ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की गुगली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: भानुप्रतापपुर में कांग्रेस की गुगली

By Om Prakash Verma
Published: November 21, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कहते हैं इश्क में सब जायज है. रास्ते से प्रतिद्वंद्वियों को हटाने के लिए आशिक सौ झूठ बोल सकता है. मुखौटे पर मुखौटा बदल सकता है. यही बात चुनाव के मैदान पर भी लागू होती है. इसका एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतना होता है. चुनाव के दौरान प्रतिस्पर्धी किसी जादूगर की तरह अपनी टोपी से कभी खरगोश तो कभी कबूतर निकालता है. चुनाव है तो संभव है. 2018 के विधानसभा चुनाव में अपना सबकुछ लुटा बैठी भाजपा इसके बाद हुए लगभग सभी उपचुनाव हार कर बैठी है. भानुप्रतापपुर के लोकप्रिय विधायक मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई इस सीट पर स्वाभाविक रूप से कांग्रेस ने उनकी पत्नी सावित्री मंडावी को उपचुनाव में उतारा था. कांग्रेस को उम्मीद थी कि फकत एक साल के लिए विधायक बनने के लिए सहानुभूति लहर ही काफी होगी. पर भाजपा ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया. भाजपा ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी. भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भानुप्रतापपुर विधानसभा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिलाध्यक्ष सतीश लाठिया, वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय समेत अन्य नेता भी शामिल हुए. नामांकन प्रपत्र दाखिल करते समय ये सभी उपस्थित थे. भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल भी बना और लोगों को यह लगने लगा कि भाजपा की किस्मत इस बार पलटने वाली है. कांग्रेस के शिविर में खामोशी थी. प्रत्याशी घोषित करने के बाद से पार्टी ने चुप्पी ओढ़ रखी थी. पर यह तूफान से पहले की खामोशी थी. नामांकन वापसी की आखिरी तारीख निकलने के बाद कांग्रेस ने गुगली फेंकी. कांग्रेस ने खुलासा किया कि भाजपा ने जिसे प्रत्याशी बनाया है वो एक किशोरी से गैंग रेप कर उसे देह व्यापार में धकेलने के मामले में नामजद आरोपी है. उसका नाम पीड़िता की डायरी से उजागर हुआ है. उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज है. पुलिस सीडीआर में भी उसका नाम है. जमशेदपुर में घटित इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. शेष आरोपियों की तलाश जारी है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज करा दी है. भाजपा प्रत्याशी पर नामांकन के दौरान की गई घोषणा में इस तथ्य को छिपाने का आरोप है. अब देखना यह है कि भाजपा का अगला कदम क्या होगा. अब तक तो वह अपने प्रत्याशी का बचाव ही कर रही है. क्या भाजपा भानुप्रतापपुर की संभावित जीत का मोह त्याग कर कानून के साथ खड़ी होगी? इस छोटी जीत की कुर्बानी देकर पार्टी की राष्ट्रीय छवि का बचाव करेगी? या फिर चुनाव जीतने की जिद में पार्टी की छवि को दागदार होने देगी? हालांकि दोष सिद्ध होने तक किसी को अपराधी नहीं माना जाना चाहिए, पर जब तक व्यक्ति निर्दोष साबित नहीं हो जाता तब तक उसे राजनीतिक प्रतिनिधित्व से तो दूर रखा ही जाना चाहिए.

कोरोना: यूपी के पांच शहरों में नहीं लगेगा लॉकडाउन…. सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला
बारिश के कारण धान नही बेच पाए किसानों को पुनः जारी होगा टोकन
सुप्रीम कोर्ट नाराज: पटाखों के निर्माण में जहरीले रसायनों का इस्तेमाल, सीबीआई की रिपोर्ट को बताया गंभीर
रायगढ़ में बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो – ट्रक में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
युवक ने कुत्ते को मारकर फंदे से लटकाया, वीडियो वायरल हुआ तो बोला पागल था इसलिए मारा… माफी भी मांगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking: SBI कैशियर शबरी नदी में डूबा, कार्तिक के आखिरी सोमवार गया था नहाने, गहरे पानी में समाया, पुलिस कर रही तलाश Breaking: SBI कैशियर शबरी नदी में डूबा, कार्तिक के आखिरी सोमवार को गया था नहाने, गहरे पानी में समाया, पुलिस कर रही तलाश
Next Article भानुप्रतापपुर उपचुनाव, BJP प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, उम्मीदवारी निरस्त करने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या पूरा मामला Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव, BJP प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, उम्मीदवारी निरस्त करने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या पूरा मामला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?