ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: कांग्रेस में बंट रहा बाबाजी का ठुल्लू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: कांग्रेस में बंट रहा बाबाजी का ठुल्लू

By @dmin
Published: June 17, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
आंखों में कुछ पड़ जाए तो आदमी छटपटा जाता है। आंखों को पहले रगड़ता है, फिर पानी मारता है और तब भी बात न बने तो किसी की मदद लेता है। मदद करने वाला पलकों को फैलाता है और कुछ न दिखाई देने पर उसमें जोर की फूंक मारता है। कभी-कभी यह टोटका काम कर जाता है पर अकसर समस्या बनी रह जाती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आंख में भी कुछ चला गया है। वह बेचारा खुद ही उसे निकालने में लगा है। रगड़ते-रगड़ते आंखें लाल हो गई हैं, पानी के झपाटे भी किरकिरी को निकाल नहीं पा रहे हैं। कोई मदद करने वाला मिल नहीं रहा है। नेता, विधायक सभी बिजी हैं। संगठन के खुद की आंखों का हाल बुरा है। उसे स्वतंत्रता दिवस से पहले कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए भीड़ इकठ्ठा करना है। पर बुलाए तो किसे?

हम इतिहास पढ़ते जरूर हैं पर उससे सबक नहीं लेते। महाराज अंधे थे, आंख से भी और दिमाग से भी। फिर महाभारत हुआ और सबकुछ नष्ट हो गया। एक त्रिकालदर्शी-त्रिलोकविजयी सम्राट दिमाग से अंधा था। जिसे जंगल में भटकता भिखारी समझा, वही सोने की लंका जला गया। न तो यह इंद्रप्रस्थ है और न ही समुद्र से घिरी लंका, ये तो लोकतंत्र की नांव है, जरा सा बैलेंस बिगड़ा और सब के सब पानी में। लोकतंत्र में ताकत आपको जनता देती है। यह विरासत में मिली पुश्तैनी जागीर नहीं है जिसे जब चाहा, जिसे चाहा हस्तांतरित कर दिया। भाई, भाभी, बाप, बेटा को आगे बढ़ाना चाहते हो, खूब बढ़ाओ पर अपनी विधायकी इन्हें सौंपने की गुस्ताखी मत करो। कार्यकर्ता पहले ही फुंके बैठे हैं। उनकी अपने मोहल्लों में, अपने दोस्तों के बीच खूब किरकिरी हो रही है। लोग पूछ रहे हैं – क्या मिला, बाबाजी का ठुल्लू? एक नाली तक तो साफ करवाने की औकात नहीं बना पाए।

कार्यकर्ता ही क्यों, विधायकजी तो पार्षदों तक को उपलब्ध नहीं हैं। राजपाट बेटे को सौंप कर राजधानी मे जा बैठे हैं। दरबान से कह रखा है कि किसी को भी अंदर नहीं आने देना। आवेदन गेट पर रखवा लो, समय मिलेगा तो देख लेंगे। किसी का बेटा, किसी की बीवी पैसों के अभाव में अस्पताल में दम तोड़ रही है और वह आपसे मदद मांग भी नहीं सकता? क्या वह चिठ्ठी डालकर जवाब का इंतजार कर सकता है? कार्यकर्ता ही क्यों, पार्टी के नेताओं ने संगठन को भी लहूलुहान किया है। जब चाहा, जिसे चाहा, पद सौंप दिया और जब इच्छा हुई वापस ले लिया। ऐसा अपमान तो लोग अपने घरों में भी नहीं सहते। डिमोशन और उपेक्षा एक कड़वी दवा है, मजबूरी न हुई तो लोग नौकरियां तक छोड़ देते हैं। सत्ता बड़ी बेवफा होती है, जाने कब पाला बदल ले। अच्छा सिपहसालार बनें और सेना को हमेशा तैयार रखें। अभी तलवार को म्यान में रखने का वक्त नहीं आया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई चर्चा
नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए शासन ने जारी किया दो माह का वेतन
Breaking News : छेरछेरा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांगा दान, निभाई पर्व की परंपरा
टॉप नक्सली लीडर हिडमा एनकाउंटर में ढेर, आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में हुई मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ मॉडल पर हुआ प्रस्तुतिकरण
Next Article सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा, विजयवर्गीय ने ममता के भतीजे पर कसा तंज मुख्यमंत्री के भाई के घर पड़ा सीबीआई का छापा, पोटाश घोटाले को लेकर कार्रवाई

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?