ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा साल में 100 दिन की छुट्टियों की योजना का एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा साल में 100 दिन की छुट्टियों की योजना का एलान

By @dmin
Published: March 27, 2022
Share
गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा साल में 100 दिन की छुट्टियों की योजना का एलान
गृह मंत्रालय की तैयारी: सीएपीएफ जवानों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा साल में 100 दिन की छुट्टियों की योजना का एलान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पेश किया गया एक महत्वाकांक्षी प्रस्ताव सीएपीएफ जवानों को उनके परिवार के साथ कम से कम 100 दिन बिताने की अनुमति देगा। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रस्ताव जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस व्यापक नीति की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

नीति के कार्यान्वयन में देरी के मुद्दों को दूर करने के लिए गृह मंत्रालय ने कई बैठकें की हैं। इस नीति का उद्देश्य काम से संबंधित तनाव को कम करना और लगभग 10 लाख सीएपीएफ के सैनिकों और अधिकारियों की खुशी को बढ़ाना है, जो कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और दूरदराज के स्थानों में कठिन कर्तव्यों का पालन करते हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ सीएपीएफ अधिकारी ने बताया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने प्रस्तावों में तेजी लाएं। गृह मंत्रालय इस मामले पर अगले महीने अंतिम निर्णय ले सकता है कि जवानों के हित के लिए इन मानकों को बलों में किस तरह लागू किया जाए।

बीते दिनों सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के महानिदेशक जनरल कुलदीप सिंह भी कह चुके हैं कि इस मामले में कार्य प्रगति पर है। सिंह ने कहा था, ‘गृह मंत्रालय इस मुद्दे पर संवेदनशील है और काम कर रहा है। गृह मंत्री भी कह चुके हैं कि हमें यह करना चाहिए। इसका आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन यह काम प्रक्रिया में है।

घर के पास की जा सकती है सीएपीएफ जवानों की तैनाती
अधिकारियों का कहना है कि 100 दिनों की छुट्टी की इस योजना को लागू करने के लिए, जवानों को उनके गृह नगर के नजदीक इकाइयों में या जहां पर उनका परिवार रहता है, वहां तैनात किए जाने का प्रावधान किया जा सकता है। साथ ही, असम रायफल्स, एनएसी और एनडीआरएफ को भी इस परियोजना में शामिल किया जा सकता है।

शाह ने अक्तूबर 2019 में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल), बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल), आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस), सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) और एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की कार्य और संचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा के बाद यह प्रस्ताव रखा था।

कोरोना का उत्पात जारी : 3.47 लाख नए केस, 703 की मौत, एक्टिव केस 2 मिलियन पार
याचिका: तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने को चुनौती, मुस्लिम लीग पहुंची सुप्रीम कोर्ट
पीएम नरेंद्र मोदी को मिलेगा भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बताया- मुश्किल वक्त का साथी
खाली जेब के बावजूद, ‘पिता’ दुनिया के सबसे अमीर इंसान…
भारत बायोटेक ने जारी किए फाइनल ट्रायल के नतीजे, कोरोना पर कोवैक्सीन 77.8 फीसदी प्रभावी, डेल्टा पर भी 65.2 फीसदी असरदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गो-सेवा की सनातन परंपरा को समृद्ध किया : शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती राजस्थान को कोयले की आपूर्ति में निर्धारित प्रक्रिया का किया जाएगा पालन, आदिवासी लोगों के अधिकारों से नहीं होगा समझौता-भूपेश बघेल
Next Article पंजाब वाली गलती न दोहराए कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने दी हिदायत पंजाब वाली गलती न दोहराए कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने दी हिदायत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?