ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: दिल्ली में बैठकर देश भर में ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: दिल्ली में बैठकर देश भर में ठगी

By @dmin
Published: August 8, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश भर में ठगी करनी हो तो दिल्ली से अच्छी जगह हो ही नहीं सकती। इस शहर का इस मामले में 75 साल का उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड है। इसी शहर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार द्वारा जारी की गई योजना राशि में से केवल 15 फीसद ही हितग्राही के पास पहुंचता है। इसी शहर से अब ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस नेटवर्क को एक एमकॉम, एमबीए शख्स चलाता था। उसके पास एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस में काम करने का अनुभव भी था। जाहिर है कि टैलेंट की कोई कमी नहीं थी। इस टैलेन्ट का उपयोग देश नहीं कर पाया तो उसने उसका उपयोग स्वहित में करने की ठान ली। एसबीआई और एचडीएफसी के साथ काम करते समय दो बातें एकदम क्लीयर हो गईं। व्यवस्था में कई लूपहोल हैं और देश की जनता नितांत भोली है। निजी मोबाइल कंपनियों के आने के बाद डेटा की खूब खरीद फरोख्त हो रही है। मोबाइल नंबरों से जुड़ी जानकारियां हैक भी की जा सकती हैं और खरीदी भी जा सकती हैं। ऐप के जरिए भी इस डेटा की खूब चोरी हो रही है। आप कोई भी ऐप इंस्टाल करें तो वह आपके फोन बुक, कैमरा और फोन स्टोरेज तक पहुंच मांगता है। इस डेटा को फिल्टर कर अपने काम के मोबाइल यूजर्स की पहचान की जा सकती है। यह कंपनी ठीक यही करती थी। कंपनी यूजर्स को ई-चालान भेजती थी और उसे पटाने के लिए एक लिंक शेयर करती थी। यह लिंक उनके निजी खातों से जुड़ा होता था। छोटी मोटी राशि को लोग आंख मूंदकर पटा देते थे। इसमें ट्रैफिक रूल्स वायोलेशन के मामले ही ज्यादा होते थे जिन्हें कि भोले-भाले लोग जाने-अनजाने में किया गया मान लेते थे। पर छत्तीसगढ़ के एक युवक ने इसकी शिकायत दर्ज करा दी। रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लिये और चुटकियों में गिरोह का भंडा फोड़ कर दिया। गिरोह का भंडाफोड़ तो हो गया पर इस देश के भोलेपन का क्या कीजिए? वह किसी से पंगा नहीं चाहता। कुछ दे-दिलाकर यदि काम बन रहा हो तो वह सिरदर्द नहीं लेना चाहता। वह लोभी तो है पर इसका प्रदर्शन नहीं करना चाहता। गुपचुप जहां-तहां रकम लगा देता है। रकम डूब जाती है तो गम खा लेता है। बहुत कम लोग हल्ला करते हैं। कुछ बड़ी-बड़ी कंपनियों का तो ये स्लोगन रहा है – “चेक आता है!”। पूरा नेटवर्क मार्केटिंग और चिटफंड बिजनेस इसी की बदौलत चलता है। तीन-चार दशक पहले तक दिल्ली-06 बेहद मशहूर था। ये सस्ती पत्रिकाओं में विज्ञापन छपवाकर ठगी करते थे। कुछ लोग शहर से बाहर आयुर्वेदिक दवाखाना का तंबू लगाकर ठगी करते थे। ये सभी आज भी किसी न किसी रूप में बने हुए हैं। जाहिर है लोग ठगे जाने के लिए तैयार बैठे हैं। केवल ठग अच्छा होना चाहिए। इसपर भी शोध होना चाहिए कि इन सभी के तार दिल्ली से क्यों जुड़े होते हैं?

घायल को अस्पताल छोड़ने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या, युवक को उसी के गाड़ी से कुचला
सौर ऊर्जा से रोशन गंगापुर के सुरेंद्र का घर, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता के साथ बने विक्रेता
राज्योत्यव पर किसानों को तोहफा…. राज्य सरकार 1 नवंबर को करेगी न्याय योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
ननिहाल के ‘भात’ से लगेगा अयोध्या में रामलला को भोग… 11 ट्रकों में भेजा गया 300 टन सुगंधित चावल, सीएम साय ने दिखाई केसरिया झंडी
श्री रामलला दर्शन योजना: राजधानी रायपुर के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, मंत्री टंकराम ने दिखाई हरी झंडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व आदिवासी दिवस: तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 9 अगस्त से, आदिवासियों की विविध एवं अदभुत संस्कृति की दिखेगी झलक विश्व आदिवासी दिवस: तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 9 अगस्त से, आदिवासियों की विविध एवं अदभुत संस्कृति की दिखेगी झलक
Next Article मासूम बेटे-बेटी का घोंटा गला, फिर पिता ने भी पी लिया जहर, पत्नी के भागने से दुखी था मासूम बेटे-बेटी का घोंटा गला, फिर पिता ने भी पी लिया जहर, पत्नी के भागने से दुखी था

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?