ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: नेशनल पेरेन्ट्स डे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: नेशनल पेरेन्ट्स डे

By @dmin
Published: July 24, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
आज राष्ट्रीय माता-पिता दिवस है। ‘पेरेन्ट्स’ एक ऐसा शब्द है जिसका हिन्दी में कोई पर्यायवाची नहीं है। हमें माता और पिता दोनों शब्दों का उपयोग करना पड़ता है। ऑनलाइन शब्दकोश से पूछें तो फटाक से अभिभावक बता देता है, पर यह पूरी तरह सही नहीं है। अभिभावक को अंग्रेजी में गार्जियन कहते हैं। अभिभावक माता-पिता हो सकते हैं पर ये जरूरी नहीं है। अभिभावक कोई भी हो सकता है जिसे यह जिम्मेदारी सौंपी गई हो। बहरहाल बात चल रही थी, माता-पिता दिवस की। 1994 में अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने यह महसूस किया कि बच्चे अपने माता-पिता से कटते जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने जुलाई माह के चौथे रविवार को ‘पेरेन्ट्स डे;’ मनाने की अपील लोगों से की। जल्द ही यह दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। इस दिन बच्चे के जीवन में माता-पिता की भूमिका, उनके नि:स्वार्थ प्रेम, तपस्या और समर्पण की सराहना की जाती है। यह संदेश देने का भी प्रयास किया जाता है कि जिस तरह उन्होंने अपनी संतान का ख्याल रखा, उसी तरह बच्चे भी तब उनका ख्याल रखें जब वे वृद्ध और अशक्त हो जाएं। अमेरिका के लिए यह एक नई बात भले ही हो, भारत के लिए यह सनातन परम्परा है। भारतीय परिवार बोध पश्चिम को हमेशा आकर्षित करता आया है। यह परिवार का समर्थन ही था जिसके चलते सदियों तक भारत ने कभी अनाथाश्रम या वृद्धाश्रम की जरूरत महसूस नहीं की। माता-पिता को खोने के बाद बच्चे चाचा, मामा या बुआ के यहां पल जाते थे। वृद्धों के पास अपना परिवार होता था, नाती-पोता से खेलते उनका बुढ़ापा गुजरता था। पर आधुनिक काल में एकल परिवारों का चलन बढ़ा है। गांव के बुजुर्ग कुछ वक्त आपस में बातें करके भी गुजारते थे। प्रत्येक गांव में इसके लिए चौपाल की व्यवस्था होती थी। अच्छा करियर की चाह बच्चों को महानगरों की तरफ लेकर जा रहा है। छोटे शहरों में उनके माता-पिता अपने बनाए जेल में कैद पड़े हैं। बेशक, परिवार को साथ लेकर चलने वालों की सफलता ज्यादा ऊंचाइयों को नहीं छू पाती पर उनके जीवन में संतोष ज्यादा होता है। उनका जीवन कहीं अधिक परिपूर्ण होता है। पर वक्त तेजी से बदल रहा है। अब अपने इलाज और अपने बुढ़ापे का इंतजाम करते दो-तीन पीढिय़ां निकल चुकी हैं। अकेले भिलाई जैसे शहर में ही आधा दर्जन वृद्धाश्रम खुल चुके हैं। ऐसे में ‘नेशनल पेरेन्ट्स डे’ भारत के लिए प्रासंगिक हो चला है। वैसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक जून को ग्लोबल पेरेन्ट्स डे घोषित किया हुआ है। दोनों दिवसों का आशय एक ही है- बुजुर्गों को अकेला मत छोड़ो। एक समय था अमेरिका उत्साही युवाओं का, उद्यमियों का देश था। सभी केवल काम के बारे में सोचते थे। देश ने खूब तरक्की की। पर अब वहां भी बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही है। अभी भारत युवाओं का देश है पर 20-25 साल में यह भी बूढ़ों का देश हो जाएगा। क्या हम तब के लिए तैयार हैं?

मनेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
महापौर देवेंद्र यादव ने किया केनाल रोड का निरीक्षण: जोन कमिश्नर को निर्देश कहा जल्द शुरू करें सौंदर्यीकरण का कार्य
दुर्ग कोर्ट में जमानत लेने फर्जी ऋण पुस्तिका प्रस्तुत, शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर
नक्सलियों की धमकी के बाद मतदान कर्मियों की मार्मिक अपील, जीतने वाले प्रत्याशी को दिया यह संदेश
आईटीआर में मिले तेन्दुए के दो शावक, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल सफारी में रखा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ग्राम से प्रदेश में आयेंगी जल क्रांति:- निकोलस ऑब्स्बेर्ट अत्याधिक बारिश से हुए जल प्रभावित क्षेत्रों का कलेक्टर व एसपी ने किया निरीक्षण, वाटर पंप लगवाकर किया गया ड्रेनेज
Next Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव सावधान: कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, सक्रिय मामले 1.52 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 20 हजार से अधिक मामले, 36 की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?