ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गैर-मुस्लिमों पर हमलों के बाद ऐक्शन, 570 लोग हिरासत में, कई पत्थरबाज भी दबोचे गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गैर-मुस्लिमों पर हमलों के बाद ऐक्शन, 570 लोग हिरासत में, कई पत्थरबाज भी दबोचे गए

By @dmin
Published: October 10, 2021
Share
Jammu and Kashmir: Big success to security forces, three terrorists killed in Shopian encounter
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किए जा रहे आतंकी हमलों के मद्देनजर सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ कश्मीर को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अपने तेवर साफ कर दिए थे। घाटी में रह रहे हिंदुओं और सिखों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे।

आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में एक सप्ताह में सात नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने श्रीनगर में करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे कश्मीर में कुल 570 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया जा चुका है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कई पथराव करने वालों और अन्य असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

आपको यह भी बता दें कि केंद्र सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान में समन्वय के लिए खुफिया ब्यूरो के एक शीर्ष अधिकारी को भी श्रीनगर भेजा है। इस बीच, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ अपनी रणनीति के तहत जम्मू-कश्मीर में 15 स्थानों पर छापेमारी की।

श्रीनगर के शहरी इलाकों में अब तक 6 की मौत
पिछले पांच दिनों में मारे गए छह नागरिकों में से चार अल्पसंख्यक समुदायों के थे और छह मौतें घाटी के मुख्य शहरी केंद्र श्रीनगर में हुईं। श्रीनगर के एक सरकारी स्कूल के अंदर गुरुवार को एक महिला प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रमुख कश्मीरी पंडित और श्रीनगर की सबसे प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखन लाल बिंदू की मंगलवार को उनकी दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक ‘चाट’ विक्रेता, बिहार के वीरेंद्र पासवान और एक अन्य नागरिक, मोहम्मद शफी लोन भी मंगलवार को श्रीनगर और बांदीपोरा में मारे गए।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2021 में अब तक कुल 28 नागरिकों को आतंकवादियों ने मार गिराया है। मारे गए 28 लोगों में से पांच व्यक्ति स्थानीय हिंदू या सिख समुदायों के थे और दो गैर-स्थानीय हिंदू मजदूर थे।

शहर के कार्डधारियों को खाद्य व वैक्सीन मुफ्त: विधायक वोरा ने कहा 18 प्लस के लोग स्वयं टीका लगाएं व दूसरों को सुरक्षित रखें
45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी
सफर जो धूप का हुआ तो तजुर्बा हुआ, वो जिंदगी ही क्या जो छांव-छांव चली
अगले माह से राशन दुकानों में लाभार्थियों को मिलेगा पांच किलोग्राम चना मुफ्त
दुधारू मवेशी को छोड़ा सड़क पर, डेयरी संचालक पर दो हजार जुर्माना, मवेशियों के सिंग पर निगम लगाएगा रेडियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोनाकाल में भी नहीं रुका छत्तीसगढ़ का विकास, 15 दिनों में मुख्यमंत्री ने दी 7 हजार 84 करोड़ की सौगात - विधायक देवेन्द्र यादव मेट्रो सिटी की तरह डेवलप होगा खुर्सीपार…. भिलाई नगर विधायक की पहल से केनाल में सिर्फ रोड ही नहीं बल्की गार्डन, व्यायायम की भी होगी सुविधा
Next Article नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, लेकिन जरूरतमंदों की सेवा कर रहे जवान अलर्ट: त्योहारी सीजन में आतंकी हमले का खतरा, हाई अलर्ट पर पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?