ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ़: छत्तीसगढ़ी पर छलका नगीन तनवीर का दर्द
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ़: छत्तीसगढ़ी पर छलका नगीन तनवीर का दर्द

By Om Prakash Verma
Published: December 14, 2022
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
मध्यभारत के प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर की पुत्री नगीन तनवीर को छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी से गहरा लगाव है. वे बासी और अंगाकर रोटी की मुरीद हैं. उनके पिता के साथ काम करने वाले और उन्हें चाहने वाले रायपुर, भिलाई-दुर्ग और राजनांदगांव में आज रंगमंच को जीवित रखे हुए हैं. राजनांदगांव प्रवास के दौरान नगीन ने छत्तीसगढ़ की लुप्त होती संस्कृति पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी गीतों में भी अब हिन्दी का तड़का लग गया है. इनमें शुद्धता नहीं रही. फैशन के मारे लोग गोंदली, पनही, बंडी, अंगरखा, पपची सोहारी के विषय में नहीं जानते. खेतों में लोग अब ददरिया गाते हुए नहीं दिखाई देते. भड़ौनी, पंथी का भी लगभग लोप हो चुका है. थपड़ी पीटकर सुआ गाने वालों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आई है. छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति अब केवल तीज त्यौहारों में ही थोड़ा बहुत दिखाई देती है. वे ठीक कह रही हैं. विकास के क्रम में भाषा और संस्कृति बदलती है. स्कूलों में अनिवार्य संस्कृत शिक्षण के बावजूद संस्कृति विलुप्त हो रही है. जो लोग संस्कृत में कामकाज करते हैं, उनका भी उच्चारण अशुद्ध है. शायद लिखने में भी गलितियां करें. वैसे फिल्मों में हिन्दी का पुट समय सापेक्ष है. फिल्में बनाना कोई हंसी खेल का विषय नहीं है. फिल्मों को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना होता है. इसमें भाषा के साथ थोड़ी छेड़छाड़ जरूर होती है पर उससे नए नए भाषा समुदायों का सम्पर्क भी बढ़ता है. हिन्दी फिल्मों की भोजपुरी का वास्तविक भोजपुरी से केवल टूटा-फूटा सा संबंध है. पर इस बहाने भोजपुरी का अच्छा खासा प्रसार हो गया. 1963 में शुरू हुई भोजपुरी सिनेमा आज दुनिया के लगभग 12 देशों में लोगों का मनोरंजन कर रही है. दरअसल, शिक्षा के साथ ही भाषा परिष्कृत और मार्जित हो जाती है. तालाब किनारे, पुल-पुलिया पर जिन दोहों-मुहावरों का प्रयोग किया जा सकता है, कदाचित उनका प्रयोग कक्षाओं में या मंच पर नहीं किया जा सकता. खान-पान पूरे देश-दुनिया का बदल रहा है. यह परिवर्तन की चाहत है. इसे रोकने की कोशिश करना समय का अपव्यय है. वैसे भी फैशन की तरह खान-पान और नृत्य-गीत भी लौट कर आते हैं. एक अर्से बाद जब ये लौटते हैं तो ये फिर से नए लगने लगते हैं. छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ापन लौट रहा है. रायपुर के हिन्दी अखबारों के दफ्तर में भी अब छत्तीसगढ़ी बोलने वालों की अच्छी खासी संख्या है. गैर छत्तीसगढिय़ा लोग भी संगत में छत्तीसगढ़ी सीखने लगे हैं, बोलने लगे हैं. यह एक सहज प्रक्रिया है. इसे जटिल बनाने की आवश्यकता नहीं है. पिछले चार सालों में सरकार ने छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान का जो राग छेड़ा है उसके चलते लुप्त हो चले छत्तीसगढ़ी गीत, मुहावरों, कहावतों, दोहों का दौर लौट रहा है. गढ़ कलेवा के नाम पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का पुनरुद्धार हो रहा है. छत्तीसगढ़ी फिल्मों को हिन्दी सदृश बनाने का लभ यह हुआ है कि इसके दर्शक बढ़ रहे हैं. यह भाषा के विकास के लिए अच्छा है.

किराए के घर में भाई-बहन बनकर रहे रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक हुआ कुछ ऐसा फंदे पर झूल गई प्रेमिका
क्यू आर कोड से हो रही समय की बर्बादी, कर्मचारियों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार, हो रही शारीरिक व मानसिक पीड़ा
सीएमएचओ अधिकारी जेपी मेश्राम ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण, पाई कई खामियां, कहा नियमों का करें पालन
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लोगों के जीवन में आया बदलाव
उलझे और रूखे बालों को एक वॉश में बनाएं सिल्की और स्मूद, फॉलो करें ये टिप्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article APL Premier League: भिलाई में 4 दिवसीय एपीएल क्रिकेट मैच का आगाज कल से, प्रदेश भर जुटेंगे 16 टीमें APL Premier League: भिलाई में 4 दिवसीय एपीएल क्रिकेट मैच का आगाज कल से, प्रदेश भर जुटेंगे 16 टीमें
Next Article राजनांदगांव में चिटफंड जैसी ठगी, घरेलू सामान में 50% डिस्काउंट का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से कराया पैसे जमा, अब हो गया फरार राजनांदगांव में चिटफंड जैसी ठगी, घरेलू सामान में 50% डिस्काउंट का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से कराया पैसे जमा, अब हो गया फरार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?