ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गौठान में हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया दुर्ग संभागायुक्त ने
Share
Notification Show More
Latest News
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा
सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय
September 30, 2026
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गौठान में हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया दुर्ग संभागायुक्त ने

By @dmin Published April 9, 2022
Share
गौठान में हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया दुर्ग संभागायुक्त ने
गौठान में हो रही गतिविधियों का निरीक्षण किया दुर्ग संभागायुक्त ने
SHARE

गौठान पहुंच कार्यक्रम के तहत जिले के गौठनों में कार्यरत महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर कार्यों की ली जानकारी।
रिसामा गौठान में महिला समूह द्वारा उत्पादित जैविक खाद से हुए लाभ एवं चारागाह व बाड़ी के कार्यों की संभागायुक्त ने की प्रशंसा

दुर्ग। जिले के गौठान की व्यवस्था देखने के लिए नोडल अधिकारी गौठानों का भ्रमण कर रहे है। राज्य शासन के निर्देशानुसार दुर्ग जिले के गौठान में होने वाली गतिविधियों को देखने के लिए आज दुर्ग संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर गौठान की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने आज रिसामा एवं मतवारी गौठान में पशुधन के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करते हुए कार्यरत महिला स्व सहायता समूह एवं ग्राम गौठान समिति के सदस्यों से उनके कार्यो की जानकारी ली।

इस दौरान गोबर खरीदी तथा खाद निर्माण की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हुए गौठान को आजीविका केंद्र के रूप में सतत आगे बढ़ाने हेतु अनेक सुझाव दिए। श्री कावरे ने गौठान के सभी गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए समूह के सदस्यों से कहा कि वे अपने आय -व्यय की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करें, गौठान में उपलब्ध स्थानों का बेहतर उपयोग करते हुए आजीविका के नए साधन विकसित करें। रिसामा गौठान में लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ,शीतला महिला स्व सहायता समूह , श्री श्री महिला स्व सहायता समूह की दीदियों से वर्मी खाद उत्पादन की चर्चा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष कुल 606 क्विंटल खाद का निर्माण किया गया जिसको विक्रय कर तीनो समूह को क्रमश- 53000 रुपये, 33000 रुपये और 39000 रुपये इस प्रकार कुल सवा लाख रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित की। इस पर संभागायुक्त ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिलाओं का उत्साहवर्धन किया ।साथ ही महिला समूह द्वारा तैयार की गई बाड़ी को देखकर संभागायुक्त ने ऐसे अन्य आजीविका संवर्धन के कार्य को करने हेतु सुझाव देते हुए शुभकामनाएं दी।

निरीक्षण के दौरान मतवारी गौठान में वर्मी खाद, मुर्गी पालन, और मछली पालन के कार्य देखा गया। मतवारी के बिहान समूह की दीदियों द्वारा वर्मी खाद का उत्पादन किया गया। अंकुर महिला स्व सहायता समूह द्वारा 42 हजार रुपये और अर्पणा महिला स्व सहायता समूह द्वारा 19 हजार रूपये इस प्रकार 61 हजार रुपये की कमाई हुई। मुर्गी पालन से अष्टांगी माता महिला स्व सहायता समूह ने 45000 रुपये और मछली पालन से अभिलाषा महिला स्व सहायता समूह ने 20000 रूपये की आय की जानकारी दी जिसकी संभागायुक्त द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। निरीक्षण के समय संयुक्त संचालक कृषि आर के राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग शैलेश भगत, एडीईओ मनोज देवांगन सहित महिला समूह के सदस्य ग्राम गौठान समिति के सदस्य वा विभिन्न विभाग के मैदानी अमले उपस्थित रहे।

गौठान पहुंच कार्यक्रम के संबंध में चर्चा करते हुए श्री शैलेश भगत सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग ने बताया कि जनपद पंचायत के सभी गौठानों का निरीक्षण नोडल अधिकारी द्वारा किया जा रहा है जो गौठान में होने वाले सभी गतिविधियों का अवलोकन कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित जनपद पंचायतों में प्रस्तुत करेंगे जिससे कि गौठनों से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके। सीईओ जनपद पंचायत ने आगे बताया कि शासन के दिशा निर्देश अनुसार जिले के ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में गौठानों का निर्माण कराया गया है एवं सभी जगहा में विभिन्न आर्थिक गतिविधियां जिसमें केचुआ खाद निर्माण,बोरी निर्माण, सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, बटेर पालन, मछली पालन एवं अन्य मौसमी गतिविधियां संचालित है। इसी तरह ग्राम गौठान समिति द्वारा गौठनों का संचालन करते हुए गोबर का क्रय किया जा रहा है। इन सब कार्यो को बारीकियों से देखने के लिए जिला स्तर के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

You Might Also Like

सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

@dmin April 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 18+ आयु के लोगों को भी लगेगी एहतियाती खुराक, 10 अप्रैल से निजी केंद्रों पर भी होगी उपलब्ध
Next Article तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की पहली निविदा में 914 करोड़ रूपए का विक्रय शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना: दिसम्बर 2021 तक 3 हजार 827 प्रकरणों में 57.52 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?