ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति, चार सालों में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति, चार सालों में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग

By Om Prakash Verma
Published: December 17, 2022
Share
ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति, चार सालों में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग
ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति, चार सालों में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग
SHARE

दुर्ग। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति हुई है और चार सालों में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग हो रहा है। सोलर योजनाएं न केवल पेयजल और सिंचाई के लिए उपयोगी साबित हो रही है अपितु ग्रामीण क्षेत्रों को रौशन करने की दिशा में भी उपयोगी साबित हुई हैं। क्रेडा विभाग के अधिकारी टी आर ध्रुव ने बताया कि क्रेडा की योजनाएं बड़े पैमाने पर पूरे जिले में आरंभ की गई है। यह सुचारू रूप से चलती रहें, इसके लिए प्रभावी मानिटरिंग की जा रही है।

219 गांव अब हाईमास्ट लाइट से रौशन
पूरे जिले में 219 गांव हाईमास्ट लाइट से रौशन हो गये हैं। अब तक 695 सोलर हाईमास्ट लाइट लगाये गये हैं। इनके माध्यम से गांव के प्रमुख चौराहे रौशन हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोलर हाईमास्ट लाइट लगने से गांव के सार्वजनिक स्थलों में अपराध कम हो गये हैं। लोग देर शाम तक बैडमिंटन, वालीबाल जैसे खेल खेलते हैं। ग्रामीण वीरेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सोलर हाईमास्ट लगने से अब गांवों में मानस गान बड़े स्तर पर हो रहे हैं। काफी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। रोशनी का एक पक्ष यह है कि इससे सब कुछ रोशन हो रहा है।

375 गांवों में सोलर ड्यूल पंप
क्रेडा ने 375 गांवों में सोलर ड्यूल पंप लगाया है। इनमें 696 नग पंप लगाये गये हैं। इनके माध्यम से 2436 यूनिट बिजली की बचत हो रही है। इनसे ग्रामवासियों को बारह महीने पेयजल मिल रहा है। ध्रुव ने बताया कि इसकी निरंतर मानिटरिंग विभाग द्वारा की जा रही है और लोगों को सेवा प्रदाय की जा रही है।

सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के पांच कार्य आरंभ
सिंचाई के क्षेत्र में भी बढिय़ा काम हुआ है। अभी पांच सौर सामुदायिक सिंचाई योजना आरंभ हो गई है और इसके माध्यम से पांच सौ से अधिक हितग्राहियों के खेतों में पानी पहुंचा है। इंदिरा गांव गंगा योजना अंतर्गत 7 कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसके माध्यम से 740 यूनिट बिजली की बचत हो रही है।

28 गांवों में स्ट्रीट लाइट संयंत्र
क्रेडा द्वारा 28 गांवों को स्ट्रीट लाइट से रौशन किया गया है। इनमें 36 नग सोलर प्लांट लगाया गया है। गौठानों में 713 नगर सोलर प्लांट लगाये गये हैं और इनके माध्यम से चारागाहों और गौठान के लिए पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है। इनके माध्यम से बारह हजार यूनिट बिजली की बचत हो रही है।

देमार-पंदर में बनेगा ऊर्जा पार्क
देमार-पंदर में ऊर्जा पार्क बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी जिसके उपरांत इसके लिए कार्य आरंभ हो गया है। इसके माध्यम से लोगों ने अपारंपरिक ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग जानेंगे कि सोलर एनर्जी कितनी उपयोगी है और क्षय होते ऊर्जा स्रोतों के दौर में कितनी प्रभावी है।

वैक्सीन इनसे ही सुरक्षित
पीएचसी, सीएचसी में वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पावर की व्यवस्था सोलर सिस्टम द्वारा ही है। लगभग 40 स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है और इसके माध्यम से 384 यूनिट बिजली की बचत हो रही है।

चंद्रयान-3 : लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल हुए अलग, 23 अगस्त को होगी चांद की सतह पर लैंडिंग
बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने शिक्षकों के ट्रेनिंग में योगा और फिटनेस की क्लास एससीईआरटी में प्रारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिवरीनारायण के समापन समारोह में होंगे शामिल, प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और प्रादेशिक कलाकार देंगे प्रस्तुति
कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल हुए सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है
वेतन समझौते को लेकर बीएसपी कर्मचारियो का फूटा आक्रोश… बोरिया गेट जाम कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी…. 30 जून को काम बंद करने का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर 6 और सेक्टर 10 में बना बैडमिंटन कोर्ट, प्लड लाइट की भी सुविधा… विधायक देवेन्द्र की पहल पर हुआ निर्माण
Next Article राज्य सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, दुर्ग के राजेंद्र पार्क में विधायक वोरा ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग राज्य सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, दुर्ग के राजेंद्र पार्क में विधायक वोरा ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?