ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: सबसे ज्यादा रोजगार ही नहीं, स्वरोजगार भी यहीं है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: सबसे ज्यादा रोजगार ही नहीं, स्वरोजगार भी यहीं है

By Om Prakash Verma
Published: November 6, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
यदि आपका बच्चा कुछ अलग करना चाहता है तो उसे रोकिये नहीं. उसे और उसके प्रयासों को समझने की कोशिश करें. जानकारों की मदद लें. सहयोग करें, मार्गदर्शन करें. क्या पता वह कोई एंटरटेनर, कोई गेमर या कोई कंटेन्ट क्रिएटर ही बन जाए. यह नया दौर है जहां सबकुछ धीरे-धीरे डिजिटल हो रहा है. एंटरटेनमेंट की तो एक अलग दुनिया ही यहां बसी हुई है. यह ग्लोबल प्लैटफार्म है जहां आपको अपनी फिल्म रिलीज करने के लिए किसी थिएटर की जरूरत नहीं. लिटरेचर को रीडर तक पहुंचाने के लिए किसी पब्लिशर की जरूरत नहीं. गेमिंग में तो कोई लिमिटेशन ही नहीं है. बहुत कम या शून्य निवेश से शुरू होने वाले ये काम, आपके हुनर को पंख लगा सकते हैं और आप 10 से 5 वाली उबाऊ नौकरी से मुक्त हो सकते हैं. रही बात कमाई की तो यहां आप 2-4 साल में उतना कमा सकते हैं जो एक आईएएस या आईपीएस अपनी पूरी जिन्दगी में कमाता है. नोएडा के एंटरटेनर पीयूष गुर्जर ने इसे साबित कर दिया है. वे जल्द ही वेब सीरीज में दिखेंगे. उन्होंने देखा कि भूत प्रेत का होना या न होना एक अलग मसला है पर यह सबको अपनी तरफ आकर्षित जरूर करता है. लोग काला-जादू के बारे में भी बहुत बातें करते हैं. अघोरियों के बारे में सच्ची झूठी कहानियां पढ़ते हैं. उन्होंने लोगों की इसी भूख को मसाला देने की ठानी. उसमें कॉमेडी का तड़का लगा दिया और हो गए सुपर-हिट. जल्द ही उनकी हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज आ रही है. जब उनका यह सफर शुरू हुआ तो घर वाले आशंकित थे. उन्हें तो केवल इतना ही पता था कि अच्छे-अच्छे कलाकार नोएडा से लेकर दिल्ली तक की गलियों में धक्के खा रहे हैं. कुछ ही लोगों को सफलता मिलती है. ऐसा तो सीए, सीएमए, यूपीएससी की तैयारी करने वालों के साथ भी है. तो क्या लोग प्रयत्न करना छोड़ दें. यहां कम से कम इतना तो है कि नौकरी न मिलने पर अपना काम शुरू किया जा सकता है. तो फिर देर किस बात की? वैसे छत्तीसगढ़ की ही बात करें तो यहां स्थानीय भाषा छत्तीसगढ़ी में फिल्म बनाने वालों की अच्छी खासी संख्या है. उन्होंने कई बार सरकार से संरक्षण और पैकेज की मांग की है. वे मल्टीप्लेक्स में अपनी फिल्मों को रिलीज करना चाहते हैं पर कोई तैयार ही नहीं होता. उनका कहना है कि छत्तीसगढिय़ा फिल्में केवल छत्तीसगढिय़ों को ही समझ में आती है. इनकी संख्या इतनी नहीं कि बड़ा रिस्क लिया जाए. पर उसी छत्तीसगढ़ी में बनने वाले वीडियोज, मीम्स, रील्स और शार्ट फिल्म लोगों को हजारों रुपए कमा कर दे रहे हैं. स्व-रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार कई उपाय कर रही है. थोड़ा समर्थन शहरी स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए देना गलत नहीं होगा. दो चार स्टूडियो, साउंड प्रूफ रिकार्डिंग रूम और कुछ गैजेट्स की हो तो बात है. बाकी का काम हुनर पर छोड़ दें.

अगर इन तीन में से कोई भी एक वजह हो तो नहीं हो सकती ‘ महिला को फांसी ‘
वॉल पेंटिंग के माध्यम से दे रहे स्वच्छता का संदेश, दीवारों पर रंग रोगन की सुंदर कलाकृति
कोयला मंत्रालय ने कोयला खानों की नीलामी से प्राप्त 704 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि राज्य सरकारों को हस्तांतरित की
डिप्टी सीएम साव ने की नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा… निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
सम्पर्क क्रांति परिवार की प्रदेश अध्यक्ष बनी भिलाई की अस्मिता बेनर्जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 23 # 06 november 2022
Next Article Durg Police का एक्शन : दुर्ग-भिलाई में 100 से ज्यादा चखना सेंटरों पर कार्रवाई… टीम के साथ एसपी ने भी की रेड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?