ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: हैवानियत की हदें और बाल सुधार गृह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: हैवानियत की हदें और बाल सुधार गृह

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
बाल सुधार गृह बच्चों को अपराध से दूर करने में नाकाम सिद्ध हुए हैं. तमाम काउंसलिंग और अन्य कोशिशें भी बेअसर साबित हुई हैं. बाल सुधार गृह बच्चों का न तो नशा छुड़ा पा रहे हैं और न ही उनमें कानून का खौफ जगा पा रहे हैं. बाल सुधार गृह ही क्यों, केन्द्रीय कारागार भी अपराधियों में कानून का भय पैदा करने में नाकाम सिद्ध हुए हैं. उलटे ये संस्थान अपराध का प्रशिक्षण केन्द्र बन गए हैं. जब बालक या अपराधी इन संस्थानों से निकलता है तो वह पहले से ज्यादा निडर, पहले से ज्यादा खूंखार और संगठित होता है. सभ्य समाज बालिग और नाबालिग को परिभाषा में बांधता है. तमाम ऐसी बहसें होती हैं जिसमें अंत-पंत ऐसा लगने लगता है कि अपराधी-अपराधी नहीं है. सारा दोष परिवेश, परवरिश और परिस्थितियों का है. यदि यह सही है तो इसे बदलने की जरूरत है. आखिर क्या कुछ बदला है पिछले कुछ दशकों में? 80 के दशक का बच्चा शाम को मैदान में होता था. 2-3 घंटा खेलकर वह इतना थक चुका होता था कि घर में घुसते ही रोटी मांगता था. होमवर्क पूरा करने से पहले ही उसकी आंखें मुंद जाती थीं. सुबह एक पुकार पर उठ जाता था और स्कूल पहुंच जाता था. वहां भी पढ़ाई के साथ-साथ इतनी शारीरिक क्रियाएं होती थीं कि घर लौटते ही वह बस्ता फेंककर खाना मांगता था. बच्चे के हाथ पैर धुलाना तक मुश्किल हो जाता था. शिक्षक भी एक ही लाइन का मोटिवेशन देते थे – बेटा यह तुम्हारे खेलने, खाने और पढऩे के दिन हैं. ज्यादा टेंशन मत लो. धीरे-धीरे सबकुछ बदल गया. कुछ तो बढ़ती जरूरतें और कुछ सशक्तिकरण का नारा, दोनों ने मिलकर एकल परिवारों के बच्चों को अलग-थलग कर दिया. टीवी, मोबाइल और ओटीटी ने मनोरंजन को एक नई दिशा दे दी. खेल मैदानों से बच्चे गायब हो गए. पार्कों में सुबह अधेड़ों और बूढ़ों का डेरा हो गया. एकांत मनोरंजन की अपनी समस्याएं हैं. कोई नशे का ग्राहक बन जाता है तो कोई सौदागर. उसकी यौन इच्छाएं भड़कने लगती हैं. सरकार कहती है कि उसने पोर्न साइट्स बैन कर दिये हैं. हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है. खोजने वालों को सबकुछ मिल जाता है. यह मनुष्य की आदिम इच्छाओं में से एक है. कुंठा इसे विकृत कर देती है. ऐसा व्यक्ति सॉफ्ट टारगेट ढूंढता है. अबोध बच्चियां उनकी इसी जरूरत को पूरा करती हैं. बलात्कार के अधिकांश मामलों में इसीलिए अपराधी कोई करीबी रिश्तेदार या परिचित होता है. टीवी, मोबाइल, ओटीटी को बंद नहीं किया जा सकता पर बच्चों को व्यस्त किया जा सकता है. सभी बच्चों को शिक्षा के गन्नारस मशीन में पेरने की आवश्यकता नहीं है. यह सबके बस का रोग भी नहीं है. आंकड़ेबाजी को दरकिनार कर इस दिशा में शोध करना होगा. खाली दिमाग को शैतान का घर बताया गया है. सकारात्मक-रचनात्मक व्यस्तता ही इसका एक मात्र हल प्रतीत होता है.

डबरी निर्माण से बढ़ा जल संरक्षण, ग्रामीणों के लिए खुल रहे आय के नए रास्ते
Paris Olympics : भारत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया,
गरूड़ एप में एंट्री पूरी करने पर बीएलओं को मिलेंगे पांच सौ रूपए
2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित, सीएम साय बोले- मातृशक्ति के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पित
Agniveer recruitment: जनवरी 2026 में धमतरी में भर्ती रैली, सीईई में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेत में काम करने गई मां और जवान बेटी की जमीन पर पड़ी मिली लाश, हाथ पीले करने थे अब सजाई अर्थी
Next Article पानी के धमाके से उड़ गई सड़क, बीच सड़क पर हुआ ऐसा गड्ढा कि देखने वाले भी हैरान… जानिए क्या है यह मामला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?