसका लाभ वनवासी परिवारों को मिल रहा है। वहीं गांवों में निवास करने वाले भूमिहीन कृषि श्रमिकों के लिए भी योजना शुरू की है।

श्री पटेल ने कहा कि गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए घर-घर तक नल कनेक्शन विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, कुपोषण मुक्ति की दिशा में भी व्यापक स्तर पर कार्य हो रहा है। ग्रामीणों एवं महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए उनकी आवश्यकतानुसार आजीविका के साधन मुहैय्या कराने के साथ ही उनकी आर्थिक उन्नति के लिए विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल आज पुसौर विकासखण्ड के टपरदा, तुपकधार, कठली, रनभांठा, बुनगा गांव में पहुंचे और ग्रामवासियों की समस्याओं से वे अवगत हुए तथा इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल अमलडीहा गौठान मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 62 लाख 22 हजार रुपये के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिनमें 32 लाख 75 हजार रुपये 5 शिलान्यास कार्य में ग्राम बुनगा में 20 लाख रुपये की लागत से प्रा.शा.भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, रनभांठा में 2 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य एवं 3 लाख रुपये की लागत से बोर खनन, ग्राम टपरदा में 6 लाख 45 हजार रुपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण एवं ग्राम तुपकधार में 80 हजार रुपये की लागत से पानी टंकी निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह 29 लाख 47 हजार रुपये की लागत से लोकार्पण कार्य में ग्राम-तुपकधार में 7 लाख 47 हजार रुपये की लागत से प्रा.शा.भवन परिसर में अहाता निर्माण, ग्राम-कठली में 15 लाख रुपये की लागत से प्रा.शा.भवन निर्माण, ग्राम-टपरदा एवं रनभांठा में 7 रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शामिल है।

You Might Also Like

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

विकसित भारत @2047 के संकल्प को मजबूती दे रही देश की तेज आर्थिक प्रगति : मुख्यमंत्री साय

बड़ा हादसा : बीच नदी नाव पलटने से एक ही परिवार की 7 बच्चियों सहित 13 बच्चों की मौत

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

@dmin March 31, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने 5 कर्मचारियों को दी पदोन्नति, सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर हुआ प्रमोशन निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने 5 कर्मचारियों को दी पदोन्नति, सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर हुआ प्रमोशन
Next Article ज्योतिबा एवं सावित्री बाई फूले के संदेश को घर-घर तक पहुंचाएं : भूपेश बघेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?