ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: तिरंगे पर प्रायश्चित्त की जद्दोजहद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: तिरंगे पर प्रायश्चित्त की जद्दोजहद

By @dmin
Published: August 4, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
भूल किसी से भी हो सकती है। एक भूल किसी का पूरा जीवन नष्ट नहीं कर सकती। प्राय: सभी धर्मों में भूल का प्रायश्चित्त करने का विधान भी है। आजादी की लड़ाई और 15 अगस्त 1947 में मिली आजादी को लेकर भी कुछ लोगों में उस समय संशय था। उन दिनों राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे थे। कभी भी कुछ भी हो जाता था। कुछ लोगों की अंग्रेजों की सूझबूझ में बड़ी आस्था थी। वो उनसे राजनीति का ककहरा सीख रहे थे। उन्होंने अंग्रेजों से वादा भी किया था कि आइंदा वे आजादी का नाम कभी भी अपनी जुबान पर नहीं लाएंगे। उन्होंने इसका पालन भी किया। जब देश आजाद हुआ तो शायद उन्हें लगा था कि यह स्थिति कुछ ही दिनों की है। अंग्रेज अवश्य कुछ न कुछ करेंगे। पर देश की आजादी लंबी खिंचती चली गई। तब जाकर उन्होंने नई रणनीति पर काम करना शुरू किया। आजादी के साथ ही देश को एक त्रासदी भी झेलनी पड़ी थी- मुल्क का बंटवारा। बंटवारा अपने साथ लूटपाट, हत्या और बर्बरता का सैलाब लेकर आया था। इस त्रासदी के बावजूद भारत ने संयम से काम लिया और सभी को साथ में लेकर आगे बढऩे की रणनीति पर अडिग रहा। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए भी उपाय किये। कालांतर में अन्य राजनीतिक मतों का उदय हुआ – वोट बैंक की जरूरत पड़ी और अल्पसंख्यकों का उपयोग वोटबैंक के रूप में किया जाने लगा। अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति ने बहुसंख्यक वोट बैंक की जमीन तैयार कर दी। पहले पहल तो इस रणनीति का कोई बहुत ज्यादा फायदा नहीं मिला पर जैसे ही सोशल मीडिया का पदार्पण हुआ, इसे पंख लग गए। बिरयानी-शेरवानी-गजल संस्कृति पर क्लब-पब-पॉप संस्कृति भारी पड़ गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखे एक-एक शब्द को सच मान लिया। राष्ट्रीय मीडिया भी दो भागों में बंट गया। इसका प्रभाव पूरे देश में देखने को मिला। पर इधर कुछ दिनों से युवा वर्ग में राजनीति के प्रति अरुचि देखी जा रही है। युवा कार्यकर्ताओं में नशेड़ी ही ज्यादा दिखाई देने लगे हैं। शेष युवा अपने करियर को लेकर संजीदा हैं। न तो वे अखबार पढ़ते हैं और न ही राजनीतिक मसलों पर बहस करते हैं। उन्हें घंटा फर्क नहीं पड़ता कि सरकार किसकी बन रही है। उसका भविष्य कॉर्पोरेट में सुरक्षित है। पर राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, सेना और तिरंगे को लेकर वह बेहद संवेदनशील है। एकाएक उमड़ा तिरंगा प्रेम इसीलिए है। वही तिरंगा जिसे कभी ज्यादा भाव नहीं दिया-जिसे फहराने तक से परहेज किया, उसे अब घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है। यही प्रायश्चित्त है। वैसे इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर भी प्रायश्चित्त किया जा चुका है। समझ में आ गया है कि इस देश को सभी ने अपना प्यार दिया है, अपने खून से सींचा है। यह देश 135 करोड़ लोगों की मातृभूमि है, इसे स्वीकारने में ही गति है।

लूटेरी दुल्हन: चार दुल्हों को बनाया अपना शिकार, लाखों के गहने लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस
‘डीएसपी तेरी वर्दी उतरवा दूंगा’, पूर्व एमएलसी के बेटे की गुंडागर्दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
shreekanchanpath 189 # 23 April 2024
छत्तीसगढ़ में टीकाकरण: अब तक 8 लाख 14 हजार बच्चों को लग चुका वैक्सीन
Breaking News : महादेव आईडी के सटोरियों पर एक और बड़ी कार्रवाई, सिवनी मध्यप्रदेश से पकड़ाए 10 सटोरिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल जीवन मिशन: एकल ग्राम योजना के लिए 3.96 करोड़ रूपए की मंजूरी
Next Article हर महीने लाखों की ठगी: एक्सपर्ट की मदद से लोगों को जागरूक करेगी पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?