ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गेहूं के रकबे में हुई लगभग पौने तीन गुना की बढ़ोत्तरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गेहूं के रकबे में हुई लगभग पौने तीन गुना की बढ़ोत्तरी

By @dmin
Published: March 26, 2022
Share
गेहूं के रकबे में हुई लगभग पौने तीन गुना की बढ़ोत्तरी
गेहूं के रकबे में हुई लगभग पौने तीन गुना की बढ़ोत्तरी
SHARE

तीन सालों में रकबा एक लाख से बढ़कर पौने तीन लाख हेक्टेयर हुआ
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और किसानों को दी जा रही सहूलियत के चलते राज्य में खेती-किसानी की स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है। बीते 3 सालों में छत्तीसगढ़ में गेहूं की खेती को लेकर किसानों का रूझान बढ़ा है। गेहूं का रकबा औसत एक लाख हेक्टेयर से बढ़कर पौने तीन लाख हेक्टेयर हो गया है। गेहूं के रकबे में यह वृद्धि लगभग पौने तीन गुना है। रबी वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 में राज्य में औसत रूप से एक लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती थी, जो कि वर्ष 2020-21 में बढ़कर 2 लाख 27 हजार हेक्टेयर तक पहुंच गया। इस साल रबी सीजन में 2 लाख 77 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 2 लाख 32 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हो चुकी है। आगामी एक पखवाड़े में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत रकबे में गेहूं की बोआई पूरी होने की उम्मीद है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते तीन सालों में राज्य के बेमेतरा जिले में गेहूं के रकबे में साढ़े तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। बेमेतरा जिले में तीन वर्ष पूर्व औसतन 15 हजार हेक्टेयर गेहूं की खेती होती थी, जो कि वर्तमान में बढ़कर 55 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गई है। राजनांदगांव जिले में गेहूं का रकबा वर्ष 2017-18 में 12800 हेक्टेयर था, जो कि वर्ष 2021-22 रबी सीजन में बढ़कर 33,520 हेक्टेयर हो गया है। कबीरधाम जिले में भी गेहूं के रकबे में दो गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। कबीरधाम जिले में वर्ष 2017-18 में औसतन 7 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती होती थी, जो कि वर्तमान में 13 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गई है। दुर्ग जिले में रबी वर्ष 2017-18 की तुलना में गेहूं का रकबा 6780 हेक्टेयर से बढ़कर 18310 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। धमतरी जिले में इस साल 18800, मुंगेली जिले में 12060, रायगढ़ में 18000, बलरामपुर में 24000, जांजगीर में 7000, बिलासपुर में 6430, सूरजपुर जिले में 12620, सरगुजा में 12000, कांकेर में 3 हजार, जशपुर में 3850, रायपुर में 6880, बलौदाबाजार में 6720, महासमुंद में 5160, गरियाबंद में 2730, कोरिया में 4000 हेक्टेयर में गेहूं की बोनी की जा रही है।

भिलाई में फिर एक बार कटर बाजी, शराब के लिए पैसा देने से मना करने पर कटर से किया वार
एक रुपये किलो मिल रहा था गोभी का दाम, किसान ने सड़क पर फेंकी, लूटने की मची होड़
Big News : रायपुर के दो स्पा सेंटर्स में चल रहा था देह व्यापार, थर्ड जेंडर सहित पांच गिरफ्तार, 13 लड़कियां भी पकड़ाई, स्पा सेंटर संचालक फरार
CG Breaking : व्यवसायी ने बांध में कूदकर दे दी जान, खुदकुशी से पहले फेसबुक स्टोरी डाली, पड़ोसी को बताया जिम्मेदार
इंडोनेशिया में हिली धरती, आए भूकंप के तेज झटके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोयला खनन: गहलोत और बघेल, ब्लैकआउट के आशंका के चलते दिल्ली पहुंचा मामला राजस्थान को केन्द्र द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article वन विभाग की छापामार कार्यवाही: लमकेनी गांव के आरामिल से अवैध लड़की जब्त वन विभाग की छापामार कार्यवाही: लमकेनी गांव के आरामिल से अवैध लड़की जब्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?