ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: गुलाम ने अध्यक्ष को लिखा पांच पन्नों का इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: गुलाम ने अध्यक्ष को लिखा पांच पन्नों का इस्तीफा

By @dmin
Published: August 28, 2022
Share
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी'
SHARE

-दीपक रंजन दास
पांच पन्नों का इस्तीफा कौन लिखता है? अगर अब वाकई पार्टी से मन भर गया है तो दो टूक कह दो कि बस! अब बहुत हो गया. मैं जा रहा हूं. मैं पद और प्राथमिक सदस्यता, दोनों से इस्तीफा दे रहा हूं. यह कोई नौकरी तो है नहीं कि एक महीने की नोटिस देनी पड़ेगी अन्यथा एक महीने की पगार काट ली जाएगी. कुछ कंपनियों में यह भी शर्त होती है कि इस्तीफा देने के तत्काल बाद आप प्रतिद्वंद्वी कंपनी से नहीं जुड़ सकते. पर इसकी भी कोई परवाह नहीं करता. पांच पन्नों में तो सुसाइड नोट लिखा जाता है. इसमें जमकर भड़ास निकाली जाती है और यह उम्मीद उसके हर वाक्य में छुपी दिखाई देती है कि अभी भी वक्त है, मुझे मना लो, वरना में वन-टू-थ्री गिनकर पांचवी मंजिल से छलांग लगा दूंगा. रूठने-मनाने का यह खेल तब समझ में आता है जब खिलाड़ी अपने ‘पीक फॉर्मÓ में हो और अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो. यदि वह पहले ही रिटायर होने की स्थिति में पहुंच चुका है तो लोग केवल शोक सभा मनाकर यह वियोग सहन कर लेते हैं. 73 साल के गुलाम नबी आजाद ने जब कांग्रेस से इस्तीफा दिया तो लोगों ने उसे बहुत ज्यादा सीरियसली नहीं लिया. गुलाम जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे हैं. 2022 में उन्हें पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित किया गया. क्या भाजपा डोरे डाल रही है? 1973 से राजनीति में सक्रिय गुलाम नबी युवक कांग्रेस के जम्मू कश्मीर और अखिल भारतीय अध्यक्ष रहे हैं. वे सातवीं और आठवीं लोकसभा के लिए चुने गए थे. इसके बाद राज्यसभा का दो कार्यकाल मिला. 2005 में राज्यसभा से इस्तीफा देकर वे जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री बने. जम्मू कश्मीर की युति सरकार से जब पीडीपी ने अपना समर्थन वापस ले लिया तो उन्होंने चुपचाप इस्तीफा दे दिया. इसके बाद फिर राज्यसभा पहुंचे जहां कई महत्वपूर्ण विभाग उनके पास रहे हैं. ज्यादा लाड़-प्यार बच्चे को बिगाड़ देता है. वह अपने मां-बाप को मुंह पर कह सकता है कि आपने मेरे लिये किया ही क्या है. गुलाम नबी ने भी ऐन यही किया. उसने पार्टी हाईकमान के खिलाफ मुंह खोल कर हजारों कांग्रेसियों के दिल की बात कह दी. उन्होंने कहा कि अपरिपक्व कांग्रेस हाईकमान चाटुकारों की महफिल सजाए बैठी है. उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में वह सबकुछ कह दिया तो बहुतों के दिल में तो है पर जुबान पर नहीं आ पाती. भड़ास निकलने के बाद अकसर मन शांत हो जाता है. तब अच्छे खयालात आते हैं. भाजपा प्रवेश के कयासों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कह दिया कि वे किसी की बी-पार्टी नहीं बनेंगे. जम्मू कश्मीर में वे अपनी पार्टी बनाएंगे और स्वतंत्र रूप से काम करेंगे. वैसे अगर ये सरकार बनी तो कांग्रेस खुद उसकी बी-टीम बनने को राजी हो सकती है.

अच्छी खबर: अब आप घर बैठे कर सकेंगे कोरोना की जांच, कम कीमत में लॉन्च हुई होम टेस्ट किट
हाईकोर्ट का फैसला: CGPSC की मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत से अधिक आरक्षण नहीं
रायपुर के सूटकेस कांड में बड़ा खुलासा, 30 लाख रुपए की देनदारी बनी हत्या की वजह, पति-पत्नी सहित चार गिरफ्तार
दुर्ग में पार्किंग ठेकेदार की हत्या, चाकू मारकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश… आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बाबा महाकाल की शरण में एनएसए अजीत डोभाल, भस्म आरती में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10 महीने बाद फिर आमने-सामने भारत और पाकिस्तान, एशिया कप में लगातार चौथी बार हराने का मौका 10 महीने बाद फिर आमने-सामने भारत और पाकिस्तान, एशिया कप में लगातार चौथी बार हराने का मौका
Next Article खुदाई में मजदूरों को मिला खजाना, सोने के आभूषण और गिन्नियों से भरी मटकी देख फटी रह गई आंखें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?