ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रामीणों की खातिर आधी रात को खुला हाईकोर्ट, घर खाली करने के नोटिस पर रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ग्रामीणों की खातिर आधी रात को खुला हाईकोर्ट, घर खाली करने के नोटिस पर रोक

By @dmin
Published: August 6, 2022
Share
घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल, आज से नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू
घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल, आज से नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में गुरुवार को आधी रात को सुनवाई हुई। यह भी साफ हो गया कि जरूरतमंद को न्याय देने के लिए कोर्ट किसी भी समय खुल सकता है। कोर्ट ने ग्रामीणों को अंतरिम राहत देते हुए उन्हें घर से बाहर निकालने पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामला महासमुंद जिले के बागबहरा का है। वहां जंगल में सालों से रह रहे ग्रामीणों को तहसीलदार ने बेदखली का वारंट जारी किया था। घबराए ग्रामीणों ने रात आठ बजे हाईकोर्ट में अर्जी लगाई। याचिकाकर्ता के वकील ने रजिस्ट्री के माध्यम से अर्जेंट सुनवाई का हवाला दिया। अनुरोध किया कि मामले की गंभीरता के मद्देनजर जस्टिस पी सेम कोशी ने रात 11 बजे सुनवाई करते हुए कार्यवाही पर रोक लगा दी। इससे ग्रामीणों को फौरी राहत मिली है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अगस्त को होगी।

देर शाम को पहुंचा प्रशासनिक अमला
महासमुंद जिले के बागबहरा क्षेत्र के लालपुर में 75 साल से सरकारी जमीन पर ग्रामीण रह रहे थे। उनके मकान तोडऩे प्रशासन का अमला देर शाम पहुंचा। तोडफ़ोड़ शुरू कर दी थी। ग्रामीण फूलदास कोसरिया व योगेश के अधिवक्ता वकार नैय्यर, शांतम अवस्थी, प्रांजल शुक्ला, फैज काजी व अभिषेक बंजारे ने रजिस्ट्री के अधिकारियों को बताया कि महासमुंद जिले के ग्रामीणों की याचिका पर अर्जेंट सुनवाई होनी चाहिए। रजिस्ट्री के अफसरों ने चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी से संपर्क किया। उनके निर्देश पर जस्टिस पी. सैम कोशी ने सुनवाई की और याचिका को स्वीकार करते हुए स्टे दे दिया।

आजादी से पहले से ग्रामीणों का कब्जा
वकीलों ने कोर्ट को बताया कि ग्रामीण आजादी के पहले यानी 75 साल से अधिक समय से सरकारी जमीन पर रह रहे हैं। उनसे 1982 से टैक्स भी लिया जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन ने नोटिस देकर 24 घंटे का ही समय दिया। कब्जा खाली करने का फरमान जारी कर दिया। गुरुवार शाम 5.30 बजे बेदखली के लिए पहुंच गए। तहसीलदार ने 8 जुलाई और सीएमओ ने 12 जुलाई को नोटिस जारी किया। उन्हें 24 घंटे में कब्जा खाली करने के निर्देश दिए गए। जब गांव के लोगों ने कब्जा खाली नहीं किया तब प्रशासन की टीम पहुंची।

ट्रायल में पूरी तरह सफल रही स्वदेशी हेलिना मिसाइल, कई आधुनिक खूबियों से है लैस
इस जिले के कलेक्टर ने महुआ पेड़ के नीचे लगाई जन चौपाल, 5 गांवों की सुनी समस्याएं, निराकरण का दिलाया भरोसा…
खुले में मांस–मछली की दुकानें लगाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, जुनवानी, कोहका व सुभाष चौक से हटाई गई दुकानें
सीएम साय ने ली हाईलेवल मीटिंग : कहा- पिछली सरकार नक्सलियों के खिलाफ गंभीरता से नहीं लड़ी, हमारी सरकार आई तो मजबूत हुई लड़ाई
इंदौर बावड़ी कांड : हवन के दौरान बावड़ी की छत गिरने से अब तक 35 की मौत, आज भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती नरवा योजना नहीं होती तो छांटा में इस बार मुश्किल हो जाती
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 छत्तीसगढ़ में कोरोना के मिले 435 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?