ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गैस्ट्राइटिस: ये है इसके कारण, लक्षण और इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

गैस्ट्राइटिस: ये है इसके कारण, लक्षण और इलाज

By Sonu Sahu
Published: February 23, 2023
Share
SHARE

गैस्ट्राइटिस पेट की परत में होने वाली सूजन को कहा जाता है और यह दो प्रकार (एक्यूट और इरोसिव) की होती है। एक्यूट में अचानक और गंभीर सूजन शामिल है, जबकि इरोसिव गैस्ट्राइटिस स्थिति का एक सामान्य रूप है। हालांकि, अगर समय रहते इसका उपचार न किया जाए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। आइए आज हम आपको इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में बताते हैं।

Contents
  • गैस्ट्राइटिस के कारण
  • गैस्ट्राइटिस से जुड़े लक्षण
  • गैस्ट्राइटिस और अपच में क्या अंतर है?
  • गैस्ट्राइटिस का इलाज

गैस्ट्राइटिस के कारण

लंबे समय तक शराब का सेवन पेट की परत में सूजन पैदा कर सकता है। ऑटोइम्यून रोग भी पेट की परत में स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करके सूजन का कारण बन सकते हैं। एच पाइलोरी बैक्टीरिया और पेट में अल्सर भी गैस्ट्राइटिस का मुख्य कारण है। नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा या कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का लगातार सेवन भी पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकता है। गंभीर बीमारी या चोट से भी गैस्ट्राइटिस हो सकता है।

गैस्ट्राइटिस से जुड़े लक्षण

गैस्ट्राइटिस वाले कई लोगों में लक्षण नहीं होते हैं और जिन लोगों में लक्षण होते हैं, वे अक्सर उन्हें अपच समझ लेते हैं। ब्लोटिंग, जी मिचलाना, बार-बार पेट खराब होना, पेट में दर्द, उल्टी, खट्टी डकार, पेट में जलन, हिचकी और भूख में कमी गैस्ट्राइटिस के मुख्य लक्षण हैं। इसके अलावा पसीना, दिल की धड़कन का तेज होना, बेहोशी या सांस की कमी और सीने में दर्द भी इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं।

गैस्ट्राइटिस और अपच में क्या अंतर है?

अमूनन लोग गैस्ट्राइटिस को अपच समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसके लक्षण अपच से मिलते-जुलते होते हैं, लेकिन दोनों ही अलग हैं। अपच भोजन को पचाने में कठिनाई होने से जुड़ी समस्या है, जिसके कारण पेट में दर्द या बेचैनी होती है। यह आपकी निचली पसलियों के बीच जलन भी पैदा कर सकती है। वहीं गैस्ट्राइटिस पेट की परत में होने वाली सूजन है, जो गंभीर रोग का कारण बन सकती है।

गैस्ट्राइटिस का इलाज

गैस्ट्राइटिस के लिए उपचार कारण के आधार पर भिन्न होता है। कुछ दवाएं इस स्थिति के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन डॉक्टरी सलाह के बाद ही उनका सेवन करें। एंटीबायोटिक्स: एंटीबायोटिक्स दवा गैस्ट्राइटिस का इलाज कर सकती हैं। एंटासिड: कैल्शियम कार्बोनेट दवाएं पेट के एसिड को कम करके सूजन को दूर करने में मदद कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त जीवनशैली में कुछ सुधार करके भी इस बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

दुर्ग में अफसरों को मिली मतगणना की ट्रेनिंग, 9 विधानसभा क्षेत्र के अफसर हुए शामिल
गरीब वृद्धों का बीपीएल राशनकार्ड बनाने के लिए निगम करेगा पहल… सलाहकार समिति की बैठक में निर्णय
महत्वपूर्ण सौगात: मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर अमल शुरू, रेशम मिशन के तहत रैली कोसा का समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी
दुर्ग निगम में शुरू हुआ भाजपा राज, महापौर अलका सहित सभी 60 पार्षदों ने ली शपथ
IND vs SA Test : दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रन पर सिमटी, मोहम्मद सिराज ने लिए छह विकेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीसीसी के महामंत्री जितेन्द्र साहू बने एआईसीसी के सदस्य, मिल रही बधाईयां पीसीसी के महामंत्री जितेन्द्र साहू बने एआईसीसी के सदस्य, मिल रही बधाईयां
Next Article Splitsvilla 14 की विनर साउंडूस मौफकीर, जिनकी फोटोज ने बनाया सबको दीवाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?