ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: रायपुर के ‘हैप्पी स्ट्रीट’ और भिलाई की ‘तफरी’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: रायपुर के ‘हैप्पी स्ट्रीट’ और भिलाई की ‘तफरी’

By @dmin
Published: October 17, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
शहरी आबादी को आज सबसे ज्यादा मार रहा है ‘स्ट्रेस’. बच्चों से लेकर बड़ों तक को किसी न किसी बात का स्ट्रेस है. किशोरवय के लोगों में अब टाइप-टू डायबिटीज और दिल की समस्या देखी जा रही है. स्ट्रेस का सफलता या विफलता से कोई लेना देना नहीं है. सफल लोगों को भी स्ट्रेस हो सकता है. अगस्त से अक्तूबर 2022 के बीच कम से कम छह सफल अभिनेत्रियों की आत्महत्या इसका सबूत है. इनमें बंगाली फिल्म-टीवी जगत की तीन, ओडिय़ा मनोरंजन जगत की एक तथा मुम्बई टीवी सर्किट की दो अभिनेत्रियां शामिल हैं. स्ट्रेस को दूर करने का सबसे सस्ता, सुन्दर और टिकाऊ फार्मूला है – फिजिकली एक्टिव रहना. सही समय पर सोना और सही समय पर उठना. इसे लेकर एक पहल भिलाई में हुई थी पर वह टुच्ची राजनीति का शिकार हो गई. ‘तफरी’ के नाम से शुरू हुई यह एक्टिविटी अब भी क्यों बंद है, यह सवाल पूछा जा सकता है. यह मुद्दा आज खास इसलिए कि रायपुर में हैप्पी स्ट्रीट खोले जा रहे हैं. हालांकि इसका आइडिया सरकार को दो साल पहले ही आ गया था पर कोरोना काल के कारण तब इसपर आगे काम नहीं हो पाया. अब जबकि सबकुछ ठीकठाक हो गया है तो इसपर दोबारा काम शुरू हो गया है. हैप्पी स्ट्रीट दो तरह के होंगे. एक तो वो जो कम ट्रैफिक वाले इलाकों में रोजाना हैप्पिनेस देंगे. दूसरे वो इलाके जो सप्ताह के आम दिनों में व्यस्त रहते हैं पर वीकेंड में लगभग खाली होते हैं. ये सड़कें वीकेंड पर हैप्पीनेस स्ट्रीट का काम करेंगी. पर हैप्पीनेस का फलसफा यहां पर ‘तफरी’ से जुदा है. ‘तफरी’ जहां खेलकूद, जुम्बा और स्ट्रीट डांस से जुड़ी एक मनोरंजक पहल थी वहीं रायपुर में खाना पीना, चाट चौपाटी को थीम बनाया गया है. लोग यहां आनंदित जरूर पो पाएंगे पर उनके स्वास्थ्य पर इसका कोई बहुत पाजीटिव इम्पैक्ट पड़ेगा, इसकी उम्मीद कम ही है. पर इसमें एक बात यह अच्छी होगी कि लोग घरों में बैठकर मोबाइल कोचकने की बजाय सड़कों पर निकलकर लोगों से मिलेंगे. शहर के भीतर ही सही थोड़ा पैदल चलेंगे, सैर सपाटा करेंगे. ‘स्ट्रेस’ कम करने में सरकार की यह पहल जरूर मददगार साबित होगी. दूसरी अच्छी बात यह होगी कि यहां के फूडजोन में लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. कुछ इलाके साइकिल चलाने के लिए सुरक्षित रहेंगे जिसका लाभ स्वास्थ्य के लिए लिया जा सकेगा. व्यापार और राजनीति के इस शहर में थोड़ी सी जिन्दगी भी लौटेगी. वरना आलम यह है कि जिस किसी भी सरकारी अधिकारी की तैनाती एक बार भिलाई में हो गयी, वह यहीं का होकर रह गया. फिर उसका तबादला चाहे जहन्नुम में हो जाए, वह भिलाई का आवास नहीं छोड़ता. उम्मीद की जा सकती है कि शीत ऋतु के आगमन के साथ ही अपनी ‘तफरी’ एक बार फिर धूम मचाएगी.

नकबजनी का आरोपी पकड़ाया, सुपेला व स्मृति नगर में की थी लाखों की चोरी… दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
चंदूलाल मेडिकल कॉलेज को 4 साल बाद मिली मान्यता, 150 MBBS सीटों के लिए आज से काउंसलिंग, ऑल इंडिया कोटे की इतनी सीटें रिजर्व
वलसाड एक्सप्रेस में आग बुझाने के दौरान विस्फोट, आरपीएफ कांस्टेबल की मौत
श्रीचंद सुंदरानी पहुंचे भिलाई किया जोरदार जनसंपर्क….. व्यापारी एकता पैनल ने निकाली रैली… व्यापारियों ने दिया व्यापारी एकता पैनल को जीत दिलाने का विश्वास
दर्दनाक घटना: आग लगने से जिंदा जल गए चार मासूम, मौके पर पहुंचीं डीएम सहित अधिकारियों की टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को दी रूह कंपाने वाली सजा, मां की ऐसी हालत देख सदमे में दोनों बच्चे अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को दी रूह कंपाने वाली सजा, मां की ऐसी हालत देख सदमे में दोनों बच्चे
Next Article सांसद सरोज पाण्डेय का सरकार पर वार, कहा- ईडी ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, अब चुप क्यों है छत्तीसगढ़ सरकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?