ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट

By @dmin
Published: June 14, 2021
Share
गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट
गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट
SHARE

बिजनेस डेस्क (एजेंसी)। भारत और एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी के नेतृत्व वाले अडाणी समूह के लिए यह खबर अच्छी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने तीन विदेशी फंड्स Albula इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के खाते फ्रीज कर दिए हैं। इनके पास अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों के 43,500 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के शेयर हैं। यह खबर गौतम अडाणी के लिए किसी झटके से कम नहीं है। इससे अडाणी की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। 

अडाणी की कंपनियों में लोअर सर्किट 
उनकी कई कंपनियों में लोअर सर्किट तक लग गया है। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होते ही अडाणी एंटरप्राइज के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट आई, जिससे लोअर सर्किट लग गया। इसके बाद अडाणी ग्रीन में भी लोअर सर्किट लगा। 
मालूम हो कि जिन तीन कंपनियों के खाते फ्रीज हुए हैं, उन तीनों की एडानी एंटरप्राइजेज में 6.82 फीसदी, अडाणी ट्रांसमिशन में 8.03 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 5.92 फीसदी और अडाणी ग्रीन में 3.58 फीसदी हिस्सेदारी है। एनएसडीएल की वेबसाइट के अनुसार, इन खातों को 31 मई को या उससे पहले ही फ्रीज कर दिया गया था। खाते फ्रीज होने से ये फंड अब न तो अपने खाते के शेयर बेच सकते हैं और न ही नए शेयर खरीद सकते हैं। ये तीन फंड्स बाजार नियामक सेबी में विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स के तौर पर रजिस्टर्ड हैं और मॉरीशस से अपना कामकाज चलाते हैं। 

इसलिए फ्रीज किए गए खाते
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों पर ओनरशिप के बारे में पर्याप्त जानकारी न देने की वजह से कार्रवाई की गई है। प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत बेनिफिशियल ऑनरशिप के बारे में पूरी जानकारी देनी जरूरी है।
साल 2019 कैपिटल मार्केट्स रेग्युलेटर ने एफपीआई के लिए केवाईसी डॉक्युमेंटेशन को पीएमएलए के मुताबिक कर दिया था। फंड्स को 2020 तक नए नियमों का पालन करने का समय दिया गया था। सेबी ने कहा था कि नए नियमों का पालन न करने वाले फंड्स का खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। नियमों के अनुसार एफपीआई को कुछ अतिरिक्त जानकारी देनी थी। 

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
नाखून चबाने की आदत कर सकती है बीमार, ऐसे पाएं इससे छुटकारा
अस्पतालों में ऐसी व्यवस्था बनाएं कि मरीजों को ज्यादा से ज्यादा दवाईयां निःशुल्क मिले : टी.एस. सिंहदेव
Breaking News : छत्तीसगढ़ में चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को मिला एक्सटेंशन, साय कैबिनेट का फैसला
संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने कर दी बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ड्रैगन को जोर का झटका देगा BBB प्लान, भारत भी बन सकता है हिस्सा, जानें-क्या है तैयारी ड्रैगन को जोर का झटका देगा BBB प्लान, भारत भी बन सकता है हिस्सा, जानें-क्या है तैयारी
Next Article खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन खेलते समय सौ फीट गहरे बोरवेल में गिरा चार साल का मासूम, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?