ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगेंगे क्लस्टर वार राजस्व शिविर, शहरी क्षेत्रों में निकायवार राजस्व शिविर लगाए जाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगेंगे क्लस्टर वार राजस्व शिविर, शहरी क्षेत्रों में निकायवार राजस्व शिविर लगाए जाएंगे

By @dmin
Published: May 11, 2022
Share
शीघ्र प्रारंभ होगा शहर के ह्रदय स्थल पर वर्किंग वुमन के लिए हॉस्टल
शीघ्र प्रारंभ होगा शहर के ह्रदय स्थल पर वर्किंग वुमन के लिए हॉस्टल
SHARE

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने दिये निर्देश, कहा शिविरों में आने वाले आवेदनों का प्रभावी निराकरण करें
दुर्ग। ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर वार और शहरी क्षेत्रों में निकाय वार राजस्व शिविर लगाये जाएंगे। इस संबंध में निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शिविर में आने वाले हर आवेदनों का प्रभावी निराकरण तय समयसीमा पर हो। निकायों में आयुक्त और ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम इस बात की प्रभावी मानिटरिंग करें। कलेक्टर ने बैठक में पेयजल की स्थिति, खेती किसानी के लिए खाद-बीज का उठाव, स्कूलों में नया सत्र आरंभ करना जैसे विषयों की समीक्षा भी मीटिंग में की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, डीएफओ शशि कुमार, भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

तीन अन्य जिलों ने भी अपनाया दुर्ग का माडल, वहां भी शनिवार को खुल रहे आधार केंद्र
जनदर्शन में शनिवार को भी आधार केंद्र खुले रहने की माँग को लेकर आये आवेदन के पश्चात कलेक्टर ने निर्णय लिया था कि शनिवार को भी आधार केंद्र खुले रहेंगे। इस निर्णय के पश्चात लोगों को मिल रही राहत की जानकारी भी कलेक्टर ने ली। चिप्स के अधिकारियों ने बताया कि इस शनिवार को तीन सौ लोगों ने आधार केंद्र में पहुंचकर लाभ लिया। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में यह सुविधा आरंभ होने के पश्चात अन्य जिले भी इस नवाचार को अपना रहे हैं और तीन अन्य जिलों में शनिवार को आधार सेवा केंद्र खोलना आरंभ करने का निर्णय लिया है।

बुजुर्ग जिनका आधार इनएक्टिव हो गया है अधिकारी चिन्हांकित कर इसे कराएं एक्टिव
कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्ग लोगों की पेंशन संबंधी दिक्कतों का निराकरण सबसे अहम है। इसके लिए शिविर लगाने के निर्देश दिये गये हैं। इसमें ऐसे लोगों को चिन्हांकित करने में सुविधा होगी जिन्हें पेंशन मिलने में समस्या आ रही है लेकिन शारीरिक असमर्थता की वजह से अपना आवेदन नहीं दे पाएं हैं। इसके अलावा निकायों में भी ऐसे लोगों को चिन्हांकित करने की कोशिश करें तथा जिनका आधार इनएक्टिव हो गया है। उनके आधार बनाने की कार्रवाई करें।

खाद का अग्रिम उठाव कर लें
कलेक्टर ने कहा कि अगले खरीफ सीजन की तैयारी अभी से आरंभ करना भी जरूरी है। किसानों से खाद आदि का अग्रिम उठाव कर लेने कहा जाए ताकि बियासी के वक्त किसी तरह का दबाव न हो। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से अन्य फसलों का भी प्रचार करना है। इसके लाभों के संबंध में किसानों को जानकारी दी जाए तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में भी बताया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सहकारी बैंक के अधिकारियों की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। वे किसानों को दूसरी फसलों से भी होने वाले लाभों के संबंध में परिचित कराएं।

भिलाई के व्यापारी बनेंगे भोले बाबा के बाराती, महिलाओं ने संभाला मोर्चा… व्यापारियों को दिया आमंत्रण
आदिवासी नगर में स्वागत द्वार का विधायक देवेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण, सब के साथ बैठ कर किया भोजन
दुर्ग में युवक पर धारदार हथियार से हमला, 24 घंटे में पुलिस ने पकड़े 9 आरोपी… एक नाबालिग भी शामिल
विश्व डेयरी सम्मेलन में बोले PM मोदी, इंसानों की तरह अब डेयरी पशुओं का भी आधार कार्ड, लंपी वायरस का देशी टीका तैयार
Gustakhi Maaf: इन आंसुओं को बाल्टियों में भर लो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने शोक संतप्त आलोक चंद्राकर और उनके परिजनों को बंधाया ढांढस जब मुख्यमंत्री ने पूछा कोई किसान है जिसका ऋण माफ ना हुआ है…इतना सुनते ही भीड़ से आवाज आयी…
Next Article वर्ष 2022 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत 14 मई को वर्ष 2022 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत 14 मई को

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?