ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने महिला स्वरोजगार के पांच युनिट का किया उद्घाटन, नेवई गौठान में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने महिला स्वरोजगार के पांच युनिट का किया उद्घाटन, नेवई गौठान में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

By @dmin
Published: July 28, 2022
Share
6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
SHARE

रिसाली। प्रदेश सरकार रोजगार उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास कर रही है। नौकरी में जो नहीं है उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेशभर में गौठान की स्थापना इन्ही उद्देश्यों को लेकर किया गया है। उक्त बाते दुर्ग ग्रामीण के विधायक व प्रदेश के गृह व लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कही।

वे हरेली त्यौहार पर रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के नेवई गौठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महिला स्वरोजगार के 5 यूनिट का उद्घाटन करते कहा कि दो वर्ष पहले नेवई गौठान का स्वरूप अलग था। तब केवल यहां पर खाद प्रोसेसिंग यूनिट और गोबर खरीदी केन्द्र की शुरूआत हुई थी। वहीं आज सरकार की मंशा अनुरूप 5 और लघु उद्योग का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने निगम आयुक्त आशीष देवांगन को निर्देश दिए कि शहरी गौठान में शामिल नेवई गौठान में पर्याप्त जगह है। यहां बेहतर किया जा सकता है। इसके लिए प्लान करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर शशि सिन्हा ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू, दुर्ग जनपद पंचायत के अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, महापौर परिषद के सद्स्य चन्द्रभान ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, अनूप डे, सोनिया देवांगन, विलास राव बोरकर, सनीर साहू, परमेश्वर कुमार, ईश्वरी साहू उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद डोमन लाल बारले ने किया।

खुमरी पहनाकर किया स्वागत
हरेली त्यौहार पर आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री ने सबसे पहले कृषि औजारों की पूजा अर्चना की। इसके बाद गृहमंत्री ने गौठान के गायों को लोंदी खिलाया। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री का स्वागत गौठान प्रभारी व एमआईसी सद्स्य ईश्वरी साहू ने आजीविका मिशन के कर्मचारियों के साथ गृहमंत्री का खुमरी पहनाकर व शौर्य के प्रतीक लाठी भेंट कर की।

किया पौध रोपण
हरेली त्यौहार पर गौठान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंच पर सुआ नृत्य, पंथी नृत्य व आदिवासी नृत्य की प्रस्तुती दी गई। परंपरागत गेड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में क्रमश: सीमा चंदेल, सरिता पांडे व चमेली साहू विजेता रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने गौठान परिसर में पौध रोपण किया। इस दौरान एमआईसी सद्स्य ईश्वरी साहू के नेतृत्व में निगम क्षेत्र की 90 महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश कर सद्स्यता ली।

इस युनिट का हुआ उद्घाटन
गृहमंत्री ने हरेली त्यौहार के अवसर पर महिला स्वसहायता समूह द्वारा संचालित शिव शक्ति स्वसहायता समूह-कबूतर पालन, छत्तीसगढ़ महतारी स्वसहायता समूह-बकरी पालन, तुलसी स्वसहायता समूह- दोना पत्तल, भारती स्वसहायता समूह- मछली पालन, महामाया स्वसहायता समूह-सब्जी खेती का उद्घाटन किया।

गुरुग्राम के एक बड़े निजी अस्पताल के ICU में भर्ती युवती से दुष्कर्म, वेंटिलेटर पर है मरीज
एक माह बाद भी मंत्रिमंडल का ठिकाना नहीं, शिंदे का दिल्ली दौरा टला
Big news : छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों का बढ़ाया स्टाइपेंड, सीएम बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी प्रौढ़ शिक्षा के पाठ्यचर्या में होगी शामिल
मतदान के प्रति चेम्बर कर रहा व्यापारियों को जागरूक, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर दिलाई शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चढ़ा बंगाल का सियासी पारा, ममता ने दी चुनौती- बीजेपी में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कराए 100 करोड़ के घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी से मंत्री पद छिना, ईडी की कार्रवाई के बाद ममता ने हटाया
Next Article साँई महाविद्यालय सेक्टर-6 , भिलाई के छात्रों ने मनाया हरेली तिहार साँई महाविद्यालय सेक्टर-6 , भिलाई के छात्रों ने मनाया हरेली तिहार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?