ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: भाजपा को नवरात्रि पंडाल गिनने की चुनौती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: भाजपा को नवरात्रि पंडाल गिनने की चुनौती

By @dmin
Published: August 21, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बिना लाग लपेट के अपनी बात सपाट ढंग से कहने के लिए भी जाने जाते हैं. भूपेश सरकार के तेवरों पर वे एकदम फिट बैठते हैं. वैसे भी माना जाता है कि हमेशा डिफेंसिव होना, कमजोरी की निशानी होती है. इसलिए कभी-कभी गुरुजी की मुद्रा में आ जाना चाहिए. भूपेश सरकार के मंत्री फिलहाल इसी मोड में हैं. नए-नए भाजपा अध्यक्ष बने अरुण साव उनके हत्थे चढ़ गए. राम भरोसे चल रही भाजपा की पार्टी लाइन को फॉलो करते हुए साव झोंक में कह गए कि राम और कृष्ण तो सबके हैं पर कांग्रेसियों के नहीं हो सकते. गृहमंत्री कहां चूकने वाले थे. उन्होंने साव को नौसिखिया बताते हुए कहा कि अभी एक ही हफ्ता हुआ है, परिपक्वता नहीं आई है. साथ ही खुला चैलेंज दे दिया कि नवरात्रि पर भाजपा और कांग्रेस के पंडाल गिनवा लें. घर-घर सर्वे करवा लें तो श्रीराम और तुलसी, कांग्रेसियों के घर ही ज्यादा मिलेंगे. प्रभु श्रीराम तब भी घट-घट में थे जब भाजपा या कांग्रेस का जन्म नहीं हुआ था. ऊपर से छत्तीसगढ़ तो श्रीराम का ननिहाल है. श्रीराम यहां परिवार के सदस्य हैं. उन्हें भांजा माना जाता है. छत्तीसगढ़ में इसीलिए भांजे के पांव पूजे जाते हैं. यहां रामनामी समुदाय भी है जो अपने शरीर पर राम नाम का अक्षय गोदना गुदवाते हैं. यहां कौशल्या माता का मंदिर है. राम वन गमन पथ है. माता शबरी की विरासत है. यही बात गौमाता के बारे में भी कही जा सकती है. शेष भारत में भले ही लोग नमस्ते, प्रणाम और सुप्रभात कहते हों, यहां जब भी लोग मिलते हैं छोटे-बड़े सभी को “राम-राम” कहते हैं. छत्तीसगढिय़ों को राम की परिभाषा किसी और से सीखने की जरूरत नहीं है. कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में गौमाता भी सदियों से परिवार का हिस्सा है. आधुनिक खेती किसानी ने गाय और बैलों को भले ही नेपथ्य में भेज दिया था पर गोधन न्याय योजना चलाकर भूपेश सरकार ने उसकी महत्ता दोबारा स्थापित कर दी है. अब बारी प्रभु श्रीराम पर निर्णायक फैसले की है. भाजपा भूल रही है कि रामजी सभी का भला करते हैं. श्रीराम की भाजपा पर विशेष कृपा रही है. उन्हीं की कृपा से लोकसभा में 2 सीटों वाली पार्टी 85 सीटों तक पहुंची और आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है. यहीं आकर पार्टी खता खा गई. पुरुषोत्तम श्रीराम त्याग, बलिदान, पुरुषार्थ और विनम्रता के प्रतीक हैं. पिता के वचन के लिए राजपाट का त्याग कर सकते हैं, जनभावना के सम्मान में पत्नी वियोग सह सकते हैं, बिना सेना के त्रिलोक विजयी रावण को चुनौती दे सकते हैं तो धराशायी रावण को प्रणाम भी कर सकते हैं. कहते हैं श्रीराम दिल में हों तो व्यक्ति सदाचारी, परोपकारी होता है. पर राम का नाम सत्य है, इसका अनुभव तो तभी होता है जब …

मन की बात: आतंकवाद को खत्म करना हमारा संकल्प, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बदलते भारत की तस्वीर
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की झलक दिख रही छायाचित्र प्रदर्शनी में…. जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में आयोजित प्रदर्शनी को देखने उमड़ रही भीड़
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, भाजपा ने कोमल जंघेल पर पांचवीं बार खेला दांव
संवरेंगे बिगड़े बांस के वन, बसोड़ों-पानबरेजा परिवारों और हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा लाभ
Loksabha Election-2024: शाह-प्रियंका कल छत्तीसगढ़ में जमाएंगे चुनावी रंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री ने डिस्ट्रिक्ट इंडिकेटर फ्रेमवर्क और टास्क फोर्स के प्रतिवेदनों का किया विमोचन
Next Article छायाचित्र प्रदर्शनी: गांधी की छत्तीसगढ़ यात्रा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से प्रेरित हो रहे स्कूली बच्चे, युवा और आमजन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?