ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: पुरानी पैंट से बनाते थे थैली, फटी जींस का क्या करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: पुरानी पैंट से बनाते थे थैली, फटी जींस का क्या करें

By @dmin
Published: July 5, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
जिनका जन्म 1980 से पहले हुए है, उन सभी ने कपड़ों की थैलियों का खूब उपयोग किया है। ये थैलियां बाजारों में नहीं मिलती थीं बल्कि इन्हें घर पर सीला जाता था। बच्चे हाफपैंट ही पहनते थे इसलिए थैले पापा की फुलपैंट से बनते थे। साइकिल का जमाना था। लोग खूब साइकिल चलाया करते थे। पैंट सीट के पास से घिस कर फट जाया करती थी। साबुत बचते थे पाइचे (पैंट का वह हिस्सा जो पैरों को ढंकता है)। इन्हें काट कर अलग कर लिया जाता था। एक तरफ से सील दिया और दूसरी तरफ हैंडल लगा दी। अधिकांश लोगों के यहां सिलाई मशीन होती थी। उन दिनों दहेज में ट्रांजिस्टर, साइकिल और सिलाई मशीन भी आती थी। अब बहुत कम घरों में सिलाई मशीन होती है। कुछ घरों में सिलाई मशीनें पुराने दिनों की निशानियों के रूप में संरक्षित हैं। कुछ समय तक लोग पुरानी पैंट को बाजार में दर्जी के पास ले जाकर थैलियां बनवाते रहे। फिर रेडीमेड का जमाना आ गया, ब्रैंडेड का दौर चला और दर्जी भी गिनती के रह गए। जो भी बचे – सबके सब सूट स्पेशलिस्ट। इनके पास थैलियां सिलवाने के लिए जाने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता था। अब तक बाजार में रेडीमेड थैलियां आ चुकी थीं। 5 रुपए से लेकर 30-40 रुपए तक की नाइलोन की थैलियां खूब मजबूत भी होती थीं। पर लोग इन्हें लेकर घर से निकलना भूल जाते हैं। इसका भी रास्ता निकला। पालीथीन कैरीबैग ने समस्या दूर कर दी। फल, सब्जी से लेकर किराने का हर सामान पालीथीन में ही घर आने लगा। हद तो तब हो गई जब गर्म चाय भी प्लास्टिक की थैली में बिकने लगी। इधर फेंके गए प्लास्टिक पालीथीन ने प्रकृति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। पुराने दिनों की याद एक बार फिर सताने लगी। पर अब समस्या दूसरी है। पहले जहां घिसने, फटने या बदरंग होने पर कपड़ों को रिटायर किया जाता था वहीं अब शॉपिंग के दौर में कपड़े फटने से काफी पहले रिटायर हो जाते हैं। पर दिक्कत यह है कि दर्जी फटी जींस का थैला कैसे बनाए। बाजार में जितने का थैला आ जाता है उससे ज्यादा तो इसके रफू पर खर्च हो जाना है। इसलिए सरकार ने अब शहरी रोजगार योजना के तहत महिला समूहों को कपड़े का थैला बनाने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू किया है। राजधानी रायपुर में 30 हजार महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इन महिलाओं ने कोरोना काल में मास्क बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। तब जान बचाई थी अब पर्यावरण बचाएंगी। इधर डी-मार्ट, के-मार्ट, सी-मार्ट वालों ने भी कपड़े का थैला बेचना शुरू कर दिया है। पापा की पैंट वाला थैला अब सिर्फ यादों में होगा।

नीट पीजी परीक्षा 2022 स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आदेश
हे राम, चार महीने की जिंदा बच्ची को मां ने कुएं में फेका, लोगों ने पूछा तो कहने लगी भूत उठाकर ले गया…
भिलाई स्टील प्लांट में घूम रहा तेंदुआ : प्रबंधन ने की पुष्टि… रेस्क्यू के लिए लगी वन विभाग व मैत्री बाग की टीमें
CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को?
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से मिलने युवा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम…. राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2022 तक तैयार हो जाएगा दिव्य राममंदिर, गर्भगृह के चारों तरफ समतलीकरण का काम लगभग पूरा अयोध्या के राम मंदिर पर डॉक्युमेंट्री बनाने का एलान, सामने आएगा 500 साल पुराना इतिहास
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 13 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले, 19 की मौत, सक्रिय मामले 114475

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?