ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: छापों की राजनीति और जनता का मनोरंजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: छापों की राजनीति और जनता का मनोरंजन

By @dmin
Published: September 9, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
कालजयी साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की एक कहानी है ‘नमक का दारोगाÓ. इसका पात्र वंशीधर एक शिक्षित, ईमानदार और कत्र्तवयनिष्ठ अधिकारी है. उसे उसके पिता भ्रष्टाचार का पाठ पढ़ाते हैं. वो कहते हैं कि नौकरी में ओहदे पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए. निगाह चादर और चढ़ावे पर रखनी चाहिए. सदी बदली पर रीत नहीं बदली. देश आज भी उसी ढर्रे पर चल रहा है. सबको पता है कि किन सरकारी अधिकारियों के पास अकूत दौलत है. राजनीतिक रैलियों से लेकर बड़े धार्मिक आयोजनों का चंदा भी यहीं से आता है. इन पदों की शोहरत इतनी है कि इन तक पहुंचने के लिए भी लोग अच्छा खासा खर्च करने को तैयार रहते हैं. कुछ विभागों में तो इन पदों की बोली लगती है. बोलचाल की भाषा में इन पदों को मलाईदार कहा जाता है. जाहिर है जब कमाई अकूत होगी तो औकात भी बढ़ेगी. जलने वालों की संख्या भी बढ़ेगी. आखिर बड़े-बूढ़े कह गए हैं कि हम अपने दुखों से कम और दूसरों के सुख से ज्यादा दुखी होते हैं. लोग दूसरों की तरक्की से जलते हैं. लोकतंत्र में इसका बड़ा महत्व है. जब आप किसी बड़े आदमी, किसी रसूखदार आदमी या किसी मालदार आदमी के ठिकानों पर छापा मारते हो तो जनता को मजा आ जाता है. इन छापों का भी एक निश्चित पैटर्न है. इसमें सरकार के हाथ कुछ लगे या न लगे, पास-पड़ोस के लोगों से लेकर मीडिया तक को दिन भर का मसाला मिल जाता है. इसकी शुरूआत अलसुबह होती है. दनदनाती हुई कई गाडिय़ां आकर घर के सामने और आसपास खड़ी हो जाती हैं. इनमें से सधे हुए अंदाज में छापा मारने वाली टीम के अधिकारी उतरते हैं और घर को घेर लेते हैं. हाव-भाव ऐसा होता है जैसे आतंकी डेरे पर कमांडों दस्ते ने धावा बोला हो. पास पड़ोस के लोग खिड़कियों और बालकनियों में आ जाते हैं. सोशल मीडिया के दौर में इसका वीडियो भी वायरल होने लगता है. फिर छन-छन कर खबर आती है, चार गाडिय़ां, अलग-अलग शहरों चार-छह बंगले, आधा किलो सोना, पांच किलो चांदी और ढेर सारे निवेश के कागजात मिले हैं. इनकी कीमत करोड़ों में आंकी जाती है और जिसके घर छापा पड़ा होता है, उसे करोड़ों का आसामी ठहरा दिया जाता है. जनता का भरपूर मनोरंजन करने के बाद छापा कंपनी निकल लेती है. छापा कंपनी कभी-कभी प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया के साथ भी जानकारी साझा करती है. अफसरों पर दाग लग जाता है और सरकार भ्रष्ट साबित हो जाती है. अदालत में अकसर आसामी का कोई दोष सिद्ध नहीं होता. पर किसे फर्क पड़ता है. इन छापों का जो नतीजा निकाला जाना था, वह तो निकाला जा चुका होता है. जिस बोफोर्स ने एक सरकार गिरा दी, दूसरी सरकार ने उसी बोफोर्स को लाकर सेना को मजबूत घोषित कर दिया. बाद में कारगिल विजय में इसी बोफोर्स ने एक बड़ी भूमिका निभाई.

भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी… 24 घंटे में मिले 39,742 नए मरीज….. 535 की गई जान
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैन्य वाहन में लगी आग, चार जवानों की मौत
अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर दुर्ग में बड़ी कार्रवाई, देशी, विदेशी एवं कच्ची शराब जब्त
छत्तीसगढ़ में उद्योगों को फलने-फूलने के लिए बना बेहतर वातावरण: भूपेश बघेल
साहब, मेरे इस नालायक बेटे को मत देना नौकरी, रोते हुए अधिकारी के दफ्तर पहुंची मां, जानिए क्या है पूरा माजरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों को दी जाएं-टेकाम मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव्ह रजिस्ट्रार की शक्तियां राज्यों को दी जाएं-टेकाम
Next Article घूसखोर महिला पटवारी निलंबित, बार-बार रिश्वत मांगने से तंग आकर युवक ने बनाया वीडियो घूसखोर महिला पटवारी निलंबित, बार-बार रिश्वत मांगने से तंग आकर युवक ने बनाया वीडियो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?