ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: आजादी का अमृत महोत्सव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: आजादी का अमृत महोत्सव

By @dmin
Published: August 12, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
कहते हैं जिस कौम को अपने इतिहास की जानकारी नहीं होती, उसे कोई भी-कभी भी बुद्धू बना सकता है। हालात यह हैं कि अब जाकर लोगों को बताना पड़ रहा है कि सन् 1947 में तिरंगा पहली बार 16 अगस्त को फहराया गया था। उधर देश अब तक बाबर (1519), मोहम्मद गोरी (11वीं शताब्दी) पर शोध कर रहा था। जब 1947 का ही ठीक से पता नहीं तो इससे पहले के इतिहास के बारे में तो कुछ भी बताया और समझाया जा सकता है। यह भी आरोप लगाया जाता रहा है कि स्कूल-कालेज में गलत इतिहास पढ़ाया जाता रहा है। कुछ किताबों को तो बदल भी दिया गया है। 200-500 या हजार साल पहले क्या हुआ था उसे जानना दिलचस्प हो सकता है पर उस इतिहास को जानना शायद ज्यादा जरूरी है जिससे हमारा आज सीधे तौर पर प्रभावित होता है। फिलहाल हम 1947 की ही बात करते हैं। भारत की आजादी की घोषणा 14-15 अगस्त, 1947 की दरम्यानी रात 12 बजे की गई थी। उस समय कौंसिल हाउस के ऊपर तिरंगा फहरा रहा था। तब का कौंसिल हाउस आज का संसद भवन है। 15 अगस्त को आजाद भारत की पहली सरकार को सुबह 10.30 बजे वायसरॉय लॉज में शपथ दिलाई जा रही थी। तब भी भारत का ध्वज तिरंगा इसके सेंट्रल डोम पर शान से लहरा रहा था। इस भवन को आज हम राष्ट्रपति भवन के रूप में जानते हैं। इसके अगले दिन 16 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण कर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्र को संबोधित किया था। पर इससे पहले विभिन्न मुल्कों में भारतीय राजदूतों ने 15 अगस्त को ही प्रात: 8.30 बजे तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का जश्न मनाया था। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्चायुक्त रघुनाथ परांजपे ने भी 15 अगस्त, 1947 को ही सुबह भारतीय समय 7.30 बजे ध्वजारोहण किया था। अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने वाला यह सबसे बड़ा देश था। एक दो बातें और जान लेना जरूरी होगा। आजादी के जश्न में महात्मा गांधी शामिल नहीं हुए थे। आजादी के साथ ही देश का बंटवारा भी हो गया था और बंगाल में जमकर मार-काट मची हुई थी। महात्मा गांधी नोआखाली (अब बांग्लादेश) में अनशन कर रहे थे। साम्प्रदायिक आधार पर देश के बंटवारे के बीज 1871 में पड़ चुके थे। उस समय की गई जनगणना ने ब्रिटिश हुकूमत का ध्यान हिन्दू मुस्लिम समीकरण की ओर खींचा था। 1905 में बंगाल विभाजन ने उनकी धारणा को और पुष्ट कर दिया था। भारत विभाजन के प्रस्ताव को कल्पना से परे बताने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल को जब लगा कि अब तो विभाजन होकर रहेगा तब कांग्रेस में इस प्रस्ताव के पक्ष में समर्थन जुटाने में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। पटेल नहीं चाहते थे कि पूरे भारत में दंगे हों। बंटवारा सिर्फ मुल्क का नहीं बल्कि सभी संसाधनों का हुआ था जिसमें ब्रिटिश इंडियन आर्मी, रॉयल इंडियन नेवी, रॉयल इंडियन एयरफोर्स, इंडियन सिविल सर्विस, इंडियन रेलवे, डाक तार विभाग एवं खजाना सबकुछ शामिल था।

shreekanchanpath 177 # 11 April 2024
किसान हितैषी आलोक सिंह ठाकुर का भव्य सम्मान: दक्ष वैद्य साहू ने अवतरण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की
भाजपा की वो 5 सीटें, जहां नहीं बन पाई सहमति, हो सकते हैं चौंकाने वाले नाम
बड़ा एलान: किसानों के आगे फिर झुकी सरकार, कृषि मंत्री बोले- अब पराली जलाना अपराध नहीं
तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी की सर्चिंग में पकड़ाई भिलाई की महाठग, खुद को अफसर बताकर कई लोगों को लगाया चूना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम आवास योजना में कई राज्यों का ढीला रवैया, बंगाल और छत्तीसगढ़ सबसे पीछे
Next Article मुख्यमंत्री ने 'हमर तिरंगा अभियान' पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान’ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?