ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री साहू ने किया सामुदायिक भवन को लोकार्पण, कहा- संगठित समाज ही विकास की बुनियाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

गृहमंत्री साहू ने किया सामुदायिक भवन को लोकार्पण, कहा- संगठित समाज ही विकास की बुनियाद

By @dmin
Published: February 14, 2022
Share
गृहमंत्री साहू ने किया सामुदायिक भवन को लोकार्पण, कहा- संगठित समाज ही विकास की बुनियाद
गृहमंत्री साहू ने किया सामुदायिक भवन को लोकार्पण, कहा- संगठित समाज ही विकास की बुनियाद
SHARE

भिलाई। संस्कार की शिक्षा सरकार नहीं, बल्कि संगठित समाज ही दे सकती है। किसी भी समाज का मुख्य आधार उनका संगठित होना होता है। संगठित समाज विकास कर सकता है। संगठन को मजबूत करना आज की आवश्यकता है। देवांगन समाज भी संगठित होकर शासन का प्रतिनिधित्व करें। शासकीय कर्मी अपने विभाग की योजना समाज को बताकर उनका लाभ दिलाए। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर आगे बढऩा चाहिए। यह सामाजिक संगठनों के माध्यम से होना चाहिए। देवांगन समाज साहू-कुर्मी समाज की तरह प्रदेश में सुदृढ़ हो। उक्त बातें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्य अतिथि की आंसदी से दुर्ग ग्रामीण विस् क्षेत्र के नगपुरा में मां परमेश्वरी जयंती पर विधायक निधि से 5 लाख की लागत से बने देवांगन सामुदायिक भवन में खुला मंच का लोकार्पण करते हुए कहीं।

आगे उन्होंने युवा शक्ति की व्यापार-उद्योग की ओर उन्मुख होने के लिए प्रेरित किया। बेरोजगार युवक, महिला स्वरोजगार चालू कर आत्मनिर्भर हो। इसकी अध्यक्षता भूषण लाल देवांगन ने की। वहीं विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, जनपद सदस्य नन्दकुमार सेन व सरपंच भूपेंद्र रिगरी थे। इस अवसर समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। वहीं बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी रखी गई थी। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों, समाज के उत्कृष्ट लोगों का सम्मान किया। वहीं रंगोली स्पर्धा के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके समाज की महिलाओं व बच्चों ने विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली। उसके बाद मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर समाज व प्रदेश के लोगों की खुशहाली के लिए कामना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बंशीलाल देवांगन, रोहित, रमेश, रामखिलावन, कृष्णा, गवेन्द्र लेखराम, ओंकार, चुन्नीलाल, रामविलास, राजू, भूपेंद्र, शिव, केशर, सुनीता, लिकेश्वरी, पूर्णिमा व तिलक देवांगन आदि का विशेष सहयोग रहा।

केरल में एक और हाथी की मौत, गंभीर रूप से घायल मिला था, इलाज के दौरान दम तोड़ा
सोशल मीडिया पर छाया छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा…. पूरे देश में पहले नम्बर पर हुआ ट्रेंड
सुलभ शौचालयों, सार्वजनिक शौचालय के साथ बाजार क्षेत्रों को किया गया सैनिटाईज का छिड़काव  
बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती देख किसानों ने बदली रणनीति, अब इस रास्ते दिल्ली पहुंचेंगे ‘अन्नदाता’
Breaking News : उम्रकैद की सजा के बाद जमानत पर छूटे बदमाश ने शुरू किया नशीली दवाओं का कारोबार, अब दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों का जनसंपर्क दौरा, लोगों से पूछी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों का जनसंपर्क दौरा, लोगों से पूछी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना का निकलने लगा दम: बीते 24 घंटों में 34 हजार लोग संक्रमित, 346 की मौत, सक्रिय मामले भी पांच लाख से नीचे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?