ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुजरात भाजपा में बढ़ा विवाद: नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण टला, अब दिलाई जाएगी शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

गुजरात भाजपा में बढ़ा विवाद: नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण टला, अब दिलाई जाएगी शपथ

By @dmin
Published: September 15, 2021
Share
गुजरात भाजपा में बढ़ा विवाद: नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण टला, अब दिलाई जाएगी शपथ
गुजरात भाजपा में बढ़ा विवाद: नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण टला, अब दिलाई जाएगी शपथ
SHARE

, अहमदाबाद (एजेंसी)। गुजरात में नेतृत्व में बदलाव के बाद आज यानी बुधवार को होने वाला कैबिनेट का विस्तार फिलहाल टाल दिया गया है। सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार करने से पहले पार्टी में अंदरूनी कलह की बातें भी सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं, जिसे लेकर पार्टी के कई नेता नाखुश बताए जा रहे हैं और इसी वजह से पहले मंत्रियों का शपथग्रहण दोपहर में होना था, जिसे अब कल दोपहर तक के लिए टाल दिया गया है। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सीएम भूपेश पटेल की नई कैबिनेट कल यानी 16 सिंतबर को दोपहर डेढ़ बजे होगी। कार्यक्रम गांधीनगर स्थित राजभवन में होगा। 

The swearing-in ceremony of the new cabinet of CM Shri @Bhupendrapbjp will take place tomorrow, September 16, 2021 at 1.30 pm at Raj Bhavan, Gandhinagar. pic.twitter.com/86PJIWP1vd

— CMO Gujarat (@CMOGuj) September 15, 2021

रूपाणी, नितिन पटेल समेत कई नेता नाराज
जानकारी के अनुसार भूपेंद्र पटेल के इस फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मौजूदा डिप्टी सीएम नितिन पटेल और मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा नाराज बताए जा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि डिप्टी सीएम नितिन पटेल को केवल मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जिससे पार्टी में आपसी टकराव बढऩे की संभावना बताई जा रही है।

लगभग सभी मंत्रियों को हटाने पर विचार, रूपाणी के घर पहुंचे कई विधायक
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 90 फीसदी से अधिक मंत्रियों को हटाने पर विचार किया जा रहा है। सिर्फ एक या दो मंत्री ऐसे होंगे जिनको दोबारा मंत्री बनाया जाएगा। इसको लेकर अब पार्टी के अंदर ही तनातनी शुरू हो गई है। कई विधायक पूर्व सीएम रूपाणी के घर पहुंच रहे हैं।  इनमें ईश्वर पटेल, ईश्वर परमार, बचु खाबड़, वासण आहीर, योगेश पटेल शामिल हैं। 

गुजरात के नए मंत्री आज लेंगे शपथ : भाजपा प्रवक्ता
वहीं पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यमल व्यास ने बताया कि नए मंत्रियों के नाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, ये मंत्री राजधानी गांधीनगर में दोपहर दो बजे के बाद शपथ लेंगे।

कुछ इस तरह से हो सकता है मंत्रिमंडल
ऐसी अटकलें हैं कि पटेल अपने मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल करेंगे और कई पुराने नेताओं को युवा नेताओं के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है। साथ ही कई महिलाओं को भी जगह मिल सकती है। जातीय समीकरण को बिठाने के साथ अच्छी छवि के नेताओं को मंत्रिमंडल में खास तवज्जो दिए जाने की रणनीति है।

कोरोना से अमेरिका में 1480 लोगों की मौत, यह एक में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा
पाकिस्तान में भी शुरू हो गई शहनाज गिल की चर्चा, पाक वेबसाइट पर छा गईं अभिनेत्री
समाज, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम पेश करती किताब ‘गल्लां दिल दी’
हरियाणा के नतीजों ने कांग्रेस को चौंकाया, भाजपा की हैट्रिक से बने कई रिकार्ड, फिर नकारे गए एक्जिट पोल
मुख्यमंत्री ने तेलघानी नाके के समीप रेलवे अंडरब्रिज का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक: दूरसंचार कंपनियों को एजीआर मामले में मिली राहत, ऑटो सेक्टर के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी
Next Article Return of spectators to the stadium after 28 months आईपीएल 2021…. 28 महीने बाद स्टेडियम में दर्शकों की वापसी… 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?