ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: हेट स्टोरी : छापे की राजनीति और मीडिया ट्रायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: हेट स्टोरी : छापे की राजनीति और मीडिया ट्रायल

By @dmin
Published: August 7, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश में कम्युनिस्ट भले ही हाशिए पर चले गए हों पर उद्योगपतियों और पूंजीपतियों को चोर समझने की मानसिकता पर इसका कोई असर नहीं हुआ है। किसी बड़े का नुकसान होते, उसकी छीछालेदर होते, उसकी मिट्टी पलीद होते देखकर आम आदमी खुश ही होता है। छापे की राजनीति यहीं से शुरू होती है। बड़े लोगों के यहां छापे मारना शुरू कर दो, लोग तालियां बजाने लग जाते हैं। सरकार की जय-जयकार होने लगती है। दिक्कत केवल यही है कि केन्द्रीय एजेंसियां केवल उन्हीं राज्यों में सक्रिय होती हैं जहां उसकी अपनी सरकार नहीं होती। परेशानी का सबब यह भी है कि ये छापे चुनाव से साल-छह माह पहले पड़ते हैं। सरकारी एजेंसियां छापा मारती हैं और बाकी काम उनकी पोषित मीडिया कर देती है। छापे की खबरों की जुमलेबाजी भी लगभग फिक्स होती है – करोड़ों की चल-अचल संपत्ति और करोड़ों के दस्तावेज। बैंकों में लॉकर। आम आदमी को लगता है कि ये सब अवैध है। उनके खून-पसीने की कमाई यहां छिपाई गई है। उनका खून चूसकर यह रकम इकट्ठा की गई है। इनमें से अधिकांश मामलों में कार्रवाई सालों-साल चलती है। अंत-पंत अधिकांश मामले खारिज हो जाते हैं। पर तब तक सरकार का काम हो जाता है। इस देश में सबसे बड़ा गुनाह है अपनी हैसियत बनाना। यदि हैसियत बनानी है तो सबसे पहले राजनीतिक दलों के लिए थैली का मुंह खोल दो। इसमें भी मुसीबत है। यदि आपने गलत पार्टी को फाइनेंस कर दिया तो आपकी खैर नहीं। जिसके हाथ में जितना पावर, वह उसका उतनी ही बेशर्मी से इस्तेमाल करता है। हम चोरों पर कार्रवाई के खिलाफ नहीं हैं। हम दोष सिद्ध होने से पहले ही आदमी के चेहरे पर कालिख पोते जाने के खिलाफ हैं। ऐसे छापे आम तौर पर उन लोगों के यहां पड़ते हैं जो देश में रोजगार का सृजन कर रहे हैं। उनकी फैक्ट्री-दफ्तर सबकुछ सील करने का मतलब अर्थव्यवस्था को मजबूत करना तो हो नहीं सकता। सवाल यह है कि क्या ये कार्रवाई गुप्त नहीं हो सकती? ईडी को, आईटी को यदि कुछ भी संदिग्ध मिलता है तो वह उसकी जांच करे। पूछताछ भी करे। दोष सिद्ध करे और फिर संपत्ति कुर्क करने के साथ ही दोषी की इज्जत नीलाम कर दे। कोई नहीं रोकेगा। पर यहां तो कुल जरूरत ही अगले की इज्जत नीलाम करने की है, फिर चाहे दोष सिद्ध हो या न हो। ढोल नगाड़े बजाकर, अपनी पसंदीदा मीडिया को स्टोरी लीक कर छापेमारी शुरू करो। महीनों पूछताछ करो और करते ही चले जाओ। वैसे भी टैक्स के पैसे का उपयोग संदिग्ध हो चला है। सरकार इस राशि को अपनी खामख्याली पर खर्च करती है। व्यवसायियों का एक बड़ा वर्ग इससे नाराज है। वह कहता है कि इससे तो अच्छा है कि मंदिर, धर्मशाला, अनाथालय को चंदा दे दो। बाप-दादा का नाम तो होगा।

सीएम बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा- 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी क्यों नहीं बनवाया राम वन गमन पथ
भारतीय नौसेना बनेगी सबसे बड़े युद्धाभ्यास की मेजबान, शामिल होंगे 50 से ज्यादा देश
CG Breaking : टांगी मारकर पत्नी की हत्या, शराब पीने से मना करने पर किया कांड… आरोपी गिरफ्तार
मान-मनौव्वल नहीं आ रही काम, हर बागी को अपनी जीत का भरोसा, दलों के छूटे पसीने
भारत में कोरोना: 125 दिन बाद सामने आए सबसे कम मामले…. पिछले 24 घंटे में मिले 29164 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जैव-विविधता संरक्षण और सामुदायिक विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जैव-विविधता संरक्षण और सामुदायिक विकास पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
Next Article देश का सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D1 लॉन्च, लेकिन सैटेलाइट्स से डाटा मिलना हुआ बंद देश का सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D1 लॉन्च, लेकिन सैटेलाइट्स से डाटा मिलना हुआ बंद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?