ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: नए मुल्ले का ज्यादा प्याज खाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: नए मुल्ले का ज्यादा प्याज खाना

By @dmin
Published: September 8, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
पहले ही साफ कर दें कि ‘नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता हैÓ एक कहावत मात्र है. इसका मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है. यह ठीक वैसा ही है जैसे जिले का नया पुलिस कप्तान हड़कम्प मचा देता है. नया-नया पद पाया हुआ आदमी ज्यादा इतराता है. नया नया रईस बना आदमी खूब दिखावा करता है. छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐन यही बात हिमंत बिस्वा के लिए कही है. उन्होंने कहा कि हिमंत नया-नया मुल्ला बने हैं, इसलिए ज्यादा प्याज खा रहे हैं. दरअसल, बिस्वा कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं. बिस्वा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा था कि उन्हें यह यात्रा पाकिस्तान से शुरू करनी चाहिए थी. भूपेश कहां चूकने वाले थे. उन्होंने पलटवार किया कि हिमंत जरूर संघ कार्यालय गए थे. वहीं पर अखण्ड भारत का आजादी से पहले का नक्शा लगा होता है. इसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश सब भारत के नक्शे में शामिल है. हिमंत ने नक्शा देखा होगा तो उन्हें लगा होगा कि भारत जोड़ो यात्रा पाकिस्तान से शुरू करना चाहिए. 25 सितम्बर, 1990 को भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर के लिए सोमनाथ से रथ यात्रा निकाली थी. हिमंत तब मुख्यमंत्री बने होते, तो शायद कहते कि रथयात्रा हिंगलाज शक्तिपीठ से निकाली जानी चाहिए. आखिर यह माता का शक्तिपीठ है. अब भले ही वह बलूचिस्तान में है तो क्या हुआ, संघ के नक्शे में तो यह अखंड भारत का ही हिस्सा है. आडवाणी ने 62 साल की उम्र में राममंदिर के लिए रथयात्रा निकाली. वैसे आडवाणी भी पदयात्रा ही करना चाहते थे. इसके बाद भाजपा 85 से बढ़कर 120 सीटों वाली पार्टी बन गई थी. गोधरा में इसका दूसरा अध्याय लिखा गया. यहां से एक नए नेता का उदय हुआ. आडवाणी की जरूरत खत्म हो चुकी थी. नए नेता की पकड़ ढीली पड़ती दिखी तो योगी को यूपी का मुख्यमंत्री बना दिया गया. इधर रोज नए-नए इतिहासकार पैदा हो रहे हैं. उनका रिसर्च मजेदार है. उससे भी ज्यादा मजेदार ये है कि इनमें से अधिकांश ने स्कूल-कालेज में इतिहास को कोई खास तवज्जो नहीं दी थी. हिन्दुत्व का मतलब भी ज्यादा हिन्दू या ज्यादा सनातन होना नहीं है. इसका मकसद छह-सात सौ साल पुराने इतिहास की फसल काटना है. बाबर 1520 में भारत आया था. खूब मारकाट और तोडफ़ोड़ मचाई थी. 1858 में जब ब्रिटिश सरकार बनी, तब तक मुगलों ने भारत का नक्शा ही बदल दिया था. अंग्रेजों को भगाने से लेकर आजाद भारत को गढऩे में उन्होंने एक सच्चे भारतीय की तरह अपनी भूमिका भी निभाई. आज भी निभा रहे हैं. दरअसल परहेज मुसलमानों से नहीं है. हिन्दुत्व की नई बयार केवल हिन्दू वोटों के ध्रुवीकरण के लिए है. इसे ऐसा ही समझें और चिल करें.

केशकाल वनमंडल के जंगल से अवैध परिवहन करते सागौन की लकड़ी जब्त, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में अब तक 440.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सरकार के नीतिगत फैसलों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ के किसानों का मान, साल दर साल बढ़ रहा है किसानों की संख्या, रकबा और उत्पादन
विधायक की पहल पर स्वास्थ्य सेवाओं में आई तेजी, शहर में 2.5 करोड़ से बनेगा 10 हमर क्लिनिक
सेलून संचालकों के लिए राहत की खबर: अब रविवार को भी खोल सकेंगे दुकान, यह होगा समय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्राइमरी स्कूल के दो बच्चों के बीच खूनी संघर्ष, क्लासरूम का दरवाजा बंद करके किया ऐसा काम, सकते में टीचर प्राइमरी स्कूल के दो बच्चों के बीच खूनी संघर्ष, क्लासरूम का दरवाजा बंद करके किया ऐसा काम, सकते में टीचर
Next Article सड़क निर्माण परियोजनाओं के कार्य समय सीमा में पूर्ण करें: अमिताभ जैन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?