ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: भाजपा के पास सिर्फ गाय, भूपेश के पास गोबर भी
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: भाजपा के पास सिर्फ गाय, भूपेश के पास गोबर भी

By Om Prakash Verma Published December 13, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
माना कि राजनीति में बतौलेबाजी का बड़ा महत्व है. बातों से ही माहौल बनता बिगड़ता है. लोग बातों में उलझे रह जाते हैं और नेता चुपके से उनकी जेब काट लेते हैं. बहुसंख्य हिन्दू आबादी को हिन्दू राष्ट्र का सपना दिखाया गया. वैमनस्य के बीज बोए गए. चुनावी ऊंट ने करवट भी बदला पर देश वैसा ही रहा, जैसा कि वह पहले था. 1843-44 में प्रसिद्ध दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने धर्म को जनता का अफीम बताया था. राममंदिर के बहाने यही अफीम हिन्दू मतों का ध्रुवीकरण करता रहा. नई सरकार की नीतियों की तारीफें तो खूब हुईं पर उनका जमीनी प्रभाव देखना अभी बाकी है. अब आते हैं इनके छुटभैये नेताओं पर भाजपा के एक कद्दावर नेता ने कहा है कि “छत्तीसगढ़ी के भाग्य में सिर्फ गोबर चुनना ही लिखा है.” दरअसल, छत्तीसगढ़ में भाजपा डायबिटीज का शिकार है. डायबिटीज का एक दुष्प्रभाव यह भी है कि आंखों की रौशनी चली जाती है. भाजपा की डायबिटीक आंखें आत्मानंद स्कूलों के विस्तार को नहीं देख पा रही. कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केन्द्रों की बढ़ती संख्या और कृषि वैज्ञानिकों के दोगुने उत्साह वे नहीं भांप पा रहे. वे देख पाते तो उन्हें दिखाई देता कि छत्तीसगढ़ में सनातन की पुनर्स्थापना हो रही है. इसलिए भाजपा नेता अजय चंद्राकर कहते हैं कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ियों की शिक्षा के खिलाफ है. वह उन्हें गोबर में उलझा रही है. यह उस पार्टी का नेता कह रहा है कि जिसका राष्ट्रीय नेतृत्व नौकरी की बजाय उद्यमिता पर जोर दे रहा है. जो सेना में भी एप्रेंटिस भर्ती कर रहा है. अजय चंद्राकर उस गाय का मजाक बना रहे हैं जिसपर उनकी पूरी नहीं तो आधी राजनीति तो टिकी ही हुई है. सनातन धर्म कहें या हिन्दुत्व, मेरे लिये दोनों का मतलब एक ही है, गाय के साथ ही पंचगव्य को भी महत्व दिया गया है. पंचगव्य में दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र का समावेश होता है. बिना गोबर के शुद्धिकरण संभव नहीं. काश! गोबर में नजर और विचारों को भी शुद्ध करने की क्षमता होती. बहरहाल, बात हो रही थी बतौलेबाजी की. अच्छे और चुटीले वक्ताओं की पूछपरख हर जगह होती है. झुण्ड चाहे गांव के तालाब के किनारे बेकार बैठे युवकों का हो या ठाकुर की बैठक में चाटुकारों का, एक बोलता है और बाकी सब चटखारा लेते हैं. हास्य पैदा करने की चुल में लोग एक दूसरे की बेइज्जती तक करने लगते हैं. फिर धीरे-धीरे यही स्वभाव बन जाता है. कभी केजरीवाल की खांसी का मजाक बना देते हैं तो कभी राहुल की मासूमियत को मुद्दा बना लेते हैं. घर में सही संस्कार मिलते तो कोई भी ऐसा करने का दुस्साहस नहीं करता. हमारे यहां यह मान्यता है कि जो लोग दूसरों की शारीरिक दुर्बलता का मजाक उड़ाते हैं उनका अपना बुढ़ापा उससे भी बदतर होता है. यही कारण था कि हमने विकलांगों को दिव्यांग कहना शुरू किया. पर आत्ममुग्ध नेताओं को कौन समझाए?

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Om Prakash Verma December 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में बड़ी कार्रवाई, कंस्ट्रक्शन कंपनी का असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार, एक ही दिन में गिरी थी दो गाडिय़ां
Next Article 17 को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कई आयोजन 17 को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर होंगे कई आयोजन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?