ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम खर्रा में नवीन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा का किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम खर्रा में नवीन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा का किया शुभारंभ

By @dmin
Published: January 29, 2022
Share
SHARE

नवीन शाखा के अन्तर्गत 11 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
बेमेतरा । प्रदेश के गृह जेल, लोक निर्माण, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने प्रवास के दौरान बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम पंचायत खर्रा में अविभाजित दुर्ग जिले की 63 एवं बेमेतरा जिले के अंतर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की 19 वीं नवीन बैंक शाखा का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा ने की।

गृहमंत्री श्री साहू ने कहा कि नवीन बैंक शाखा खुलने से पॉचों समिति के भाई एवं बहनों को बधाई देता हॅू। ग्रामीण क्षेत्र के आमजनों को लाभ होगा और इस क्षेत्र के लगभग 500 किसानों को सुविधा मिलेगा। सहकारी समिति एक ऐसी संस्था है जिसमें काम करने का बहुत अच्छा अवसर रहता है। पहले किसान सोचते थे कि उन्हें अपने जीवन यापन के लिए सिर्फ बीज, धान व ऋण लेना होता था। किन्तु अब अभी के सरकार ने कापरेटिव क्षेत्रों को व्यापार का रूख दिया है, जिसमें छोटे-छोटे लघु उद्योग की ओर किसानों को आकर्षित कराया गया है, चाहे वह पशुपालन हो, बकरी पालन हो, मुर्गीपालन हो, इन सभी की ओर ध्यान देकर सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आगे बढ़ाने का शुरूवात किया गया है। सहकारिता के माध्यम से जितने भी कार्य हुए है सब आप सबके सामने है।

पहले समिति की कार्यप्रणाली अव्यवस्थित व समिति का अभाव था जिससे किसानों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी का कार्य प्रगति पर है, गौठान को हम रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क (ग्रामीण औद्योगिक पार्क) के रूप में विकसित कर रहे है। और हम इसे गौठान समिति से जोड़ने का प्रयास कर रहे है। जुड़ने से हमारी समिति घाटे में नहीं रहेगा। सभी सोसायटी फायदे में रहेगेें। इसके अंतर्गत जितने भी गोबर खरीदी, बिक्री होगा वह समिति के माध्यम से पैसों का आदान-प्रदान होगा। गौठान में 10-12 महिलाओं का समूह मछली पालन, करेंगे, और कुछ महिला वर्मी खाद बनायेंगे और कुछ समूह बकरी पालन, मुर्गी पालन, सिलाई मशीन, इन महिला स्व सहायता समूहों को समिति के माध्यम से लाभ पहुॅचाने का कार्य करेंगे। प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण करने पर भी प्रतिएकड़ 10 हजार देने का वादा किया है। इस तरह सभी प्रकार से किसानों के हित में कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में राजीव मितान योजना की घोषणा हुई है। जिसके अंतर्गत 25 से 40 वर्ष तक के लोग यदि इसमें सदस्य बनते है।

बेमेतरा विधायक श्री आशीष छाबड़ा, ने कहा कि ग्राम खर्रा में सहकारी बैंक की नवीन शाखा खुलने से आस पास के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। किसान इस शाखा से धान उपार्जन की राशि आहरित कर सकते है। इसके पहले ब्लॉक मुख्यालय बेरला की सहकारी बैंक शाखा में भीड़ भाड़ अधिक होती थी, खर्रा मे बैंक शाखा खुलने से बेरला बैंक में दबाव कम रहेगा। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सहायक नोडल अधिकारी अरविन्द वर्मा, शाखा प्रबंधक खर्रा सुरेन्द्र भुवाल, सहायक प्रबंधक हृदेश शर्मा, विपणन अधिकारी एस.के.निवसरकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अपेक्षा व्यास, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरा देवलाल वर्मा, जिला पंचायत सभापति श्रीमती पुष्पा टंकेश साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बेरला नवाज मुंशी खान जनपद पंचायत सदस्य श्री यामिनी सुरेश वैष्णव, बंशी पटेल, ग्राम पंचायत खर्रा के सरपंच विरेन्द्र पाठक एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश की 60 बॉटल मदिरा का अवैध परिवहन करते वाहन किया जप्त, 01 आरोपी गिरफ्तार
आर्यन खान नहीं जा सकते देश से बाहर, हर शुक्रवार को NCB ऑफिस में देनी होगी हाजिरी
ब्रिटेन में बेकाबू हुआ कोरोना का नया स्ट्रेन, सऊदी अरब ने निलंबित कीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
लोकसभा निर्वाचन- 2024 : सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जवाबदारी से काम करने का निर्देश
RSS प्रमुख के छत्तीसगढ़ दौरे पर CM भूपेश ने ली चुटकी, कह दी ये बड़ी बात, गरमाई सियासत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य सरकार का किसानों के हित में अहम् फैसला कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक
Next Article उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन… पुल निर्माण के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?