ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: चाहे तो उड़ती चिडिय़ा के पर गिन सकती है पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: चाहे तो उड़ती चिडिय़ा के पर गिन सकती है पुलिस

By @dmin
Published: June 30, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
क्या आपने सड़कों पर पुलिस चेकिंग को कभी गौर से देखा है? पुलिस छांट-छांट कर उन्हीं लोगों को रोकती है जिनके पास या तो ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होती, या गाड़ी के कागजात पूरे नहीं होते। चलती गाड़ी के सवार का चेहरा और हाव-भाव देखकर ही पुलिस वह ताड़ लेती है जो किसी और को नजर नहीं आता। इसी को बाज की नजर कहते हैं। यह पुलिस की ट्रेनिंग का हिस्सा है। पुलिस चाहे तो वह अच्छी खासी संख्या में अपराधों को होने से पहले ही रोक सकती है। पुलिस ने इसका भी सबूत दिया। दो महिलाओं को लिए दो पुरुष ट्रेन से सफर कर रहे थे। बिलासपुर स्टेशन पर पुलिस की स्पेशल टीम की उनपर नजर पड़ी तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। टीम की महिला सदस्यों ने गुपचुप उन महिलाओं की पास से निगरानी की। उनसे बातें करने की कोशिश भी की। संदेह गहराने पर पुलिस टीम ने चारों को अपने घेरे में ले लिया और अनूपपुर स्टेशन पर उतार लिया। सघन पूछताछ की तो शक सही निकला। दोनों पुरुष मानव तस्कर ही थे और युवतियां उनकी शिकार। वे इन युवतियों को राजस्थान के जयपुर लेकर जा रहे थे। युवतियों को सही सलामत ग्राहक तक पहुंचाने के ऐवज में उन्हें प्रति युवती 20 हजार रुपए मिलने थे। युवतियों ने बताया कि वे घर जाना चाहती हैं। उनके घर वालों को इस सौदे की भनक तक नहीं है। मामला अब आला अधिकारियों के संज्ञान में है। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर इस रैकेट के खुलासे पर काम कर रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लगातार हो रही मानव तस्करी की खबरों के बाद पुलिस ने इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। ये टीमें बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन और सस्ते लॉज तथा धर्मशालाओं पर कड़ी नजर रख रहे हैं। पर यह तो सिक्के का सिर्फ एक पहलू है। सिक्के का दूसरा पहलू इतना उजला नहीं है। कई बार पुलिस को अपने सामने तश्तरी में सजाया हुआ सबूत भी नहीं दिखाई देता। आप लाख कोशिश कर लो, हाय तौबा मचा लो, भीड़ इक_ी कर लो पर पुलिस अगर नहीं चाहेगी तो उसे दिखाई नहीं देगा। उसे यह वरदान मिला हुआ है। वह जब चाहे कृष्ण और जब चाहे धृतराष्ट्र बन सकती है। कुछ समय पहले तक भिलाई में एक तस्वीर और एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा था। पुलिस ने आंखें बंद रखीं क्योंकि उसे पता था कि सबकुछ सेटल हो जाएगा। हुआ भी यही, सबकुछ सेटल हो गया। सबके सब खुश हो गए। अधर में लटका रह गया तो बस एक सवाल कि क्या बिल्डरों को लोगों की जान-माल से खेलने की खुली छूट दे देनी चाहिए?

फिर ट्रॉली बैग की एंट्री: भांजे के प्रेम में पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
CG News : स्कूल में पार्टी करना पड़ गया भारी, कलेक्टर की कार्रवाई… बीईओ को बना दिया स्कूल का प्राचार्य
छत्तीसगढ़ में आबकारी उप निरीक्षक पदों पर नियुक्ति आदेश निरस्त, आदेश जारी
जब गीता मां ने राघव का स्लो मोशन देख कर दिया था रिजेक्ट, पब्लिक ने बदली कॉकरोच की किस्मत…
सेक्टर- 4 में मिला डेंगू का लार्वा, निगम की टीम किया नष्ट… 10 से अधिक मकान मालिकों पर लगाया जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज ठाकरे का योगी पर पलटवार, कहा- बिना अनुमति महाराष्ट्र नहीं आने चाहिए प्रवासी मजदूर लौट के उद्धव घर को आए… फिर बालासाहेब ठाकरे के फॉर्मूले पर ही काम के दिए संकेत
Next Article शौचालय निर्माण के दौरान करंट लगने से दो बच्चों सहित तीन की दर्दनाक मौत जशपुर जिले में बिजली गिरने से तीन की मौत, दो घायल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?