ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: नक्सलियों के पास मिला अमेरिकी एम1 कार्बाइन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: नक्सलियों के पास मिला अमेरिकी एम1 कार्बाइन

By Om Prakash Verma
Published: December 7, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बड़ा रहस्योद्घाटन किया है. बीजापुर पुलिस ने बताया कि नक्सलियों से प्राप्त चार हथियारों में से एक अमेरिकी एम1 कार्बाइन है. यह हथियार नक्सलियों तक कैसे पहुंचा पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है. वैसे इससे पहले भी नक्सलियों के कब्जे से फ्रांस और जर्मनी में बने हथियार मिलते रहे हैं. अब तक यही माना जाता था कि नक्सिलयों को हथियार चीन से मिलते हैं. इसके लिए बाकायदा एक ट्रेड रूट है जिसे लाल गलियारे का नाम दिया गया है. यह भी कहा जाता रहा है कि छोटे हथियार जहां नेपाल के रास्ते भारत तक पहुंचते हैं वहीं बड़े हथियार जमीनी मार्ग से उत्तर पूर्वी राज्यों से होकर भारत पहुंचते हैं. यह खबरें भी आती रही हैं कि इन हथियारों को पहले से तय स्थानों पर एयरड्रॉप किया जाता है. हथियार कहां से और किस रास्ते से आते हैं, इसका पता लगाना खुफिया तंत्र का काम है. पर इतना तो साफ हो ही जाता है कि नक्सल समस्या को केवल राजनीतिक समस्या मानकर चलना सच्चाई से आंख चुराने जैसा है. नक्सली हों या आतंकवादी, अगर इनके पास उन्नत हथियार आते हैं तो इनका मुकाबला करने वाले सशस्त्र बलों को भी मजबूरी में इससे बेहतर हथियारों की जरूरत पड़ती है. जब चीनी हथियार मिलते थे तो हम बड़ी आसानी से नक्सलवाद के लिए चीन को दोषी ठहरा देते थे. अमरीकी, रूसी, फ्रांसी या जर्मनी के हथियार मिलने पर इन देशों को नक्सलवाद के लिए जिम्मेदार ठहरा देना भी क्या उतना ही आसान होगा? जवाह नहीं में है और होना भी चाहिए. चीन के खिलाफ हमारे गुस्से की पुरानी वजह नए-नए आजाद हुए भारत पर उसका हमला करना है. इसके बाद उसने पाकिस्तान से दोस्ती कर ली और भारत को परेशान करने वाली हरकतें करता रहा. पाकिस्तान और बांग्लादेश की तरह चीन भी हमारा पड़ोसी राज्य है. इसलिए सीमाओं पर झड़पें होती रही हैं और होती रहेंगी. चीन के प्रति हमारी नफरत और गुस्सा लाजिमी है. पर यह केवल आधा सच है. सच्चाई का दूसरा आधा ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. दुनिया के लगभग सभी उन्नत देश हथियारों के शोध और निर्माण पर अच्छा खासा खर्च करते हैं. अमेरीका, फ्रांस, जर्मनी, रूस और चीन के निर्यात का एक बड़ा हिस्सा हथियार है. यह उनकी अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है. चीन के मास प्रोडक्शन और सस्ते प्रॉडक्ट ने इन देशों के उत्पादों को चंद लोगों तक सीमित कर दिया. बच गया हेवी मशीनरी और हथियारों का अंतरराष्ट्रीय बाजार. ये सभी देश केवल मुंह से राम-राम करते हैं जबकि सबके बगल में छुरी है. देश बाहरी लड़ाई लड़ें या अंदरूनी इनके हथियार बिकते हैं. विश्व में शांति व्यवस्था कायम हो जाएगी तो इनके हथियार उद्योग का क्या होगा? हथियारों के दलाल और हथियारों के तस्कर इनका यही काम आसान करते हैं. वे अपराधियों तक हथियार पहुंचाते हैं और फिर इनके आका बिजनेस डील पक्की करते हैं.

विकास दुबे एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस को क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
भाजपा के दिग्गज नेता व पार्षद संजय खन्ना नहीं रहे… भिलाई के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
थाने से 100 मीटर दूर शोरूम से चोरों ने उड़ाए 50 लाख के गहने, तरीका देख हर कोई हैरान
किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार– डिप्टी सीएम शर्मा
कोविड-19 महामारी के चलते भारत से छिन सकती है टी20 वल्र्ड कप की मेजबानी, जानिए क्या है आईसीसी का प्लान बी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपनी जाति छिपाना महिला सरपंच को पड़ गया भारी, निर्वाचन के महज 10 महीने जांच में खुल गई पोल, अब पद से हटाया अपनी जाति छिपाना महिला सरपंच को पड़ गया भारी, जांच में खुल गई पोल, अब पद से हटाया
Next Article शराबी पति को पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा, बहू-बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, अफसोस घर पहुंच गया पुलिस का खोजी कुत्ता शराबी पति को पत्नी ने दी रूह कंपाने वाली सजा, बहू-बेटे के साथ मिलकर रची साजिश, अफसोस घर पहुंच गया पुलिस का खोजी कुत्ता
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?